रांची। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का वायरल वीडियो प्रकरण का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। अब जामताड़ा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने जामताड़ा के नगर थामा में सीता सोरेन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज किए गए मामले में कहा गया है कि विधायक इरफान अंसारी के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। वीडियो में कांट-छांट की गई है। राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझ कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जामताड़ा से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने कहा कि इरफान अंसारी कोई बच्चा नहीं हैं, जिसे बोलने का…
Author: shivam kumar
मालदा। हरिश्चंद्रपुर थाना अंतर्गत खोखरा गांव की रहने वाली छात्रा रोशनी खातून पिछले रविवार से रहस्यमय तरीके से लापता है। परिवार ने लड़की के अपहरण की शिकायत थाने में की है। पिछले कई दिनों से परिवार लड़की की बरामदगी की खबर लेने के लिए थाने पहुंच रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोशनी की उम्र 15 साल है। वह हरिश्चंद्रपुर के खोखरा गांव की रहने वाली है। वह भिंगल हाई स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा है। जिसकी तलाश में सीसीटीवी खंगालने के अलावे कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लड़की के माता-पिता पिछले…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर आज सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेपी गंगा पथ से होते हुए दीघा के पाटीपुल घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु घाट, पहलवान घाट, एलसीटी घाट, कलेक्ट्रेट घाट एवं कृष्णा घाट का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दीघा के पाटीपुल घाट पर रुककर वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये हर प्रकार से छठ घाटों को तैयार करायें।…
पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में जनता दल यूनाइटेड का बिहार संवाद कार्यक्रम आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम बुद्धिजीवी एवं युवाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शामिल हुए। उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि आज का युवा बिहार का भविष्य है। हम अपने युवाओं को जिस प्रकार से तैयार करेंगे, वैसा ही भविष्य बिहार का होगा। मनीष वर्मा ने कहा कि सरकार का एक सीमित दायरा होता है। सरकार और समाज दोनों मिलकर किसी भी राज्य…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल से नाराज चल रहा सीवान के भूतपूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का परिवार आखिरकार लालू प्रसाद की शरण में पहुंच गया है। शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब और उनके बेटे ओसामा पूरे लाव-लश्कर के साथ रविवार को राबड़ी आवास पहुंचे और राजद की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने दोनों मां-बेटा को पार्टी का पट्टा पहनाकर राजद की सदस्यता दिलाई। सीवान के भूतपूर्व सांसद और बाहुबली मो. शहाबुद्दीन का परिवार लालू प्रसाद और आरजेडी से लंबे समय से नाराज चल रहा था। शहाबुद्दीन के निधन के बाद से ही उनकी…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से झारखंड का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे खास पल वह था जब मैं भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थान उलीहातू गया था। मोदी ने 15 नवंबर, 2023 के अपने झारखंड के दौरे को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में इस यात्रा का विशेष प्रभाव पड़ा। वह पहले…
न्यूयॉर्क के लिबर्टी द्वीप पर खड़ी ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण 28 अक्टूबर 1886 को राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने किया था। यह अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती का प्रतीक है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का पूरा नाम लिबर्टी एनलाइटिंग द वर्ल्ड है। प्रतिमा का नाम रोमन देवी लिबर्टस के नाम पर रखा गया है, जो रोमन पौराणिक कथाओं में स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह स्टैच्यू जुलाई 1884 में फ्रांस में बनी थी और वहां से अमेरिका लाने के लिए इसके 350 टुकड़े कर 214 बक्सों में पैक किया था। स्टैच्यू को पेरिस से न्यूयॉर्क पहुंचने में 4 महीने का समय लगा…
हजारीबाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हजारीबाग विधानसभा सीट से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रविवार को सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन्होंने हथियारी मोड़, मोरांगी, डेमोटांड, हुपाद, कल्लू चौक (हरहद), बकसपुरा, बभनबै, सलईया, भेलवारा, चपवा, सिंदूर चौक, करकरी, प्रेम नगर, सियारी रोड, ढोटवा मोहल्ला, बजरंग बली मंदिर, दुर्गा मंडप, बेलघाट शिव मंदिर, अम्बेडकर चौक और नगवा गांव सहित कई अन्य स्थानों का दौरा किया। इस अभियान के दौरान मुन्ना सिंह ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं और जरूरतों को नजदीक से समझा। अभियान…
रांची। आवश्यक ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मियों को झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 में पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। निर्वाचन आयोग ने इस संंबंध मेंं अधिसूचना जारी किया है और मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को डाकपत्र के माध्यम से मतदान कराने का निर्देश भी सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिया है। इनमें रेलवे परिवहन में लगे कर्मियों, वैसे मीडियाकर्मी जिन्हें चुनाव आयोग की ओर से मतदान कवरेज के लिए पास निर्गत किया गया हो, बिजली विभाग, बीएसएनएल, पोस्ट एंड टेलीग्राम, दूरदर्शन, आकाशवाणी, स्टेट मिल्क एंड यूनियन मिल्क कॉपरेटिव सोसाइटी, स्वास्थ्य विभाग, एविएशन, अगिनशमन सेवा,…
रांची। राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से रविवार को राजभवन में रांची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य सहित अन्य ने भेंट की। साथ ही राज्यपाल को कुलपति ने विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। दूसरी ओर, राज्यपाल से रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने भेंट की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। राज्यपाल से पंकज कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सद्गुरु अपना घर ट्रस्ट के एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की और संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को कहा कि अपने ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बातें बतायी हैं। इस क्रम में दो महापुरुषों का जिक्र किया है। इनमें एक सरदार वल्लभभाई पटेल और दूसरे भगवान बिरसा मुंडा हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उस दिन दिवाली भी है। इस बार सरदार पटेल की जयंती को और धूमधाम से मनाना है। मरांडी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। उनकी भी 150वीं जयंती प्रारंभ हो रही…
