गुवाहाटी। बांग्लादेश में हिन्दू समाज बहुसंख्यक था, आज दयनीय स्थिति में है। हालांकि, अत्याचारों के बावजूद हिन्दू रो नहीं रहा है, संकल्प लिया है, पलायन नहीं पराक्रम के साथ खड़ा है। जहां हिन्दू घटेगा वहां क्या होगा, इसको बांग्लादेश को देखकर समझा जा सकता है। आज हिन्दू निशाने पर है। ये बातें सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने गुवाहाटी के उलुबारी, बरठाकुर मिल रोड स्थित विहिप मुख्यालय पांचजन्य भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुई कही। सुरेंद्र जैन ने कहा कि बांग्लादेश के हिन्दू संगठनों के आह्वान पर हेल्प लाइन नंबर…
Author: shivam kumar
किशनगंज। सदर अस्पताल परिसर में 102 एंबुलेंस चालकों ने सोमवार को अपने कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं चालकों का मुख्य मांग पांच माह से वेतन न मिलने पर तथा नई एजेंसी जिगिजा कंपनी के साथ तालमेल का अभाव होने से यह हड़ताल किया गया। 102 एंबुलेंस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव का कहना है कि हम पूरे निष्ठा भाव, ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए ड्यूटी करते हैं। मगर बिहार सरकार हम लोगों का ही वेतन रोक रखा है। पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण चालकों के परिवार का भरण पोषण करना…
कोलकाता।कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश नहीं होगी और धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक है। आर्द्रता में अधिकतम स्तर 95 प्रतिशत और न्यूनतम 66 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले 24…
पटना। बिहार में सत्तारुढ़ राष्ट्रीय जानतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर चल रही थी। इस बीच एक युवक ने सीएम आवास के सामने ही खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उसे कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर राजग की बैठक चल रही थी। ऐसे में तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक युवक ने पुलिस के सामने ही खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। उसने पुलिस बल के सामने ही पुतला फूंका। इसके बाद…
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा से सोमवार को कुल 11 लोगों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है। इससे पहले उम्मीदवार ने पहले ही नामांकन दाखिल किया था। अभी तक इस विधानसभा से 12 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया है। सोमवार को नॉमिनेशन करने वालों में कांग्रेस की उम्मीदवार ममता देवी, आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी, गौतम कुमार पंडा, धर्मेंद्र प्रसाद, चतुर्भुज कश्यप, ललिता देवी, लालकृष्ण प्रसाद, मधु देवी, पंकज कुमार, फारूक अंसारी और बीनू कुमार महतो शामिल है। सोमवार को तीन लोगों ने नामांकन प्रपत्र भी खरीदा है। अब तक इस विधानसभा से कुल 20 लोगों ने नॉमिनेशन फॉर्म लिया है। 29 अक्टूबर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार काे सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि केंद्र सरकार लगातार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आवश्यक वस्तुओं, दवाइयों से लेकर रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस स्थिति में आम नागरिक की स्थिति दिन-प्रतिदिन मुश्किल होती जा रही है। सोरेन ने कहा किझारखंड सरकार ने जब मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से आम परिवारों को राहत देने का प्रयास किया, तो केंद्र सरकार तुरंत इसे रोकने के लिए न्यायालय पहुंच गई। यही सरकार उद्योगपतियों को अरबों-खरबों…
सीता सोरेन का अपमान झामुमो सरकार की महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक रांची। कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी के सीता सोरेन पर विवादित बयान को लेकर भाजपा आक्रामक है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि झारखंड में बहन सीता सोरेन का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन भाजपा की सम्मानित नेता हैं और उनका अपमान झामुमो सरकार की महिला-विरोधी रवैये को उजागर करता है। गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीता सोरेन स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी, शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी हैं…
जामताड़ा। जामताड़ा में बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने प्रेस वार्ता कर कहा कि विधायक इरफान अंसारी मेरे बारे में कई अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। कभी कह रहे हैं कि हम ओडिशा से आए हैं और झारखंड में क्या कर रहे हैं। उनको तो यह भी बताना चाहिए कि उनके केंद्र में नेतृत्व करने वाली कांग्रेस की आला कमान सोनिया गांधी कहां से आई हैं। उन्होंने आरोप लगया कि नॉमिनेशन के ठीक बाद इरफान अंसारी ने अभद्र टिप्पणी करके सारी हदों को पार कर दिया है। उन्होंने टिप्पणी कर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचायी। इससे हमारे सभी आदिवासी महिला वर्गों…
चुनाव आयुक्त से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव में लगे अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू को अगवा करने की कोशिश की गयी। इस बाबत सुप्रियो ने झामुमो की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार, संजय आनंद लाटकर (आइपीएस) और अमोल वेनुकांत होमकर पर आरोप लगाये हैं। तीनों पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से अलग करने की मांग की है। सुप्रियो ने झारखंड राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा…
पाकुड़। अकील अख्तर पाकुड़ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर उम्मीवार होंगे। बता दें कि इस साल जुलाई में उन्होंने आजसू से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व विधायक अकील अख्तर आजसू के केंद्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर थे। अटकलें थीं कि वे टीएमसी के टिकट पर पाकुड़ से चुनाव लड़ सकते हैं। अब ऐसी कयासों पर विराम लग गया है। बहरहाल, मिली खबर के मुताबिक अकील अख्तर कल 28 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने दिलायी सदस्यता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं को रूठने-मनाने और पाला बदलने का दौर चल रहा है। इस लिस्ट में अब जेएमएम नेता रामानंद बेदिया का नाम भी शामिल हो गया है। रविवार 27 अक्टूबर को जेएमएम नेता रामानंद बेदिया ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने माला पहनाकर रामानंद बेदिया का स्वागत किया। बता दें, रामानंद बेदिया जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदलकर…
