रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रविवार को राजभवन में रांची दीपशिखा, बाल विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (पुरश्री की एक इकाई) के एक शिष्टमंडल ने प्रियंका जालान के नेतृत्व में भेंट की। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने राज्यपाल को दीपशिखा की ओर से मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के हित में समर्पित रूप से कार्य करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज के सभी वर्गों से निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता है, ताकि…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार कैसा काम कर रही है, यह सब लोग जानते हैं। हम सभी हेमंत सोरेन की सरकार को हटाकर यहां भाजपा के नेतृत्व में अच्छी सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। कमलेश ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए हमें एकजुट रहना है। बिखरना नहीं है। अभी समय भाजपा को मजबूत करने का है। राज्यहित और पार्टी हित को देखते हुए मैंने कांके विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। कमलेश राम रविवार को प्रदेश कार्यालय में…
रांची। आगामी विधानसभा आम चुनाव को लेकर रांची जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को स्वीप के तहत मोरहाबादी मैदान से मतदाता जागरूकता के लिए पूरे रांची शहर में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें मुख्य रूप से डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव एवं जिला के अन्य पदाधिकारियों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।उल्लेखनीय हैं कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत कई कार्यक्रम करके मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा हैं।
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर 30 अक्टूबर को सीबीआई दफ्तर तक रैली निकालने का फैसला किया है। यह निर्णय शनिवार देर रात आयोजित सम्मेलन के बाद लिया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के साथ सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि और बांग्ला मनोरंजन उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए। सम्मेलन के बाद डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। आंदोलन की अगुवाई कर रहे अनिकेत महतो ने बताया क 30 अक्टूबर को सीबीआई दफ्तर के बाहर रैली निकालने का निर्णय लिया गया…
कोलकाता। ‘दाना’ चक्रवात का प्रभाव समाप्त होने के बाद भी बंगाल में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को भी दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को दक्षिण बंगाल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खास कर पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा दक्षिण 24 परगना में वर्षा होने के आसार हैं। बंगाल में कब होगा शीत ऋतु का आगमन ? मौसम विभाग के अनुसार, सर्दियों के आगमन के लिए शुष्क हवा की आवश्यकता है। दक्षिण बंगाल की हवा में अभी…
सिलीगुड़ी। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने 515 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम अकरूज जमान, बिलाल शेख और कृष्णो बर्मन है। इनमें अकरूज और बिलाल मालदा का और कृष्णो कूचबिहार का निवासी है। तस्करों के पास से एक स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसओजी और माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर माटीगाड़ा के जोड़ा ब्रिज के पास तीन लोगों को पकड़ा। जब तीनों की तलाशी ली तो उसके पास 515 ग्राम ब्राउन बरामद हुआ।…
नवादा। नवादा जिले स्थित एक कबाड़ दुकान में भीषण आग लग गई। इसके पीछे का कारण शॉर्ट सर्किटया किसी के लगादेने की बात कही जा रही है। आग लगता देख आस -पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार को लगी आग को पहले स्थानीय लोग पानी से बुझाने का प्रयास करने लगे ।लेकिन आग ने रौद्र रूप ले लिया. जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी गयी.भीषण रूप से आग लगने की वजह से कई अग्निशमन दस्ते की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना नवादा के मुस्लिम रोड स्थित…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बैठक की है। एसएसपी ने अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक और समीक्षा बैठक की। एसएसपी ने विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण और सुरक्षित समापन से संबंधित चर्चा की। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले के हर बॉर्डर पर गहनता से जांच की जाएगी और हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी।
विशेष कहीं गठबंधनों में पैदा हो गयी है दरार, तो कहीं प्रत्याशी नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। चुनाव, यानी लोकतंत्र का महापर्व और यदि चुनाव में सस्पेंस-रोमांच और थ्रिल नहीं हो, तो फिर उस चुनाव का कोई महत्व नहीं रह जाता है। झारखंड, जिसे कभी राजनीति की प्रयोगशाला कहा गया था, में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले सस्पेंस-रोमांच और थ्रिल, तीनों दिखायी दे रहा है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का काम…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी। प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी। इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है। बता दें कि इससे पहले आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी। झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70% यानी 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है। झारखंड विस…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश के दो महानायकों का स्मरण करते हुए कहा कि देश की एकता को लेकर भगवान बिरसा मुंडा और सरदार वल्लभभाई पटेल का विजन एक था। प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों के साथ अपने विचार साझा कर रहे थे। कार्यक्रम की यह 115वीं कड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने गत वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की यात्रा का उल्लेख करते हुए दो महानायकों भगवान बिरसा मुंडा और सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों को साहस और दूरदृष्टि की प्रतिमूर्ति बताया। प्रधानमंत्री ने कहा…
