Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट के जरिए राज्य की कानून व्यवस्था और टीएमसी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शनिवार उन्होंने 14 अगस्त को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और महिला प्रशिक्षु डॉक्टरों के ‌साथ एक महिला पुलिस अधिकारी पर हुए हमले के लिए पुलिस और टीएमसी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल कोलकाता पुलिस की ओर से इस महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर पूछा गया था कि क्या रात उनकी नहीं थी? शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट में लिखा, “रात हर महिला की थी,…

Read More

कोलकाता। डाक्टरों की हड़ताल के चलते पश्चिम बंगाल में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी असर पड़ा। इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने भी अपने जूनियर सहयोगियों के साथ काम बंद कर दिया और आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सहकर्मी के बलात्कार और हत्या के खिलाफ न्याय की मांग की। राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवाएं प्रभावित रहीं क्योंकि डॉक्टरों ने 14 अगस्त को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया। एक विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर ने कहा, “हमारा आंदोलन जारी रहेगा। यह…

Read More

कोलकाता। अगले 24 घंटों में कोलकाता के आकाश में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी है। बताया गया है कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। उत्तर 24 परगना में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण 24…

Read More

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में राज्य में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किये गये। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व चलाया गया। इस दौरान मैगजीन के साथ एक 9 मिमी पिस्तौल, एक 12-बोर सिंगल बैरल राइफल, एक इम्प्रोवाइज्ड 7.62 मिमी एसएलआर, मैगजीन के साथ एक इम्प्रोवाइज्ड 9 मिमी सीएमजी, एक लंबी दूरी…

Read More

सहरसा। ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान डॉ रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया है की मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा प्रातः काल से ही हैं,जो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। भद्रा के दौरान राखी बांधने की मनाही होती है।1.32 दिन के बाद ही राखी बांधनी चाहिए जो उचित एवं मंगलकारी होगा। रक्षा बंधन को भाई-बहन के प्यार और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है। राखी को…

Read More

भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने दवा व्यवसायी की हत्या के मामले में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। शनिवार को शहनवाज हुसैन ने मृतक के पिता बलराम केडिया के घर जाकर उनसे मुलाकात की। घटना पर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस दिया। केडिया परिवार को आश्वस्त करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सुशासन की सरकार मे अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। नीतिश कुमार की सरकार सुशासन के रास्ते पर चलती है। अपराधी से कोई समझौता नहीं करती है। वे न्याय की लड़ाई में उनके साथ हैं और…

Read More

फारबिसगंज/ अररिया। एसएसबी 56वीं बटालियन ने बथनाहा अंतर्गत पथरदेवा बीओपी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के समीप दो युवक को तीन लाख भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवक नेपाल की ओर से एक चार पहिया वाहन पर सवार होकर भारतीय क्षेत्र में आ रहे थे। इस दौरान सोनापुर पंचायत के कोचगामा गांव के पास एसएसबी ने जब वाहन रोककर जांच की तो सीट के पीछे टूल में रखे पॉलिथीन में तीन लाख भारतीय करेंसी बरामद हुआ। एसएसबी ने बरामद राशि को जब्ती-सूची बनाकर बथनाहा थाना के सौंप दिया। बताया जा रहा है कि गिरफ़्तार व्यक्ति लाल…

Read More

भागलपुर। बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताज़ा मामला जिले के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी का हैं जहां पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर शनिवार को फिर एक बार गिर गया है। इस घटना से वहां अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि सुलतानगंज अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल का पाया संख्या 9 का सुपर स्ट्रक्चर एक बार फिर जमींदोज हो गया है। घटना के बाद बिहार सरकार का यह प्रोजेक्ट एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। क्योंकि कंपनी अगले कुछ ही…

Read More

काठमांडू। नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के ग्राम थाबे में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ से पूरा गांव तबाह हो गया। हालांकि इस आपदा में किसी भी प्रकार की मानवीय क्षति की अब तक कोई खबर नहीं है। पर्यटन स्थल थेबे में एक भी घर सुरक्षित नहीं है। बाढ़ से अधिकतर घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। संभावित खतरे के मद्देनजर गांव में रहने वाले करीब 300 लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। इन लोगों को पास के गांव के सामुदायिक भवन में और कुछ को विद्यालय के छात्रावास में ठहराया गया है। बाढ़ की…

Read More

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह पाकिस्तान के अरशद नदीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा को लेकर पूरी तरह सकारात्मक थे और उनका मानना ​​था कि वह स्वर्ण पदक विजेता का ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ सकते थे, लेकिन उनके शरीर ने इसकी अनुमति नहीं दी। चोपड़ा ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने से चूक गए, उन्होंने 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में नीरज ने कहा, “नदीम बहुत मेहनती खिलाड़ी है और उसके खिलाफ़ प्रतिस्पर्धा हमेशा सकारात्मकता…

Read More

नई दिल्ली। नेपाल 12 से 21 अप्रैल, 2025 तक काठमांडू में आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप एशिया क्वालीफायर 2025 की मेजबानी करेगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (सीएएन) ने उक्त पुष्टि की। इस डिवीजन 1 इवेंट का विजेता आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करेगा। सीएएन ने अपने ‘X’ अकाउंट में यह भी जोड़ा कि मेजबान नेपाल के अलावा, अफगानिस्तान, ओमान, हांगकांग, सिंगापुर और यूएई एशियाई क्षेत्र के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। ओमान और हांगकांग ने डिवीजन 2 टूर्नामेंट से फाइनलिस्ट होने के कारण इस इवेंट के लिए क्वालीफाई किया। नेपाल ने इस…

Read More