Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश में गृह मंत्रालय के सार्वजनिक सुरक्षा प्रभाग के पूर्व वरिष्ठ सचिव मुस्तफा कमालुद्दीन को आज चटगांव से गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी ढाका ट्रिब्यून की खबर में दी गई। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) की जासूसी शाखा के अतिरिक्त आयुक्त रेजाउल करीम मलिक ने मुस्तफा की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने मुस्तफा कमालुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान की सात, कर्नाटक की दो और असम की एक विधानसभा सीट के उपचुनाव में गुरुवार को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। कांग्रेस की सूची के मुताबिक राजस्थान के झुंझुनू से अमित ओला, रामगढ़ से आर्यन जुबेर, दौसा से दीनदयाल बैरवा, देवली उन्नीआरा से कस्तुर चंद मीणा, खिनसवार से रतन चौधरी, सलूंबर से रेशमा मीना और चौरासी से महेश रौट को उम्मीद्वार बनाया गया है। रामगढ़ और सलूंबर सीटें कांग्रेस नेता जुबेर खान और भाजपा के अमृत लाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई हैं। राजस्थान की इन सात सीटों के उपचुनाव के लिए…

Read More

गांडेय। गांडेय से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को निर्वाची अधिकारी गुलाम समंदानी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। कल्पना सोरेन ने इस दौरान दो सेट में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और JMM नेता महा लाल सोरेन समेत कई मौजूद थे। जिसमें एक सेट के प्रस्ताव खुद महा लाल सोरेन बने थे।

Read More

रांची। इडी की रेड राजमहल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के घर पर इडी ने रेड की है। सुनील यादव आज निर्दलीय पर्चा भरने वाले है। छापेमारी के दौरान इडी की 3 सदस्यीय टीम उनके भाई दाहू यादव की तलाश में करीब आधा घण्टे तक घर पर रुकी। फिलहाल यह रेड जारी है।

Read More

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार रविन्द्र नाथ महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने नाला विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दिया। इस मौके पर उनके तमाम समर्थक रविन्द्र नाथ महतो जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। बता दें, रविन्द्र नाथ महतो झारखंड विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी और नाला क्षेत्र का त्वरित विकास होगा।

Read More

श्रीनगर। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 20 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले में छह गैर-स्थानीय श्रमिकों और एक कश्मीरी डॉक्टर मौत में शामिल दो आतंकवादियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। दोनों एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल और एक एके 47 राइफल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि फुटेज से पता चलता है कि हमलावर क्षेत्र की भौगौलिक स्थिति से अवगत थे। यह हमला शाम करीब 7.25 बजे कैंप में हुआ, जब कुछ कर्मचारी डाइनिंग एरिया में बैठे थे और अन्य डिनर के लिए जा रहे थे। यह कैंप सुरंग तक पहुंचने वाली सड़क के ठीक नीचे…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा मुख्यालय प्रभारी और महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में राजस्थान से एक और उत्तर प्रदेश से सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें कुंदरकी विधानसभा सीट से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेन्द्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निशाद, मझवां…

Read More

मुंबई। मुंबई के बहुचर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में 14 आरोपित दबोचे जा चुके हैं। तीन आरोपित फरार हैं। तीनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार देरशाम पुणे में दबिश देकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में वांछित रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) को गिरफ्तार किया। तीनों पुणे के रहने वाले हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने 29 वर्षीय अमित कुमार को हरियाणा से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार,…

Read More

मुंबई। पुणे जिले के भोसरी में स्थित सद्गुरु नगर में गुरुवार सुबह पानी की टंकी अचानक गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भोसरी के सदगुरु नगर में मजदूर एक श्रमिक शिविर में रह रहे थे। यहां मजदूरों के लिए पेयजल की व्यवस्था के रूप में पानी की टंकी बिठाई गई थी। यह टंकी आज सुबह अचानक गिर गई और टंकी से दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई।…

Read More

सिराेही। ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (एनएच-62) पर गुरुवार सुबह टायर फटने से एक कार के हाईवे से नाले में गिरने के कारण उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा एनएच-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। इससे उसमें सवार एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गई। कोतवाली सीआई…

Read More

रांची। मीरा मुंडा, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ने 46- पोटका के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी।

Read More