पलामू। युवा बेटे के जनाजे को कंधा देने का दु:ख क्या होता है ये वही बता सकता है, जिसने अपना जवान बेटा खोया हो और कुछ इसी तरह की लोमहर्षक पीड़ा से गुजरने को इन दिनों विवश हैं उत्पाद सिपाही की बहाली के दौरान दिवंगत हुए युवाओं के परिजन। जिले के छतरपुर थाना के कउवल गांव निवासी गिरिजा राम और उनकी पत्नी की सूनी आंखें आज भी अपने बेटे अरुण को ढूंढ रही है, जिसे कुछ दिन पूर्व ही डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डे पर काल की क्रूर नियति ने उनसे छीन लिया। अरुण अरुण कह कर अरुण की मां…
Author: shivam kumar
रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी रविवार को रांची से अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के लिए रवाना हो गये। उन्होंने ट्रेन के स्लीपर कोच से अपना सफर किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग इस बार बीजेपी को वोट देने जा रहे हैं। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव है। मौजूदा गवर्नमेंट ने स्टेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि हम झारखंड…
रांची। झारखंड में नश्र शराब नीति लागू करने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर सुझाव दिया। उन्होंने पत्र में कहा कि झारखंड की सामाजिक संरचना में हजारों गरीब, दलित और आदिवासी महिलाएं हैं, जो सड़क किनारे हड़िया, दारू बेच कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। आप भी उसी समाज से आते हैं, इसलिए आप खुद भी आदिवासी महिलाओं की स्थिति से अवगत होंगे। बाबूलाल ने सीएम से आग्रह किया कि जिस प्रकार केंद्र सरकार पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के लाइसेंस इश्यू करने में दलित,…
रांची। शनिवार को हजारीबाग जिले में उत्पाद सिपाही की भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन किया गया था। इस भर्ती में रामगढ़ जिले के भी कई कैंडिडेट शामिल थे। मांडू, रंगुबेरा के रहने वाले 20 वर्षीय तालो हांसदा नमक अभ्यर्थी इस दौड़ के दौरान बेहोश हो गया था। उसकी हालत नाजुक थी और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर एक पोस्ट डाला गया। इस पर तत्काल रामगढ़ जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायता करने के लिए निर्देशित किया। रविवार को रामगढ़ डीसी…
रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने एक बयान में कहा कि उत्पाद सिपाही की दौड़ में जान गंवाने वाले छात्रों की इतनी बड़ी संख्या में मौत हो जाना चिंता का विषय है। छात्रों को बुनियादी व्यवस्था मुहैया कराने की आवश्यकता थी, वह भी नहीं करायी गयी। छात्र रात-रात भर जाग रहे थे। सुबह कड़ी धूप में छात्रों को दौड़ लगाने के लिए कहा जा रहा, ये बहुत ही अमानवीय बात है। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। साथ ही छात्रों की मौत की जांच करानी चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। सुदेश ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान…
प्राध्यापकों को मिल गया नियुक्ति पत्र, बाबूलाल मरांडी ने की थी पहल रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विगत दिनों कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए जेपीएससी परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की थी। जिस पर महामहिम राज्यपाल ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को इतिहास विभाग के सभी चयनित प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त हो गया, जिससे प्राध्यापकों में खुशी है। नव नियुक्त प्राध्यापकों में विनोद कुमार लोहरा, हेमा लकड़ा, मैरी नीला हांसदा, कविता कुमारी, अरविंद कुमार साहू, साकेत…
रांची। बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी देने के नाम पर नेटवर्किंग के जरिये उन्हें जोड़ कर उनसे पैसे ठगे जा रहे है। ऐसा ही एक मामला जगन्नाथपुर थाना में दर्ज हुआ है। पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला की रहनेवाली नियति प्रधान नाम की युवती ने आरएचआइ नाम की कंपनी और उसके तीन कर्मियों के विरुद्ध दवा पैकिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज कराया है। जिन कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है, उनमें उर्मिला कुमारी, अंजू कुमारी और सुनील कुमार वर्मा शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उन्हें आरएचआइ नाम की कंपनी में…
बिना जमीन अधिग्रहण काम करने का खामियाजा रांची। महालेखाकार ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यों की ऑडिट में कई गड़बड़ी पकड़ी है। बिना जमीन अधिग्रहण किए ही सड़क-पुल निर्माण की योजना लेने और इस वजह से करोड़ों की राशि बर्बाद होने पर आपत्ति भी जतायी है। दरअसल, जांच में यह बात सामने आया कि तत्कालीन ग्रामीण विकास सचिव द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सेतू योजना अंतर्गत साहेबगंज के बरहरवा के आंगलोई एवं बड़ा चांदपुर के मध्य गुमानी नदी के आर-पार उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 4.25 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मार्च 2012 में दी गयी थी। जिस पर मुख्य अभियंता स्तर…
तेल अवीव। इजराइली सुरक्षा बलों ने रविवार को गाजा शहर रफाह की एक सुरंग से छह बंधकों के शव बरामद किए हैं। इन्हें बीते साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए आतंकी हमले के दौरान बंधक बनाया था। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के अनुसार गाजा की एक सुरंग से 6 बंधकों के शव बरामद किए गए हैं। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि गाजा से बरामद शव 7 अक्टूबर को बंधक बनाए गए लोगों के हैं। इजरायली रक्षा बल आईडीएफ और शिन बेट के मुताबिक हमास ने कैद के दौरान इन छह बंधकों की हत्या की थी। बताया जा…
काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले में 288 परिवारों के डेढ़ हजार लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की है। विश्व हिंदू परिषद नेपाल के तत्वावधान में आयोजित शुद्धिकरण महायज्ञ के दौरान इन लोगों ने ईसाई पंथ त्याग कर फिर से सनातन धर्म अपनाया। विहिप नेपाल के मुताबिक शनिवार को सुनसरी जिले के देवानगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में वहां रह रहे 288 परिवार के करीब 1500 लोग सहभागी थे। विहिप के संगठन सचिव प्रहलाद रेग्मी ने बताया कि घर वापसी करने वाले लोगों के लिए स्थानीय श्रीकृष्ण माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुद्धिकरण महायज्ञ का आयोजन किया गया था। रेग्मी…
जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मंत्री रामदास सोरेन का पूर्व जिला परिषद पिंटू दत्ता ने स्वागत किया। बालिगुमा मे यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया जहां आस पास के तमाम ग्रामीण एवं उनके जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री रामदास सोरेन ने कहा की उनके पास समय काफी कम है और जिम्मेवारी ज्यादा है, जिस कारण वे अपने विभागों के कार्यों मे तेजी लाएंगे। साथ ही कहा की जो योजना पूर्व से चल रही है उनपर भी वे विशेष ध्यान देंगे। साथ ही कहा की कल राजधानी रांची…
