नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने शुक्रवार को सफाईकर्मी-एमटीएस से लेकर सेक्रेट्री स्तर तक के कर्मचारियों-अधिकारियों की बैठक की।इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए दिए विजन को पूरा करने का संकल्प दिलाया। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय के दोनों राज्य मंत्री भी शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री के विजन काे पूरा करने का संकल्प लिया। इस माैके पर शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि वे वर्ष 2047 तक के रोडमैप…
Author: shivam kumar
रांची। कांग्रेस के मजबूत इमारत की नींव एनएसयूआई है। बुनियाद अगर मजबूत हो तो इमारत शानदार होती है। ये बाते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को कहीं। नवनियुक्त एनएसयूआई अध्यक्ष विनय उरांव प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने नवनियुक्त एनएसयूआई अध्यक्ष विनय उरांव को कहा कि अविलंब महाविद्यालय, विश्वविद्यालय इकाइयों का गठन करें। साथ ही छात्रों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनके निराकरण की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों के अनुसार संगठन को धारदार बनाने के लिए छात्र समुदाय को संगठित करेंगे।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले राज्य निवासी सैनिकों व अग्निवीरों की पत्नी और उनके आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान देने और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को शुक्रवार काे स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर कैबिनेट बैठक में अनुमोदित कराया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य के बलिदानियों की पत्नी या आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान के रुप में 10 लाख रुपये देने के साथ ही सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। सरकार ने इस योजना में अग्निपथ योजना के तहत सेनाओं में भर्ती अग्निवीरों…
पलामू। झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी मनोगा गंझू को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहा किया गया। मनोगा गंझू पुलिस जवान को बम से उडाने के आरोप में 22 साल से सेंट्रल जेल में बंद था। माओवादी मनोगा गंझू को अच्छे आचरण के लिए गुरुवार को रिहा किया गया। विदित हो कि उसे वर्ष 2008 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह चतरा का रहने वाला है। वर्ष 2002 से सेंट्रल जेल मेदिनीनगर में बंद था। उसपर 1998…
रांची। असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्वा सरमा ने हेमंत सरकार पर हमला बोला। सरमा ने कहा कि ठगबंधन सरकार की अब कोई विश्वसनीयता नहीं बची। भाजपा ने अलग झारखंड बनाया है तो बचाने की जिम्मेवारी भी हमारी है। भाजपा झारखंड को लुटते, बर्बाद होते नहीं देख सकती। हिमंत विश्व सरमा राजधानी रांची के हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार काे भाजपा झारखंड के सभी 515 मंडल अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के झारखंड की जनता ने भाजपा को दिल से समर्थन दिया है। नाै लोकसभा सीटों…
रांची। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राज भवन में ‘स्वागत समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित प्रशासनिक और पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी, सैन्य अधिकारी, पद्म पुरस्कार से सम्मानित एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तिगण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सहित अन्य मौजूद थे।
रांची। महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को डोरंडा स्थित जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित किया जाएगा। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर झारखंड पुलिस के द्वारा आगामी 23 एवं 24 अगस्त को दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का थीम महिला पुलिस सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान रखा गया है। इस सम्मेलन में राज्य के 200 से अधिक डेलिगेट्स भाग लेंगे, जिसमें राज्य के सभी…
रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब में अचानक छलांग लगाकर कूदकर डूबे युवक का शव शुक्रवार को रांची के बड़ा तालाब से बरामद किया गया है। मृतक की शिनाख्त पुरानी रांची के सरकारी स्कूल के पास के रहने वाले दीपू टोप्पो उर्फ उरांव( 29) के रूप में की गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपू मानसिक रुप से बीमार था। युवक इलाज भी कराया जा रहा था। युवक अचानक अपने घर से गुरुवार को निकला और देर शाम बड़ा तालाब में कूद गया था। घटना को जानकारी गुरुवार को परिजनों को नहीं थी। इस वजह से पूरी…
रांची। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में दाे सितंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 17 अगस्त से पेट्रोल पंप कर्मी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने जानकारी दी कि पेट्रोलियम डीलर्स की बैठक में सात सूत्री मांगों पर चर्चा हुई है। उन्होंने मांग की है कि 22 प्रतिशत वैट को घटाकर 17 प्रतिशत किया जाए। वैट रिटर्न से पेट्रोलियम डीलर्स ने मुक्ति मांगी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्वेत पत्र के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधियों तक अपनी…
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (पूर्व में जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष जयराम महतो को झारखंड हाइकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। इससे पहले 18 जून को रांची सिविल कोर्ट ने जयराम महतो को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद 18 जुलाई को उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत के लिए झारखंड हाइकोर्ट में गुहार लगायी थी। जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है। वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी…
रांची। संस्कृत सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग एवं संस्कृत भारती की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्देश्य संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरुकता फैलाना और युवाओं को इस प्राचीन भाषा के महत्व से अवगत कराना था। शोभायात्रा में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, और संस्कृत प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण, श्लोक पाठ और विभिन्न संस्कृत स्तोत्रों का गायन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संस्कृत भाषा और उसके…
