पलामू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के द्वारा जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में छात्रों के नामांकन को लेकर हंगामा किया। नेतृत्व जिला संयोजक नितीश दूबे ने किया। हंगामा करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के द्वारा सभी छात्रों का नामांकन एप्रूव होने के बाद भी नामांकन नहीं लिया जा रहा है। छात्रों के बीच असंतोष व्याप्त है। निराशा उत्पन्न हो गई। परिषद कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में हंगामा करते हुए छात्र शक्ति राष्ट् शक्ति, महाविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद, जब जब छात्र बोला है राज सिंहासन डोला है आदि कई नारे लगाए। प्राचार्य कक्ष में…
Author: shivam kumar
धनबाद। सदर थाना क्षेत्र के बेकार बांध के नजदीक एक चतुर्थ श्रेणी के रेलकर्मी के आवास पर उसके एक साथी रेलकर्मी ने फंदे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी रेलकर्मी बिपिन कुमार (27) के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जब उसका दोस्त घर से बाहर था उसी वक्त वह उसके घर पहुंचा और उसने घर के कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे का फंदा लगा आत्महत्या कर ली।…
रांची। राजधानी के महात्मा गांधी मार्ग स्थित एक्सट्रीम बार में बीते 26 मई को डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त अभिषेक सहित 14 आरोपियों में से दो को हाइकोर्ट से राहत मिली है। झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश सुभाष चांद ने आरोपियों में शामिल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रामगढ़ के बैंक मैनेजर प्रतीक सिंह और समरूद्दीन को सशर्त तीस-तीस हजार रुपये के मुचलके के साथ जमानत दी है। यहां बता दें कि 26 मई 2024 की रात एक्सट्रीम बार के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या नशे की हालत में गोलियों से भूनकर कर दी गयी थी। मामले…
-बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग के लिए जताया आभार पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार और नौकरी को लेकर काम कर रही है। हम विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को रोजगार देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच लाख लोगों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है जबकि दो लाख पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार का बजट केवल 28000 करोड़ रुपए…
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राज्य के कई विधायक व आला अधिकारी भी मौजूद थे। झंडोत्तोलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। वहीं, रांची शहर में सुबह छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया। इससे पहले कार्यक्रम में आनेवाले लोगों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। ये प्लाटून ले रहे हैं हिस्सा सीआरपीएफ एक प्लाटून, आइटीबीपी एक प्लाटून, सीआइएसएफ एक प्लाटून, एसएसबी एक प्लाटून, झारखंड जगुआर एक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर केन्द्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री है जिन्होंने लगातार 11वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया है। प्रधानमंत्री सुबह पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट गए और उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने लाल किले पहुंच कर गार्ड ऑफ ऑनर का निरिक्षण किया।
कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजीकर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आधी रात को बंगाल की सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। पूरे राज्य में 300 से अधिक जगहों पर सड़कों पर उतरीं महिला प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की। छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों ने मिलकर इस हिंसा के खिलाफ एकजुटता दिखाई। राजनीतिक दलों के झंडे प्रतिबंधित थे लेकिन हाशिए पर रहने वाले समुदायों, जैसे एलजीबीटीक्यू समूहों के लोग भी इसमें शामिल हुए। आंदोलन की पहल करने…
रांची। झारखंड के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेगी। अमृत भारत योजना के तहत राज्य के रेलवे स्टेशनों का विकास किया जायेगा। इसके लिए केंद्रीय रेलवे मंत्रालय ने झारखंड को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7,302 करोड़ की राशि दी है। इस साल रेलवे से बुनियादी ढांचा के विकास में फोकस तो किया ही जायेगा। साथ ही लोकोमोटिव, कोच निर्माण और नई तकनीक पर भी ध्यान दिया जायेगा। इस राशि से यात्रियों की सुविधा के लिए दस हजार जनरल कोच भी बनाये जायेंगे। इन योजनाओं के लिए राशि आवंटित – बंडामुंडा (उड़ीसा) – रांची दोहरीकरण लाइन के निर्माण – रांची और…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर एक और नयी ट्रेन की सौगात रांची लोकसभा को मिली है। टाटा से जयनगर तक चलने वाली सप्ताहिक ट्रेन ट्रेन नंबर 18119 जो टाटानगर से शुक्रवार को संध्या 6:50 पर शाम को चलेगी जो दूसरे दिन 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। टाटा से यह चलने वाली ट्रेन चांडिल, मुरी, कोटसिला, राजाबेरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, होते हुए जयनगर पहुंचेगी। वहीं जयनगर से टाटा ट्रेन नंबर 18120 दिन शनिवार को चलेगी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस नयी ट्रेन की सौगात के लिए केंद्रीय रेल…
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को कहा कि अपने कार्यकाल के अंतिम महीने में राज्य सरकार सत्ता के लिए युवाओं को भत्ता देने की घोषणा कर सकती है। पांच साल से युवाओं की आवश्कताओं और मुद्दों से दूर रही यह सरकार अपने वोट की राजनीति के लिए जाते-जाते युवाओं को भत्ते का एक किस्त देकर अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर सकती है। सुदेश ने कहा कि चुनाव नजदीक आता देख सरकार लोकलुभावन वादें कर रही है। सरकार ने पांच साल पहले युवाओं को हर साल पांच लाख नौकरी और बेरोजगार युवाओं को…
देश-दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह भारत के लिए सबसे बड़ा दिन भी है। अंग्रेजों ने इसी तारीख को आधी रात भारत को आजाद करने की घोषणा की थी। 15 अगस्त को ही भारत को आजाद करने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल 15 अगस्त, 1945 को जापान की सेना ने आत्मसमर्पण किया था। भारत के वायसराय और गवर्नर जनरल माउंटबेटन उस वक्त अलाइड फोर्सेज के कमांडर थे। उन्हें इस जीत का हीरो माना जाता है। वह भी इस तारीख को अपने लिए लकी मानते थे। यही वजह है कि जब…
