Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व कुल्हाड़ी से काटकर युवती की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने रविवार को बताया कि ननिहाल में रह रही युवती की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान व चप्पल के मिले निशान के आधार पर उसके गांव के निवासी चुनचुन कुमार व शंकर कुमार को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ व निशानदेही…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैतोंगटार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संस्कृति, सभ्यता और जनसंपर्कों की नींव पर आधारित संबंधों की एक ऐतिहासिक विरासत है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन की बेटी पैतोंगटार्न शिनावात्रा को आज सुबह फेउ थाई पार्टी मुख्यालय में थाईलैंड के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने का शाही आदेश मिला है। 37 वर्षीय पैतोंगटार्न इतिहास…

Read More

भारत में सिक्के के रूप में पहली बार 19 अगस्त, 1757 को एक रुपए की मुद्रा जारी की गई। एक रुपए मूल्य का यह सिक्का ईस्ट इंडिया कंपनी ने जारी किया था। जिसकी ढलाई कलकत्ता के टकसाल में हुई थी। दरअसल उसी समय प्लासी का युद्ध खत्म हुआ था और ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिये भारत में ब्रिटिशराज की शुरुआत हुई। बंगाल के नवाब से संधि के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी को सिक्का बनाने का अधिकार मिल गया। इसके लिए कलकत्ता में टकसाल की स्थापना कर इसकी शुरुआत हुई। खास बात यह है कि उस समय देश के अलग-अलग हिस्सों…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय पर सवाल उठाया है। उन्हाेंने कहा कि इस कदम से कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हाेंगे। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने साेशल मीडिया एक्स पर एक पाेस्ट में कहा कि केन्द्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का सरकार का निर्णय सही नहीं है। क्योंकि सीधी भर्ती के माध्यम से नीचे के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा।…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजस्थान की घटना को लेकर सरकार की गई कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने कहा कि कोर्ट को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए। मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया की साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजस्थान के उदयपुर में दो स्कूली बच्चों के आपसी झगड़े के कारण वहां हुई हिंसा को रोक पाने में राज्य सरकार विफल रही। इसके बाद राज्य सरकार ने एक परिवार के मकान काे कथित आरोपित बच्चे का बताकर उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह…

Read More

मॉस्को। रूस के पूर्वी तट पर 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के बाद शिवलुच ज्वालामुखी फट गया है। इस घटनाक्रम के बाद सुनामी का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि, अबतक भूकंप के झटकों या ज्वालामुखी के फटने से जनहानि नहीं हुई है। विशेषज्ञों की टीम इमारतों की जांच कर रही है कि भूकंप के तेज झटकों से इन्हें कितना नुकसान पहुंचा है। रूस में रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र सुदूर-पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट रहा। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सितम्बर के पहले हफ्ते में भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है। चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर अपने पहले विदेश भ्रमण के लिए उन्होंने भारत जाने की इच्छा जताई है। हाल ही में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने नेपाल दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात कर उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री की तरफ से भ्रमण का औपचारिक पत्र दिया था। इसके बाद से ही ओली के दिल्ली दौरे को लेकर तैयारियां शुरू की गई हैं। हालांकि पहले उनका भ्रमण थाइलैंड के बैंकक में 4-6 सितम्बर तक तय था…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाईगर के नाम से मशहूर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपाई सोरेन कोलकाता के रास्ते रविवार को दिल्ली पहुंचे। उनके साथ कोल्हान प्रमंडल के कई विधायकों के भी दिल्ली जाने की सूचना है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले के इस घटनाक्रम ने झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विधायकों के साथ रात में सड़क मार्ग से कोलकाता पहुंचे चंपाई सोरेन चंपाई सोरेन कुछ विधायकों के साथ शनिवार की रात को सड़क मार्ग से झारखंड से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता गए और रात में वहीं ठहरे। रविवार (18 अगस्त)…

Read More

रांची। रांची में पहला राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को आयोजित होगा। सम्मेलन में पुलिस महिला पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सम्मान से संबंधित कार्यक्रम होंगे। साथ ही महिला पुलिस के अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया जायेगा। बताया जाता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की जायेगी। वहीं, पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और पदोन्नति पर भी विमर्श किया जायेगा। समारोह में महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग पर बात होगी।

Read More

नई दिल्ली। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी का मानना है कि कबीर की स्थापना तभी हुई जब हिंदी साहित्य की भूमिका लिखी गई, मध्यकालीन धर्म-साधना, नाथ संप्रदाय और कबीर जैसी पुस्तक लिखी गईं। पूरा भक्तिकालीन साहित्य भी कबीर द्वारा लिखे गए प्रतिमानों के आधार पर देखा और समझ गया। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कबीर को अपने नजरिए से देखा, समझा और उन पर किताब लिखी। डॉ. त्रिपाठी ने आचार्य द्विवेदी की 118वीं जयंती के अवसर पर साहित्य अकादमी के सभागार में आयोजित व्याख्यान माला में उक्त बातें कहीं। व्याख्यान का विषय ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी के कबीर’ था। इसका आयोजन…

Read More

खूंटी। खूंटी प्रेस क्लब के तत्वावधान में रविवार को खूंटी क्लब में शोकसभा का आयोजन कर खूंटी के वरिष्ठ पत्रकार और खूंटी प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर प्रेस क्लब के अध्यख रंजीत प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद जिले के सभी पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। खूंटी के लोग उन्हें उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए हमेशा याद करेंगे। पत्रकार अनिल मिश्र ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद एक बेबाक और निर्भीक पत्रकार थे। राजेंद्र प्रसाद पत्रकार के साथ ही एक सुलझे हुए टिप्पणीकार थे। डॉ नीरज मिश्रा ने राजेंद्र प्रसाद…

Read More