Author: shivam kumar

रांची। आजसू पार्टी ने शुक्रवार को कई विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग पंचायतों में जन जागरण पदयात्रा निकालकर हेमंत सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष रखा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आज से पांच वर्ष पहले वर्तमान में सत्ता पर बैठे राजनेता लुभावने नारों एवं झूठे वादों की सीढ़ियां चढ़कर सत्ता के शिखर तक पहुंचे। इन्होंने वर्ष 2019 के चुनावी सभा में बड़े-बड़े वादे किये। लोकलुभावन नारों के भ्रमजाल में राज्य की जनता को ठगा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोगों ने इनकी बातों पर विश्वास किया और इनपर भरोसा जताया। सरकार की विफलताओं और धोखे से राज्य की…

Read More

-भाजपा को हर आदमी भूत दिखता है, वे डर के कारण पीछे घूम जाते हैं कहीं ये जासूस तो नहीं रांची। झारखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हर आदमी भूत दिखता है, वे डर के कारण पीछे घूम जाते हैं। कहीं ये जासूस तो नहीं, यह बस डर है। समाज को बांट कर राजनीति को दूषित कर रही है, यह पार्टी हमारी प्रतिद्वंदी है, उनका चरित्र अब पॉलिटिकल इश्यू का नहीं रहा। जो पार्टी व जो सरकार उच्चतम न्यायालय में…

Read More

रांची। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गयी है। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन एक आंधी हैं। वह लोगों के दिलों के राजा हैं। श्री चौहान शुक्रवार को धुर्वा गोलचक्कर मैदान में आयोजित भाजपा के अभिनंदन सह मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में में भी उन्होंने ट्विटर के जरिये लोगों की सेवा की। इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा की सदस्यता ली। मंच पर विराजमान चंपाई सोरेन को कार्यकर्ताओं की जय-जयकार के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सरकार में दलालों और बिचौलियों की पूछ है। झामुमो में वरिष्ठ नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। यही वजह है कि वे झामुमो छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं। चंपाई सोरेन और सीता सोरेन का भाजपा में आना अच्छी पहल है। श्री मरांडी शुक्रवार को धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। मरांडी ने कहा कि आनेवाले दो-ढाई महीनों के बाद झारखंड में भाजपा नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड को कोई बचा सकता है, तो वो भाजपा…

Read More

रांची। बीजेपी की दुमका लोस प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा है कि विस चुनाव में बीजेपी उन्हें कहीं से भी टिकट दे, जनता उन्हें जीता देगी। सीता ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है। उसका सब कुछ दिल्ली से तय होता है। विस चुनाव में टिकट देने को लेकर पार्टी जो फैसला लेगी, वह मुझे मान्य होगा। सीता ने यह भी कहा कि वह खुद तो चुनाव लड़ना चाहती ही हैं, यह भी चाहती हैं की उनकी बेटी भी विस का चुनाव लड़े। चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर सीता ने खुशी जतायी है। वहीं हेमंत सोरेन कैबिनेट…

Read More

रावलपिंडी। लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन धुल गया। पिछले सप्ताह इसी मैदान पर ऐतिहासिक 10 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। खिलाड़ी और टीम के अधिकारी होटल में ही रुके रहे और अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:05 बजे खेल को रद्द कर दिया, क्योंकि बारिश जारी थी और आउटफील्ड जलमग्न हो गई थी। दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग के निचले आधे हिस्से में हैं, जिसमें बांग्लादेश सातवें और पाकिस्तान…

Read More

वेलिंगटन। सोफी डिवाइन अक्टूबर में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के पद से हट जाएंगी। 34 वर्षीय डिवाइन अभी भी वनडे टीम की कप्तान बनी रहेंगी। डिवाइन ने 2014-15 सीज़न में स्टैंड-इन कप्तान के रूप में और फिर 2020 में एमी सैटरथवेट से पूर्णकालिक भूमिका निभाते हुए 56 टी20 में न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया है, जिसमें टीम ने 25 में जीत दर्ज की है और 28 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच टाई रहा है। डिवाइन, जो 2006 में अपने पदार्पण के बाद से 135 मैचों…

Read More

शैटौरॉक्स। मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखारा और निशानेबाज मोना अग्रवाल ने शुक्रवार को चल रहे पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मोना ने 623.1 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन राउंड पूरा किया और पांचवां स्थान हासिल किया, वहीं अवनि ने 625.8 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। क्वालीफिकेशन विश्व रिकॉर्ड रखने वाली यूक्रेन की शूटर इरीना शचेतनिक ने 627.5 के स्कोर के साथ पैरालंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने टोक्यो में चीन की झांग क्यूपिंग द्वारा बनाए गए 626.0 के पिछले मार्क को बेहतर किया।…

Read More

न्यूयॉर्क। विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जननिक सिनर ने अमेरिकी एलेक्स मिशेलसन को सीधे सेटों में 6-4, 6-0, 6-2 से हराकर यूएस ओपन के पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इस जीत के साथ, सिनर ने सीजन की अपनी 50वीं जीत और हार्ड कोर्ट पर अपने दौरे की 30वीं जीत दर्ज की। गुरुवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) आर्थर ऐश स्टेडियम में सिनर ने शानदार प्रदर्शन किया और 49वें स्थान पर रहने वाले नेक्स्टजेन एटीपी स्टार को हराकर एक मुश्किल मुकाबले को आसान जीत में बदल दिया। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियन…

Read More

न्यूयॉर्क। दो बार की चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका की अमेरिकी ओपन में वापसी गुरुवार को दूसरे दौर में समाप्त हो गई, जब वह 52वीं रैंकिंग की चेक गणराज्य की कैरोलिन मुचोवा से 6-3, 7-6 (7/5) से हार गईं। 2018 और 2020 में विजेता रहीं जापान की ओसाका अपनी बेटी शाई के जन्म के कारण पिछले साल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई थीं। 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से वह किसी ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर में आगे नहीं बढ़ पाई हैं। कोर्ट पर वापसी में ओसाका को अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है,…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) को संबोधित करते हुए संकेत दिए कि उनका इरादा लंबे समय तक सत्ता में बने रहने का है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “यह पांचवां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट है। मैं दसवें फिनटेक फेस्ट को संबोधित करने के लिए भी यहां आऊंगा।” प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का फिनटेक इकोसिस्टम भारत के लोगों को गुणवत्तापूर्ण जीवनशैली प्रदान करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि भारत का फिनटेक इकोसिस्टम पूरी दुनिया के…

Read More