पलामू। पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल में बुधवार की रात बारात जा रही एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औऱ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। बारात बिहार के गया जिला के छकरबंधा गांव से लेस्लीगंज जा रही थी। मृत व्यक्तियों में दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, आसिन अंसारी एवं दो अन्य शामिल हैं। इसके अलावा मुस्तकिम अंसारी की भी मौत हुई है। इस हादसे में तीन लोग…
Author: shivam kumar
बेरमो। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रविन्द्र पांडेय ने बेरमो विधानसभा से नामांकन किया। उन्होंने गुरुवार को बेरमो के निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया।
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध रेलवे ई-टिकट का व्यवसाय करने के मामले में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है। निरीक्षक डीके सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेल टिकटों के कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रांची आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में नामकुम पुलिस की सहायता से अवैध रेलवे ई-टिकट व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान, “साइबर…
रोजगार युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य की स्थापना करना मुख्य उद्देश्य: धनंजय कुमार सिंह रांची। अखिल भारतीय जनसमृद्धि पार्टी भी झारखंड विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है। पार्टी इसबार चुनाव में 35 से 40 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी की है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने बैठक कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसमें पहले चरण में 4 सीट पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गयी है। गुरुवार को और भी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशियों की…
एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सतीश चंद दुबे, यूपी के विधायक भूपेश चौबे और सांसद वीडी राम गढ़वा। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एनडीए की सरकार झारखंड में बनते ही परीक्षा का पेपर लिक करने वालों को जेल भेजेंगे, पहली कैबिनेट बैठक में सरकारी भर्ती का फैसला लेंगे। महिलाओं को पहले महीने से ही 2100 रुपये देंगे। त्योहार में दो गैस सिलिंडर फ्री देंगे। मकान बनाने के लिए बालू फ्री कर देंगे। स्नातक और स्नाकोत्तर विद्यार्थियों को नौकरी मिलने तक दो हजार रुपये देंगे। उक्त…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता में सीमा पर शांति के लिए विवादों को सुलझाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब साढ़े चार वर्ष बाद कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री ने वार्ता में भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को अग्रिम मोर्चे से पीछे हटाने तथा वर्ष 2020 में पैदा हुए मसलों के समाधान संबंधी समझौते का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को अपने मदभेदों और विवादों को समुचित रूप…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ब्रिक्स देशों की आर्थिक क्षमताओं का उल्लेख करते हुए संगठन के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने स्थानीय मुद्राओं में देशों के बीच व्यापार के प्रयासों का स्वागत किया और भारत की यूपीआई से संबंधित सफलता को ब्रिक्स देशों के साथ साझा करने की पेशकश की। रूस के शहर कजान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा विश्वास विविधता और बहुध्रुवीय विश्व में है। मानवता के प्रति…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से सीटिंग विधायक दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह हेमलाल मुर्मू को कैंडिडेट बनाया गया है। दिनेश मरांडी ने इस निर्णय पर आक्रोश जताया है। साथ ही इस फैसले से पार्टी को नुकसान होने की संभावना भी जतायी है। उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची झामुमो ने मंगलवार को जारी की है। इसमें 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। लिस्ट में लिट्टीपाड़ा से दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काटकर हेमलाल मुर्मू को टिकट दिये जाने से दिनेश मरांडी नाराज हो चुके हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे टिकट देने…
भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने के लिए की हस्तक्षेप करने की मांग रांची। झारखंड अगेंस्ट करप्शन का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से बुधवार को भेंट की। उन्हें एक ज्ञापन सौंपते कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण जनता त्राहिमाम है। सरकार और ब्यूरोक्रेसी में व्याप्त करप्शन के कारण राज्य का विकास बाधित हो रहा है। कालांतर से भ्रष्टाचार की कलंक कथाओं से रत्नगर्भा झारखंड कराह रहा है। राजभवन के दखल से राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में मदद मिलेगी। झारखंड में होने वाली नियुक्तियां अक्सर विवादों में ही रही हैं, जिसके कारण राज्य के युवाओं में निराशा…
रांची। झारखंड में चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष चुनावी रण में उतर चुका है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट के जरिए विपक्षी टीम भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि जेल का जवाब जीत से। भाजपा की हर एक साजिश का मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। जीतेगा झारखंड! ट्वीट में उन्होंने जेल से निकलने के बाद हाथ में लगायी मुहर की तस्वीर भी साझा की है। अपने जन्मदिन के अवसर पर भी हेमंत सोेरेन ने हाथ में लगे कैदी वाले निशान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की…
राजद ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों को सूची रांची। बुधवार को प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी कर मुख्य चुनाव आयोग को सूचनार्थ भेजा है और प्रचार प्रसार के लिए अनुमति कार्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। कैलाश यादव ने बताया कि राजद झारखंड में काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और राजद का दावा है कि सभी उम्मीदवार प्रचंड वोटो से जीत दर्ज करेंगे । स्टार प्रचारक की सूची…
