रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग महेश कुमार संथालिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त पाकुड़ के पद पर स्थापित किया गया है। अपर उपायुक्त सरायकेला खरसावां संजय कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण साहिबगंज के पद पर स्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Author: shivam kumar
रांची। 9 से 19 सितंबर तक जालंधर में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होना है। इसके लिए झारखंड टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 21 अगस्त को रांची के जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। यह चयन ट्रायल 21 अगस्त को प्रात: 9 बजे से होना है। इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 को या उसके बाद हुआ हो। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म…
अनंतनाग। अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अहलान जंगल में आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल एक नागरिक ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में अभी तक दो सैन्यकर्मी बलिदान हुए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हुई है। जिससे चल रहे अहलान कोकरनाग ऑपरेशन में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इस दौरान चार सेना के जवान घायल भी हैं जिनका उपचार जारी है। बलिदानी सैन्यकर्मियों की पहचान हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा के रूप में हुई है। क्षेत्र में आतंकियों की तलाश में अभियान…
रांची। बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को बंगाली समुदाय के हजारों लोगों ने अल्बर्ट एक्का चौक के सामने विरोध किया। कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिदुंओं को राजनीति कर वहां से भगाने का साजिश रची जा रही है। हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है, ताकि बांग्लादेश को छोड़कर भारत चले जायें। बंगाली समुदाय के डॉ शिवालिक मित्रा ने कहा कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ गलत कार्य किया जा रहा है। देश के पीएम बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हो रहे हमला पर हस्तक्षेप करें, ताकि उन्हें सुरक्षा…
जम्मू। रामबन में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को अवरुद्ध हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात से हो रही बारिश हाे रही है, जिसके चलते रामबन जिले के मेहद, कैफेटेरिया में पहाड़ियों से मलबा व पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का मौसम है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में सुधार होने तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से बचें क्योंकि भूस्खलन व पत्थर गिरने की आशंका है।…
लखनऊ। लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक शिमुल बरुवा को टर्मिनल थ्री के इमिग्रेशन काउंटर से गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल से फर्जी दस्तावेज बनाकर बरुवा लखनऊ से बैंकॉक जाने की तैयारी में था। बैंकॉक जाने के लिए उसने आशीष राय के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार करने के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। सरोजनी नगर पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। उसके पास से अलग-अलग नाम से बने दो जाली पासपोर्ट, दो आधार कार्ड और…
-अगले 24 घण्टे भारी बारिश की चेतावनी शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश ने तांडव मचा दिया है। बाढ़ व भूस्खलन से कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त है। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह तहसील में फ्लैश फ्लड से भयंकर भूस्खलन हुआ है। पूह से रोरिक तक नेशनल हाइवे के कई किलोमीटर हिस्से में भारी भूस्खलन हुआ है। इससे हाइवे पूरी तरह बाधित हो गया है। माना जा रहा है कि बादल फटने के बाद यहां फ्लैश फ्लड आया है। हालांकि फ़्लैश फ्लड व भूस्खलन से किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। उधर, सिरमौर जिला में…
रांची। जुमार नदी में रविवार की सुबह एक छात्र की डूबकर मौत हो गयी। छात्र का नाम पीयूष कुमार बताया जा रहा है और वह मनन विद्या स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार स्कूल के हॉस्टल के चार से पांच छात्र भागकर जुमार नदी गये थे। नहाने के क्रम में एक छात्र पानी में डूब गया। नदी में डूबने वाला छात्र बिहार के गया जिला का रहने वाला है।
गिरिडीह। जैन धर्मावलम्बियों के तीर्थ सम्मेद शिखर मधुबन के पार्श्वनाथ पर्वत पर रविवार को देश-विदेश से आए हजारों जैन भक्तों ने मोक्ष कल्याणक दिवस पर भगवान पार्श्वनाथ की वंदना कर निर्वाण लड्डू अर्पित किए। जानकारी के मुताबिक अहले सुबह से ही भगवान के मंदिर में लड्डू चढ़ाने का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर तक चलता रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए जैन श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गेरुआ वस्त्र धारण कर सिर पर भगवान आदिनाथ के अष्टधातु की मूर्ति लिए जैन मुनियों के सानिध्य में पैदल यात्रा कर करीब 20 किलोमीटर ऊपर पारसनाथ टोंक पर्वत की चढ़ाई कर निर्वाण लड्डू…
रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने कांके के पारचुट्टू गांव में सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के चौथे चरण में समूह ने आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, दालचीनी के 240 पौधे रोपे और बांटे। कार्यक्रम की शुरूआत में स्थानीय ग्रामीण बंधु रोनित रंजन लकड़ा की बाड़ी में 15 पौधे लगाये गये। वहीं प्रदीप उरांव की बाड़ी में 25 पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद लघु गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह के बारे में संक्षिप्त में बताया गया। साथ लोगों को समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के संचालन…
रांची। पाकुड़ स्थित हरिणडांगा हाइ स्कूल मैदान में आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया जायेगा। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मौजूद रहेंगे। इस दौरान समाजसेवी अजहर इस्लाम समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
