रांची। पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के खोजा टोली के आर्मी भर्ती रैली मैदान के समीप स्थित जंगल से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त सिद्धरोल नामकुम निवासी मुकेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ बताया जा सकता है।
Author: shivam kumar
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लठवहिया घाटी स्थित जंगल से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक घाटी में नौवां माइल के पास सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला। घायल युवक चतरा जिला के सिमरिया, धनगढ़ा निवासी आकाश कुमार (30) ने बताया कि दो दिन पहले हमलोगों का चतरा से अपहरण किया गया। उन्होंने कहा अपहरणकर्ताओ ने फिरौती की मांग की, फिरौती का पैसे नही देने पर शुक्रवार रात को हम दोनों को चाकू मारकर कोडरमा घाटी में अलग अलग जगह फेंक दिया। सुबह कोडरमा पुलिस को पता चला तो सदर…
रांची। कांग्रेस के पूर्व विधायक अमानत अली के 100 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । अमानत अली के 100 वें जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके आवास पर पहुंच कर शॉल और बुके देकर जन्म दिन की बधाई दी और उनसे आशीर्वाद लिया l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंचल चटर्जी , आदित्य विक्रम जयसवाल ने भी जन्म दिन की बधाई दी। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
रांची। कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पिछले छह महीने से चंपाई सोरेन की जासूसी करायी जा रही थी। उन्होंने कहा, मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री हूं और हमारे देश का कोई भी मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की जासूसी नहीं करता, लेकिन हेमंत सोरेन ने ऐसा किया। दिल्ली पुलिस ने चंपाई सोरेन की जासूसी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन हेमंत सोरेन ने कहा कि वे सुरक्षा देने के लिए भेजे गये थे। अगर ऐसा था, तो उनके पास हथियार क्यों नहीं थे। मैं हेमंत सोरेन को चेतावनी देता हूं कि हम…
रांची। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चंपाई सोरेन ने मंच पर मौजूद नेताओं का संताली में अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जिस संगठन को उन्होंने खून-पसीने से सींचा, वहां उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति से संन्यास लेना तय किया था, लेकिन जनता की दुख-तकलीफ और उनका विश्वास देख कर अलग पार्टी बनाने की सोची। फिर काफी मंथन के बाद राजनीति में रहने का फैसला किया। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे लोग ही मेरी जासूसी करायेंगे। उन्होंने कहा कि पत्र के जरिये मैं अपनी…
रांची। झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है, इसलिए हमें राज्य में कमल खिलाकर ही चैन लेना है। शुक्रवार को ये बातें प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहीं। वे भाजपा की ओर से रांची स्थित काव्स रेस्टूरेंट में आयोजित प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पार्टी के प्रमंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और 5 राज्यों से आये प्रवासी कार्यकर्ता शामिल हुए। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दें। हमें तबाह झारखंड को बचाना है : शिवराज सिंह चौहान…
रांची। आजसू पार्टी ने शुक्रवार को कई विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग पंचायतों में जन जागरण पदयात्रा निकालकर हेमंत सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष रखा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आज से पांच वर्ष पहले वर्तमान में सत्ता पर बैठे राजनेता लुभावने नारों एवं झूठे वादों की सीढ़ियां चढ़कर सत्ता के शिखर तक पहुंचे। इन्होंने वर्ष 2019 के चुनावी सभा में बड़े-बड़े वादे किये। लोकलुभावन नारों के भ्रमजाल में राज्य की जनता को ठगा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोगों ने इनकी बातों पर विश्वास किया और इनपर भरोसा जताया। सरकार की विफलताओं और धोखे से राज्य की…
-भाजपा को हर आदमी भूत दिखता है, वे डर के कारण पीछे घूम जाते हैं कहीं ये जासूस तो नहीं रांची। झारखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हर आदमी भूत दिखता है, वे डर के कारण पीछे घूम जाते हैं। कहीं ये जासूस तो नहीं, यह बस डर है। समाज को बांट कर राजनीति को दूषित कर रही है, यह पार्टी हमारी प्रतिद्वंदी है, उनका चरित्र अब पॉलिटिकल इश्यू का नहीं रहा। जो पार्टी व जो सरकार उच्चतम न्यायालय में…
रांची। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गयी है। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन एक आंधी हैं। वह लोगों के दिलों के राजा हैं। श्री चौहान शुक्रवार को धुर्वा गोलचक्कर मैदान में आयोजित भाजपा के अभिनंदन सह मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में में भी उन्होंने ट्विटर के जरिये लोगों की सेवा की। इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा की सदस्यता ली। मंच पर विराजमान चंपाई सोरेन को कार्यकर्ताओं की जय-जयकार के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सरकार में दलालों और बिचौलियों की पूछ है। झामुमो में वरिष्ठ नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। यही वजह है कि वे झामुमो छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं। चंपाई सोरेन और सीता सोरेन का भाजपा में आना अच्छी पहल है। श्री मरांडी शुक्रवार को धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। मरांडी ने कहा कि आनेवाले दो-ढाई महीनों के बाद झारखंड में भाजपा नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड को कोई बचा सकता है, तो वो भाजपा…
रांची। बीजेपी की दुमका लोस प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा है कि विस चुनाव में बीजेपी उन्हें कहीं से भी टिकट दे, जनता उन्हें जीता देगी। सीता ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है। उसका सब कुछ दिल्ली से तय होता है। विस चुनाव में टिकट देने को लेकर पार्टी जो फैसला लेगी, वह मुझे मान्य होगा। सीता ने यह भी कहा कि वह खुद तो चुनाव लड़ना चाहती ही हैं, यह भी चाहती हैं की उनकी बेटी भी विस का चुनाव लड़े। चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर सीता ने खुशी जतायी है। वहीं हेमंत सोरेन कैबिनेट…
