कोलकाता। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान कोलकाता और आसपास के जिलों में आमतौर पर बादलों से घिरा आसमान रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।…
Author: shivam kumar
पेरिस। रोलांड गैरोस में मुक्केबाजी के अंतिम दिन शुक्रवार को चार स्वर्ण पदक दिए गए, जिसमें चीन की वू यू, अल्जीरिया की इमान खलीफ और उज्बेकिस्तान की जोड़ी असदखुजा मुयदिनखुजाएव और लाजीजबेक मुलोजोनोव ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 50 किग्रा के फाइनल में, चीन की वू यू ने तुर्किये की बुसे नाज़ काकिरोग्लू को विभाजित निर्णय के माध्यम से 4-1 से हराकर मुक्केबाजी में चीन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। दूसरी ओर, यांग लियू चीन के स्वर्ण पदकों की संख्या में इज़ाफा नहीं कर सकीं और महिलाओं के 66 किग्रा वर्ग के फाइनल में इमान खलीफ से सर्वसम्मत निर्णय…
पेरिस। विश्व की नंबर एक जोड़ी ब्राजील की एना पेट्रीसिया सिल्वा रामोस और एडुआर्डा सैंटोस लिस्बोआ ने शुक्रवार को कनाडा की मेलिसा हुमाना-पारेडेस और ब्रांडी विल्करसन को तीन सेटों के रोमांचक फाइनल में हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला बीच वॉलीबॉल का स्वर्ण पदक जीता। ब्राजील की जोड़ी ने एफिल टॉवर स्टेडियम में 26-24, 12-21, 15-10 से लगातार सातवीं जीत दर्ज की, जबकि ह्यूमैना-पैरेडेस और विल्करसन ने महिला बीच वॉलीबॉल में कनाडा का पहला ओलंपिक पदक जीता। लकी लूजर राउंड से लेकर फाइनल तक संघर्ष करने के बाद, कनाडाई टीम ने आश्चर्यजनक रूप से पहले सेट में 8-2 की बढ़त हासिल…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ हमले में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। साथ ही प्रत्येक आतंकवादी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। चारों को आखिरी बार कठुआ जिले के मल्हार, बानी और सियोजधार के ढोकों में देखा गया था। यह जानकारी कठुआ पुलिस चौकी ने एक्स पर साझा की है। इसमें कहा गया है कि ठोस सूचना देने वाला व्यक्ति इस इनाम का हकदार होगा। आतंकवादियों की विश्वसनीय सूचना देने वाले को भी उचित इनाम दिया जाएगा।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व शेर दिवस पर वन्य जीव संरक्षण से जुड़े सभी लोगों को एक्स हैंडल पोस्ट पर बधाई दी है। साथ ही फरवरी 2024 में अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का भी जिक्र किया है। यह स्थापना राजसी बड़ी बिल्लियों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वन्यजीवप्रेमियों को गिर राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा और गुजरात के लोगों के आतिथ्य का अनुभव करने करने के साथ शेर की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों को देखने के लिए आमंत्रित किया…
जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 में रात को हाथी के हमले में घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा और पड़ोसी युवक शामिल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीती आधीरात लगभग 12 बजे क्षेत्र में एक हाथी घूम रहा था । हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सड़क किनारे एक घर पर हमला कर दिया। घर पर छह लोग सो रहे थे। हमले में घर की दीवार पूरी तरह…
रांची। पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मानसून सक्रिय होने से लोगों राहत मिली है। वहीं, राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। जहां स्वर्णरेखा और खरकई जैसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। ये नदियां डेंजर लेवल पर पहुंचने वाली है। 15 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने पर इन नदियों पर असर देखा जायेगा। संभावना…
रांची। कोलेबिरा से कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विश्व आदिवासी दिवस पर कहा कि आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विविधता और समाज में उनके योगदान को पहचानने और मनाने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत में, पेसा कानून आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा और उनकी स्वायत्तता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पंचम झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से पेसा कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिये राज्य सरकार को जल्द से जल्द नियमावली बनाने का आग्रह किया…
रामगढ़। जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम बरकाकाना ओपी में पहुंचकर बच्ची और उसके परिवार वालों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की ओर आरोपित चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना लगभग 20 दिन पहले की है। तीन किशोरियां लोहा चुनने के लिए बाहर निकली थी। पास के तीन-चार युवकों…
गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में स्वर्गीय अनिल केसरी की पुत्री रिया कुमारी (21 ) ने आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई दीपक केसरी ने पुलिस को बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद वह अपनी मिठाई की दुकान पर चला गया। अंधेरा होने के बाद जब वह वापस ऊपर के कमरे में आया तो देखा कि उसकी बहन रिया ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शनिवार…
रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शशि भूषण प्रसाद ने विद्यार्थियों को कंपनी सेक्रेटरी सहित वाणिज्य के विभिन्न क्षेत्रों में करियर की असीम संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्राचार्य एसके मिश्र ने आइसीएसआइ संस्था और उसके प्रतिनिधि शशि भूषण प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज-कल के विद्यार्थी विशेष प्रतिभाओं के धनी होते हैं। यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन, सलाह मिल जाये, तो वे कमाल कर सकते हैं। वे…
