पश्चिमी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की असम, बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर कार्यकतार्ओं के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नोवामुंडी में जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर मधु कोड़ा ने कहा कि चुनाव परिणाम यह दशार्ता है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों और एसआईआर (विशेष गहन…
Author: shivam kumar
देवघर। आगामी श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने देवघर परिसदन में देवघर और दुमका के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करना रहा। मंत्री ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं। ऐसे…
खुशियों का क्रूज, मौत का ताबूत बन गया, कुदरत का कहर या तंत्र की चूक -सिस्टम की सड़ांध और यमराज से लड़ती ममता की एक तस्वीर ने देश को रुला डाला -चेतावनी अनसुनी, आदेश अनपढ़े, क्या मुवावजे के चंद नोटों से लौट पायेंगी सांसें -राकेश सिंह जबलपुर के बरगी डैम की वह शाम अब केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए एक कभी न खत्म होने वाला दु:स्वप्न बन गयी है। उस दिन जो घटा, वह कुदरत का कहर कम और मानवीय तंत्र की लापरवाही का क्रूरतम उदाहरण अधिक था। नौ शवों का मिलना तो एक त्रासदी थी…
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह न सिर्फ बड़े शॉट लगा सकता है, बल्कि समझदारी से खेलते हुए हर परिस्थिति में खुद को ढाल सकता है। नंबर चार पर उसकी मौजूदगी टीम को बेहतर संतुलन देती है, जहां वह तेज गेंदबाजों और स्पिन दोनों के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभा सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा की भी…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण में सर्वोत्तम प्रथाओं’ पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) 2.0 के नए और संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। यह पहल देश में बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहले से लागू ‘4-डी मॉडल’ को और अधिक मजबूत बनाना है। इस मॉडल के तहत चार प्रमुख श्रेणियों जन्मजात दोष, रोग, कमियां, कुपोषण और विकासात्मक विलंब पर विशेष ध्यान दिया…
पलामू: रविवार को मेदिनीनगर स्थित योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में NEET UG परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रश्न-पत्र लगभग एक घंटे देरी से दिया गया, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई। इस देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि देरी के कारण न सिर्फ उनका कीमती समय बर्बाद हुआ, बल्कि मानसिक दबाव भी बढ़ा। कई छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने और मामले को शांत…
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन टीम को थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस के विरूद्ध 3-0 से हार मिली। भारत को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भारतीय बैडमिंटन संघ ने कहा कि भले ही पदक का रंग वह न हो जिसकी हमने उम्मीद की थी, लेकिन विश्व मंच पर कांस्य पदक हासिल करना भारतीय बैडमिंटन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि भले ही नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन कोर्ट पर हमारा जोश और पक्के इरादे ने दुनिया को यह याद…
काठमांडू। नेपाल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण तीन राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं, जिसके कारण सैकड़ों यात्रीवाहक बसें और मालवाहक ट्रक रास्ते में ही फंसे हुए हैं। पिछले हफ्ते से हो रही बारिश के कारण काठमांडू से जनकपुर को जोड़ने वाला वीपी राजमार्ग अवरुद्ध है। वीपी राजमार्ग के सिंधुली क्षेत्र में बनाए गए अस्थाई डायवर्सन भी बारिश में बह गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस राजमार्ग की यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। ललितपुर के पाङ्दुर क्षेत्र में भूस्खलन के बाद कान्ति लोकपथ अवरुद्ध हो गया है। काठमांडू ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के अनुसार,…
बेरूत। इजराइल ने 16 अप्रैल से लागू सैन्य विराम के बीच लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। अकेले दक्षिणी लेबनान में पिछले 24 घंटों में इजरायल ने 50 हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 41 लोग मारे गए। इजराइली हमलों में अब तक अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस समय समूचे लेबनान में इजराइली ड्रोन मंडरा रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इजराइल ने शनिवार शाम से दक्षिणी लेबनान के अधिकांश इलाकों में बमबारी की है। रविवार…
सीवान। बिहार में सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप 29 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी के पास पुलिस और अपराधी के बीच हुई भिड़ंत में 25 हजार का इनामी सोनू कुमार यादव मारा गया। मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का पुत्र था और इसी गोलीकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा था। आरोप है कि उसी ने हर्ष कुमार को गोली मारकर हत्या की थी, जबकि भाजपा नेता मनोज…
हज़ारीबाग। हज़ारीबाग ज़िले के बरही स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की शाखा में 24 अप्रैल को हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में झारखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ चलाए गए एक संयुक्त अभियान में तीन आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया सोना और नकद राशि भी बरामद कर ली है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह का सरगना भी शामिल है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान मो. अफजल,…
