नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विश्वभर में अनिश्चितता के माहौल के बीच वैश्विक दक्षिण के देशों को स्वास्थ्य सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी विभाजन और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होना चाहिए। भारत द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आपसी व्यापार, समावेशी विकास और सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए ग्लोबल साउथ के साथ अपनी क्षमताओं को साझा करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज चारों ओर अनिश्चितता का माहौल है।…
Author: shivam kumar
रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अनुश्रवण में लापरवाही पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को कार्रवाई की है। योजना के अनुश्रवण में लापरवाही एवं लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि प्राप्त नहीं करने पर रांची सदर की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित सात महिला पर्यवेक्षिकाओं को शो-कॉज किया गया है। साथ ही संतोषप्रद स्पष्टीकरण पाये जाने तक सभी का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में लाभुकों की संख्या अनुरूप आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित अंचल अधिकारी के पास जमा नहीं होने की सूचना पर सत्यापन कराया गया।…
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष से सीबीआई की टीम ने शुक्रवार रातभर पूछताछ की। शुक्रवार दोपहर तीन बजे उन्हें अचानक बीच रास्ते से पकड़ा गया और सिजीओ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया। वे शनिवार सुबह 10:00 बजे खबर लिखे जाने तक सिजीओ कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं। सीबीआई ने पहले से उन्हें बुलाया था लेकिन वे पेश नहीं हुए। सीबीआई के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि हत्या और बलात्कार के मुख्य आरोपित संजय राय से क्या संदीप घोष का सीधा संपर्क था। अस्पताल के अन्य चिकित्सकों और अधिकारियों ने…
कानपुर। झांसी मंडल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के समीप रात्रि करीब 2:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि हादसे में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। नार्दन रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) के कई डिब्बे झाँसी मण्डल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट समय रात्रि 2:30 बजे पटरी से उतर गए। ड्राइवर के अनुसार प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से…
गिरिडीह। असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा शनिवार को देवघर हवाई अड्डे से गिरिडीह के बेंगाबाद के विष्णीशरण गांव पहुंचे। इस दौरान वे मृतक हवलदार चौहन हेंब्रम का घर गये। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, दिनेश यादव व अन्य पार्टी पदाधिकारी थे। बिस्व सरमा ने मौके पर मृतक हवलदार की माता रोशनी देवी व अन्य से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि राज्य में अबकी बार भाजपा सरकार बनने पर उन्हें जरूर न्याय मिलेगा।…
पूर्वी सिंहभूम। स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थित आवासीय कार्यालय के समीप शनिवार को पूजा अर्चना की। पवित्र श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के पावन अवसर पर मंत्री ने अपने धर्म पत्नी सुधा गुप्ता के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंत्री ने भगवान भोलेनाथ से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 अगस्त को पलामू में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से बात करेंगे और लाभुकों के लिए राशि भी जारी करेंगे। जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन का यह पहला पलामू दौरा होगा। 2022-23 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार बार पलामू का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। पलामू पुलिस स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ विधि-व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किये गये हैं। झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन…
कोलकाता। रांगापानी में एक बार फिर से ट्रेन हादसा हुआ है, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास स्थित रांगापानी इलाके में तेल के टैंकर ले जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के दौरान ट्रेन यार्ड में टैंकरों को भरने के लिए प्रवेश कर रही थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे के उच्चाधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को उठाने का काम रातभर किया गया। उत्तर-पूर्व सीमा रेलवे…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय सुझाने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के खिलाफ और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर गए डॉक्टरों से मंत्रालय ने काम पर लौटने की अपील की है। मंत्रालय ने डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को…
हजारीबाग। कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शनिवार को ओपीडी बंद कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज समेत जिले के होमियोपैथी चिकित्सको ने ओपीडी कार्यों का बहिष्कार किया। इस दौरान चिकित्सक सड़क पर उतरकर हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। चिकित्सकों ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए। आए दिन किसी न किसी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी…
-निर्दयी ममता बनर्जी इस्तीफा दें…. -अपराधियों को संरक्षित और पुरस्कृत कर रही ममता सरकार रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम पूर्व सांसद जफर इस्लाम ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा निशाना साधा।जफर इस्लाम आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस्लाम ने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर जघन्य हत्या की घटना हृदय विदारक है। इससे केवल पश्चिम बंगाल ही नही बल्कि देश शर्मसार हुआ है। कहा कि एक तरफ देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा वहीं देश में ऐसी…
