चतरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को झारखंड के चतरा स्थित हंटरगंज हाई स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, जेएमएम एवं राजद समर्थित सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 5 सालों में हेमंत सरकार ने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है। हेमंत सोरेन के राज में झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ गया। अधिकारी से लेकर के साधारण कर्मचारी तक बेलगाम हो गए। इस सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया। राजनाथ ने कहा कि हेमंत सोरेन सत्ता…
Author: shivam kumar
मुंबई। भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के अकोला जिले में शनिवार को चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस मजबूत हुई तो देश मजबूर हो जाएगा। इसके कई उदाहरण देश देख चुका है। इसलिए देश को मजबूत बनाए रखने के लिए भाजपा-नीत एनडीए को मजबूत बनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस यह भलीभांति जानती है कि देश जितना कमजोर होगा, वह उतना ही मजबूत होगा लेकिन जब कांग्रेस मजबूत होगी तो देश असहाय हो जाएगा। इसी वजह से कांग्रेस ने विभिन्न जातियों में विभाजन पैदा किया है। हमारी जातियों को एक करो, अगर…
– रक्षा मंत्री ने खूंटी में भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा के पक्ष में की जनसभा खूंटी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिवासियों के हित की बात करने वाली कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि 1951 की जनगणना के अनुसार झारखंड में अनुसूचित जनजातियों की संख्या 51 फीसदी थी। वर्तमान वह घटकर 28 प्रतिशत कैसे हो गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए सरकार जल्द ही नया कानून बनाएगी। राजनाथ सिंह शनिवार को खूंटी के कचहरी मैदान में खूंटी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा के समर्थन…
बड़कागांव। जिले के बड़कागांव विधानसभा में शनिवार को कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया। कल्पना ने बड़कागांव से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की। इस दौरान कल्पना ने कहा कि बड़कागांव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी और ये सही मायनों में बड़कागांव की बेटी यानी अंबा प्रसाद की जीत होगी। कहा कि झारखंड में भाजपा का फर्जी बुलडोजर नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन के विकास की गाड़ी दौड़ेगी। कल्पना ने आगे कहा, भाजपा-आजसू वालों ने हमेशा झारखंडी मुद्दों को दरकिनार किया है। विस्थापितों के मुद्दों…
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को मुंबई में कहा कि महाविकास आघाड़ी का मतलब ही वोट के लिए, सत्ता मिलने पर लूट है। स्मृति ईरानी ने कहा कि इन लोगों का लक्ष्य देश और जनता का बटवारा है। जबकि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन विकास के लिए काम कर रहा है। स्मृति ईरानी ने महाराष्ट्र के विकास के लिए एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने की अपील की। स्मृति ईरानी मुंबई में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में केंद्र में मोदी सरकार और…
पलामू। असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को झारखंड के चैनपुर के किन्नी में डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आलोक चौरसिया के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। हिमंता ने कहा कि वोट बैंक के लिए राज्य में सरहद पार से घुसपैठ कराई जा रही है और यहां के युवाओं की नौकरी खतरे में डाली जा रही है। भाजपा की सरकार बना दें, घुसपैठ तो दूर की बात है सरहद के पार से परिंदा भी पर नहीं फैला सकेगा। उन्होंने…
पलामू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पुष्पा देवी के पक्ष में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनता दल समर्थित गठबंधन की सरकार को देश की सबसे ज्यादा करप्ट गवर्नमेंट बताया। अमित शाह ने कहा कि 13 नवंबर को वोट डालना है और पुष्पा देवी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी है, उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताकर विधानसभा में भेजना है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए सरहद पार से घुसपैठ कराई…
-प्रधानमंत्री ने रतन टाटा के असाधारण जीवन और कार्यों का किया जिक्र, दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली। देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन को एक महीना हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर उनको याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में आज एक आलेख लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंध और रतन टाटा के नेशन फर्स्ट भावना के साथ काम करने के तरीकों की तारीफ की है और उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस आलेख में रतन टाटा के असाधारण जीवन और कार्यों की…
रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को झारखंड के रामगढ़ स्थित सिद्धो कान्हो मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झामुमो की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य को नक्सलवाद और बांग्लादेशी घुसपैठ का तोहफा दिया है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनते ही बांग्लादेशियों के बच्चों को आदिवासी का दर्जा मिलना बंद हो जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने विकास की एक नई दिशा देकर झारखंड को पूर्ण राज्य का दर्जा…
सांसद संजय सेठ ने पीएम के रोड शो से पहले ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक निकाली पदयात्रा रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को रातू रोड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसी के निमित्त शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक पदयात्रा कर लोगों से रविवार के प्रधानमंत्री के स्वागत में आने की अपील की। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है। अभी विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री 10 नवंबर रविवार…
पलामू। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गढ़वा के रमकंडा के पुन्दगा स्थित दुर्गा बाड़ी के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो के उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ही मंच पर उन्होंने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़ हजारों लोगों ने झामुमो का दामन थामा। तेजस्वी ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। दो धाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ हमलोग हैं दूसरी तरफ वे लोग हैं। उन्होंने कहा कि बिहार से…
