नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को दिल्ली के सीआर पार्क स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली का आशीर्वाद लिया और इस जीत को जनता के विश्वास और बदलाव का प्रतीक बताया। उनके साथ बांसुरी स्वराज और वीरेंद्र सचदेवा सहित कई नेता मौजूद रहे। मिनी बंगाल के नाम से जाने जाने वाले चितरंजन पार्क के लोगों ने नितिन नवीन का अभिनंदन किया। उसके बाद उन्होंने शंख की ध्वनि के बीच पूरे विधि विधान के साथ काली मां की पूजा की…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार को लेकर आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को जानकारी दी कि 7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति तय…
-“क्या एक साल और चाहिए?”—जांच पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की संभावना तेज रांची। झारखंड के गुमला जिले से वर्ष 2018 में लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गुमला पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि करीब 7 साल बीत जाने के बाद भी बच्ची का पता नहीं लग पाना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही यह भी पूछा कि क्या बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस…
जमशेदपुर। जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। बिना पूर्व सूचना पहुंचे डीसी के दौरे से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी,एक्स-रे यूनिट,एनआईसीयू, पीआईसीयू और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने मरीजों के लिए बनाए गए वेटिंग एरिया, वाशरूम, किचन और डॉक्टरों के कक्ष का भी निरीक्षण किया। डीसी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज…
जनता ने कह दिया अब हिंसा और तुष्टीकरण बर्दाश्त नहीं ममता बनर्जी के शासन के खिलाफ हिंदुत्व की आवाज बुलंद भाजपा का अंग-बंग-कलिंग का लक्ष्य पूरा राकेश सिंह 4 मई 2026 की शाम, जब सूरज ढल रहा था, कोलकाता की गलियों में शंखों की गूंज और ‘जय मां काली’ के उद्घोष ने एक नयी इबारत लिख दी। माहौल चुनावी परिणाम का था, जिसका इंतजार कई लोग दशकों से कर रहे थे। रुझान साफ थे। भारतीय जनता पार्टी 205 सीटों के साथ उस बंगाल को फतह कर चुकी थी, जिसे ममता बनर्जी का अभेद्य किला माना जाता था। जब नतीजे आये,…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 11 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे लेकर राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार के लिए रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग समेत कई…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता का निर्णायक जनादेश बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने लंबे समय से चली आ रही कथित अव्यवस्थाओं, हिंसा और असुरक्षा के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है। मरांडी के अनुसार, इस चुनाव में भारी मतदान प्रतिशत ने यह संकेत दे दिया था कि जनता बदलाव चाहती है। मरांडी ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया कि बंगाल की जनता को प्रधानमंत्री पर भरोसा है। इसके लिए बंगाल की जनता बधाई की पात्र है। बंगाल की जागरूक जनता ने टीएमसी के गुंडा राज,…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुडुचेरी में एआइडीएमके गठबंधन को सरकार बनाने के लिए बधाई दी और केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ की जीत को अपेक्षित परिणाम बताया। दक्षिण भारत की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने तमिलनाडु में सिनेमा के प्रभाव का उल्लेख किया और अभिनेता विजय के राजनीतिक भविष्य की संभावनाओं के साथ-साथ दक्षिण भारत के कई राज्यों में कांग्रेस की बढ़ती मजबूती की सराहना की।…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं को इस सफलता की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना और सत्ता के अहंकार की करारी हार करार दिया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बंगाल की पावन भूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और सुभाषचंद्र बोस जैसी महान विभूतियों की यह धरती अब एक बड़े…
रांची। मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की मुख्य आरोपी और निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को रांची स्थित पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है। पूजा सिंघल ने अदालत में याचिका दायर कर अपने निजी कार्यों के निष्पादन हेतु विदेश यात्रा पर जाने की इजाजत मांगी थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया, जिससे उन्हें राहत मिली है। इससे पूर्व, पूजा सिंघल की इस याचिका पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत विशेष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार की शाम जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने विधानसभा के समीप एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। इस हादसे में झारखंड पुलिस के एक समर्पित हवलदार कैलाश पूर्ति की असामयिक मृत्यु हो गयी। इस घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 7:00 बजे की है। हवलदार कैलाश पूर्ति उस समय पुराने…
