रांची। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में रांची श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति, अरगोड़ा इस वर्ष तिरुपति मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है। समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू ने सोमवार को बताया कि पंडाल को हूबहू तिरूपति मंदिर के जैसा बनाया जा रहा है। हुगली कोलकाता के प्रदीप सरकार के नेतृत्व में 20 कारीगर पंडाल का निर्माण दिन-रात कर रहे हैं। माता रानी के साथ कार्तिक, गणेश , लक्ष्मी मां और सरस्वती मां की प्रतिमाएं भी स्थापित रहेंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण लागत…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) में सोमवार को स्थापना सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। नामकुम स्थित जैक परिसर में आयोजित समारोह में माध्यमिक, इंटरमीडिएट, इंटर व्यावसायिक, मध्यमा एवं मदरसा परीक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। फर्स्ट टॉपर को गोल्ड मेडल के साथ 21 हजार का नकद पुरस्कार, सेकंड टॉपर को सिल्वर मेडल के साथ 15 हजार और थर्ड टॉपर को ब्रॉन्ज मेडल के साथ 10 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को भी पहली बार पुरस्कृत किया गया, जिसमें माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल हजारीबाग…
बोकारो। जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने तांडव मचाया है। जैना मोड़ से गोला सड़क बना रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के साइट पर उग्रवादी संगठन ने अपना निशाना बनाया। पीएलएफआई के उग्रवादियों ने कंपनी के डोजर और रोलर को फूंक दिया। जरीडीह थाना क्षेत्र के कोचागोड़ा के पास जैनामोड़ से गोला तक सड़क का निर्माण करा रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के डोजर और रोलर को पीएलएफआई के सदस्यों ने रविवार देर रात आग के हवाले कर दिया। आगजनी के बाद पीएलएफआई के केंद्रीय संगठन ने यादव जी के नाम से मौके पर कई पोस्टर भी…
पलामू। उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक जवान की मौत हो गयी। मृतक जवान की पहचान अजीत कुजूर के रूप में हुई है। वह लातेहार जिला बल में तैनात था। वर्ष 2006 में उसकी बहाली हुई थी और गुमला का रहनेवाला था। अजीत कुजूर मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डा पर भर्ती केंद्र में तैनात थे। रविवार को दौड़ के दौरान उन्होंने ड्यूटी भी की थी। सोमवार को अजीत कुजूर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। वह सीआरपीएफ 112 बटालियन के कैंपस में रहते थे। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर जांच की गयी तो पता चला कि उनकी तबीयत…
रांची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर हरियाण में विधानसभा चुनाव की तिथियों को बदले जाने पर प्रतिक्रिया दी है। सुप्रियो ने कहा कि मुझे इस बात की आशंका पहले से थी। कहा कि तिथि को बदलने के लिए हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने भी आयोग को पत्र लिखा था। बता दें कि हरियाणा में जहां पहले 1अक्टूबर को चुनाव होना था, वहीं अब मतदान 5 अक्टूबर को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। इस पर सुप्रियो ने आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त लॉफ्टर…
अपनी स्मरण शक्ति को ठीक करें झामुमो नेता चुनाव को पैसा और पावर से कौन प्रभावित करता है यह झामुमो से ज्यादा कोई नहीं जानता रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने रविवार को झामुमो पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू झामुमो की प्रेसवार्ता पर पलटवार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो को आसन्न विधानसभा चुनाव में होने वाली पराजय का भय साफ झलक रहा है। इन्हें राज्य की समस्याओं से ज्यादा पड़ोसी राज्य दिखायी पड़ रहे। टूटते बिखरते झामुमो की पीड़ा का ठीकरा झामुमो के नेता चुनाव आयोग पर फोड़कर मन को शांत करना चाहते हैं।…
रांची। राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम है। बुद्धिजीवी मंच के सभी अनुभवी पदाधिकारी को अपने दायित्व का बोध है। बुद्धिजीवी मंच पार्टी की शक्ति का मुख्य केंद्र है। आपके अनुभव से हम राज्य को बेहतर बनाने की दिशा में मिल कर काम करेंगे। ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित आजसू बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह में कहीं। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने पद का शपथ ग्रहण किया, साथ ही पार्टी अध्यक्ष द्वारा उन्हें सम्मानित…
पलामू। युवा बेटे के जनाजे को कंधा देने का दु:ख क्या होता है ये वही बता सकता है, जिसने अपना जवान बेटा खोया हो और कुछ इसी तरह की लोमहर्षक पीड़ा से गुजरने को इन दिनों विवश हैं उत्पाद सिपाही की बहाली के दौरान दिवंगत हुए युवाओं के परिजन। जिले के छतरपुर थाना के कउवल गांव निवासी गिरिजा राम और उनकी पत्नी की सूनी आंखें आज भी अपने बेटे अरुण को ढूंढ रही है, जिसे कुछ दिन पूर्व ही डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डे पर काल की क्रूर नियति ने उनसे छीन लिया। अरुण अरुण कह कर अरुण की मां…
रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी रविवार को रांची से अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के लिए रवाना हो गये। उन्होंने ट्रेन के स्लीपर कोच से अपना सफर किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग इस बार बीजेपी को वोट देने जा रहे हैं। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव है। मौजूदा गवर्नमेंट ने स्टेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि हम झारखंड…
रांची। झारखंड में नश्र शराब नीति लागू करने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर सुझाव दिया। उन्होंने पत्र में कहा कि झारखंड की सामाजिक संरचना में हजारों गरीब, दलित और आदिवासी महिलाएं हैं, जो सड़क किनारे हड़िया, दारू बेच कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। आप भी उसी समाज से आते हैं, इसलिए आप खुद भी आदिवासी महिलाओं की स्थिति से अवगत होंगे। बाबूलाल ने सीएम से आग्रह किया कि जिस प्रकार केंद्र सरकार पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के लाइसेंस इश्यू करने में दलित,…
रांची। शनिवार को हजारीबाग जिले में उत्पाद सिपाही की भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन किया गया था। इस भर्ती में रामगढ़ जिले के भी कई कैंडिडेट शामिल थे। मांडू, रंगुबेरा के रहने वाले 20 वर्षीय तालो हांसदा नमक अभ्यर्थी इस दौड़ के दौरान बेहोश हो गया था। उसकी हालत नाजुक थी और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर एक पोस्ट डाला गया। इस पर तत्काल रामगढ़ जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायता करने के लिए निर्देशित किया। रविवार को रामगढ़ डीसी…
