Author: shivam kumar

रांची। चंपाई सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एक कथन का उल्लेख करते हुए लिखा कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक भाजपा का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने इसे सुशासन के मुद्दे पर जनता का समर्थन बताया और कहा कि केंद्र और अधिकतर राज्यों में भाजपा को मिला जनादेश अभूतपूर्व है। चंपाई सोरेन ने अपने बयान में खास तौर पर पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी रुझानों का उल्लेख करते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ और तुष्टिकरण की राजनीति के आधार पर सत्ता…

Read More

-घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी नयी दिल्ली/कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा कि बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जायेगा। महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख…

Read More

रांची। भाजपा को मिल रही जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भगवा लहरा रहा है और आजादी के 77 वर्ष बाद बाद पहली बार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस जन्मभूमि में कमल फूल, पद्मफूल की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, अमित शाह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की जनता ने अद्भुत जनादेश दिया है और पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं ने भी अपने परिश्रम से इस अहंकारी ममता दीदी की सरकार को उखाड़ फेंका है। आज सही मायने में…

Read More

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई। -बंगाल, तमिलनाडु, केरल में ढहे सत्ता के किले, असम में हिमंता नहीं हिले कोलकाता/गुवहाटी/तिरुवनंतपुरम/चेन्नई/ पुडुचेरी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे से स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई हो गयी। भाजपा वहां पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 2011 से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। वहीं, असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड जीत हुई है। राज्य में भाजपा की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी हुई है, जिसे पार्टी की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और…

Read More

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में पुरुलिया जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। सोमवार को यह तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मतगणना केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लंबे समय से जारी कथित विकासहीनता के बाद अब पश्चिम बंगाल बदलाव की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जंगलमहल क्षेत्र की जनता ने इस बार परिवर्तन के पक्ष में संकेत दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और अत्यधिक…

Read More

सीवान। जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर एक साथ दबिश दी। सीवान स्थित आवास पर करीब 40 मिनट तक सघन तलाशी ली गई। छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि सीवान के भूमाफिया अब शहर छोड़ दें,…

Read More

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। आधी रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा में गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उस समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे। लेकिन समय रहते सभी को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने…

Read More

चतरा। उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने सोमवार को चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती तथा कारा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। इस दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता संतोषजनक पाई गई। साथ ही सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और आगंतुकों की सघन जांच के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में बंदियों के वार्ड,…

Read More

दुमका। दुमका स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 1 वर्ष की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत ने सुनाया। मामला वर्ष 2010 का है, जब सूखा संकट को लेकर देवघर समाहरणालय का घेराव किया गया था। देवघर नगर थाना कांड संख्या 363/2010 के तहत यह केस दर्ज हुआ था। आंदोलन और गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार उस समय प्रदीप यादव समेत रणधीर सिंह और 14 अन्य कार्यकतार्ओं को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। आरोप था कि झाविमो…

Read More

धनबाद। धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोरा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग अमलाबाद से धनबाद रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। उन्हें गया में एक शादी समारोह में शामिल होना था। परिवार के सदस्य टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही टेम्पो जेलगोरा के पास…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 10 मई तक बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान राज्य में सबसे…

Read More