Author: shivam kumar

गिरिडीह। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के पश्चात भाजपा के आम कार्यकर्ता उत्साहित हैं। क्योंकि, 2019 के मुकाबले इस बार कोल्हान क्षेत्र में भाजपा का खाता खुलना तय माना जा रहा है। यही वजह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के गृह जिले की सभी छह विस सीटों पर टिकट के दावेदारों की लाइन लगी है। वर्ष 2019 के चुनाव में जिले की छह सीटों में महज एक जमुआ (सुरक्षित) सीट पर कमल खिला था। एक अन्य धनवार सीट पर उस समय…

Read More

लातेहार। लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना क्षेत्र के पसंगन गांव में छापामारी कर हथियार के साथ नक्सली उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक रेगुलर राइफल तथा 10 गोलियां भी बरामद की है। गिरफ्तार नक्सली उपेंद्र यादव मनिका के पसंगन गांव का रहने वाला है। रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि लातेहार एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मनिका थाना क्षेत्र के पसंगन गांव में नक्सली उपेंद्र यादव नया संगठन बनाकर लेवी वसूलने के लिए किसी घटना को अंजाम देने वाला…

Read More

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि हमेशा राष्ट्रीयहित को प्राथमिकता दें, भारत माता आपका इंतजार कर रही है। राष्ट्र का भविष्य आपके कंधों पर है। जिंदगी की जंग लड़ने के लिए खुद में साहस और ज्ञान विकसित करनी होगी। जो लोग चुनौती का सामना करने में जोखिम उठाते हैं, वही साहस, पहल और नेतृत्व करते हैं। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने रविवार को देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय के कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी विफलता से न डरें, यह सफलता की ओर एक कदम है। डर की भावना आपकी प्रतिभा के उपयोग और…

Read More

काठमांडू। नेपाल के संखुवासभा में बनने जा रही 669 मेगावाट क्षमता की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना से प्रभावित होने वाले 268 परिवारों को करीब 140 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए नेपाल सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय के साथ भारतीय कंपनी सतलज जल विद्युत निगम समन्वय का काम कर रही है। सतलज जल विद्युत निगम द्वारा प्रस्तावित लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन की मसौदा रिपोर्ट के अनुसार परियोजना के निर्माण के लिए लगभग 65 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। लोअर अरुण पावर डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण धीमान ने बताया कि इस…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार की बर्खास्तगी के बाद कट्टरपंथी देश के विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले हिंदू कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। उन्हें सरकारी नौकरियों से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ताजा मामला सरकारी शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले हिंदु शिक्षकों से जबरन इस्तीफा लिए जाने का है। जिसमें बकरगंज के सरकारी कॉलेज की प्रिंसिपल शुक्ला रानी हलदर की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे इस्तीफा देते हुए दिख रही हैं। बांग्लादेशी दैनिक प्रोथोम अलो के मुताबिक 29 अगस्त की दोपहर छात्रों और कुछ बाहरी लोगों के समूह ने प्रिंसिपल…

Read More

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर में वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर भाजपा के पदाधिकारियों,जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर रवाना हो गए। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री बड़ालालपुर स्थित पं.दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी ) में आयोजित भाजयुमो के कार्यशाला में भाग लेंगे। भाजयुमो के 1200 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी भाग लेंगे। कार्यशाला को संबोधित करने के बाद करीब…

Read More

जालौन। सीफूड के नाम पर गल्फ देशों में प्रतिबंधित मांस का संचालन करने वाले 06 आरोपितों की जिला प्रशासन ने एक करोड़ 14 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है। डीएम के आदेश के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपितों को जेल भेज चुकी है। घटना, एट थाना क्षेत्र की है। यहां पुलिस ने 21 दिसंबर 2023 को झांसी-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर को रोककर कागजात मांगे, उसमें मांस भरा था। इस पर कंटेनर को थाने में खड़ा करा दिया गया था। पुलिस ने बताया था कि…

Read More

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 75 जिसमें 71 एनबीडब्ल्यू व 4 एसआर वारंटी वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने 5, थाना दक्षिण ने 9, थाना रामगढ़ ने 7, थाना रसूलपुर ने 2, थाना…

Read More

कोलकाता। शनिवार रात न्यू टाउन के इको पार्क के पास गोलीबारी की एक घटना सामने आई, जिसमें दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। विधाननगर पुलिस के खुफिया विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यापारी का नाम नासिमुद्दीन खान है, जो भांगड़ का रहने वाला था। नासिमुद्दीन का ईंट का कारोबार था और वह शनिवार रात को अपने किसी काम से…

Read More

रांची। रिम्स डेंटल कॉलेज में करीब 37 करोड़ रुपये के उपकरण खरीद घोटाले में अब आपराधिक कृत्य के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी हो रही है। अगर ऐसा हुआ, तो इस मामले में रिम्स के दो पूर्व निदेशक और रिम्स डेंटल कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है। रिम्स प्रबंधन ने पक्षकारों को अंतिम मौका देते हुए मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। इन लोगों पर हो सकती है कार्रवाई सेवानिवृत्त पूर्व निदेशक डॉ बीएल शेरवाल (वर्तमान में राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल, दिल्ली के निदेशक), पूर्व निदेशक डॉ सत्येंद्र कुमार चौधरी और रिम्स डेंटल कॉलेज के…

Read More

हर साल 2 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन इंटरनेशनल कोकनट कम्युनिटी (आईसीसी) की स्थापना हुई थी। आईसीसी एक अंतर शासकीय संगठन है। विश्व नारियल दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था। प्रकृति के बहुमुखी उत्पादों में से एक, नारियल का खाने-पीने और कॉस्मेटिक से लेकर सजावट में भी इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय, एशियाई और यूरोपीय देशों के प्रचलित व्यंजनों में नारियल की गरी और उसके पानी का इस्तेमाल बखूबी किया जाता है। नारियल में प्रमुख पोषक तत्व होते हैं जिनमें 38.67 प्रतिशत कॉपर, 52.17 प्रतिशत मैंगनीज, 24.20 प्रतिशत आयरन,…

Read More