Author: shivam kumar

अदीस अबाबा। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने पुष्टि की है कि 2026 विश्व कप में कम से कम नौ अफ्रीकी टीमें भाग लेंगी, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जाएगा। इन्फेंटिनो ने यह टिप्पणी इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में मंगलवार को अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) की 46वीं साधारण सभा के उद्घाटन के समय की, जिसमें पूरे अफ्रीका से सदस्य संघों के नेता और प्रतिनिधि एक साथ आए। इन्फेंटिनो ने मंगलवार को कहा, “विश्व कप 2026 में, नौ या दस अफ्रीकी देश (और क्षेत्र) विश्व कप में भाग लेंगे,यह वृद्धि…

Read More

कजान। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया है। रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजन को सार्थक कहा। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात भी हुई।दोनों देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के द्विपक्षीय बैठक भी हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बहुत सार्थक रहा। विविध मुद्दों पर चर्चा करने और विभिन्न विश्व नेताओं से मिलने का अवसर मिला। मैं राष्ट्रपति पुतिन, रूस के लोगों और सरकार को…

Read More

रावलपिंडी। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने लंबे समय से अशांत खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में आधी रात बाद एक खुफिया अभियान में दो आत्मघाती हमलावरों और एक रिंग लीडर सहित नौ आतंकवादियों (खवारिज) को मार गिराया। जियो न्यूज की खबर के अनुसार इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने आज यह जानकारी दी। आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सैनिकों के साथ भीषण गोलीबारी के बाद आतंकवादी गिरोह का नेता सईद मुहम्मद उर्फ ​​​​कुरैशी उस्ताद भी मारा गया। सुरक्षा बलों को यह कामयाबी 23 और 24 अक्टूबर की रात मिली। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद…

Read More

‘द साबरमती रिपोर्ट’ का नया मोशन पोस्टर सामने आया है, जो काफी दिलचस्प और शक्तिशाली लग रहा है, जिसमें एक जलती हुई अखबार की कतरन और बैकग्राउंड में गुस्से से भरी आंखें दिख रही हैं! यह दर्शकों को उत्सुकता से भर देता है कि आगे क्या होने वाला है। फिल्म का टीज़र 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगा। बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। धीरज सरना के निर्देशन में शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन…

Read More

वाशिंगटन/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने यहां वैश्विक सार्वजनिक वस्तुओं में निजी पूंजी की भागीदारी से संबंधित मुद्दों, ऊर्जा सुरक्षा और बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबीएस) में सुधार पर चर्चा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को यहां विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठकों से इतर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से मुलाकात की और अन्य मुद्दों के अलावा एमडीबीएस में सुधार पर चर्चा की। वित्त मंत्री ने कहा कि वह विश्व बैंक द्वारा भारत की…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज सिर्फ एक कंपनी ने ही लिस्टिंग के जरिये अपनी जगह बनाई। कृषि उत्पादों का निर्यात करने वाली कंपनी फ्रेशर एग्रो एक्सपोर्ट्स ने आज घरेलू शेयर बाजार में एंट्री की। कंपनी के शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 16.38 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। हालांकि लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से फ्रेशर एग्रो एक्सपोर्ट्स के शेयरों में गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस शेयर ने रिकवर भी कर लिया। आईपीओ के तहत फ्रेशर एग्रो एक्सपोर्ट्स के शेयर 116…

Read More

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली के मौके पर परंपरागत रूप से सोने और चांदी की खरीदारी करने वाले रिटेल कस्टमर्स को घरेलू सर्राफा बाजार में आई जोरदार तेजी ने मायूस कर दिया है। सोना और चांदी की कीमत में जिस गति से बढ़ोतरी हो रही है, उससे धीरे-धीरे ये चमकीली धातुएं छोटे ग्राहकों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। माना जा रहा है कि अगले 1 सप्ताह में यानी धनतेरस और दिवाली तक सोना 83 हजार से 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। इसी तरह चांदी की कीमत भी 1,10,000 रुपये प्रति…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना एक और माइलस्टोन कर आज 80 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया। सोने की कीमत आज 420 रुपये से 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी की कीमत भी आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई है। सोने की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,230 रुपये से लेकर 80,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,560 रुपये से लेकर 73,410 रुपये…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ खुला था, वहीं निफ्टी ने मामूली कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से दोनों सूचकांक में बड़ी गिरावट आई, लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इन दोनों सूचकांकों ने रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले 1 घंटे का कारोबार होने…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार तीसरे दिन कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 400 अंक की कमजोरी के…

Read More

रावलपिंडी। पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज मीर हमजा को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया है ताकि वह कराची में अपने रिहैबिलिटेशन पर काम कर सकें। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रावलपिंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन इस बात की घोषणा की। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी को अपने दाहिने ग्लूट में कुछ परेशानी थी। तीसरे टेस्ट से पहले उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी सत्र में ट्रेनिंग या गेंदबाजी नहीं की और मंगलवार को उन्हें पाकिस्तान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट के साथ बैंड रिहैबिलिटेशन एक्सरसाइज करते देखा गया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को…

Read More