सीवान। जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर एक साथ दबिश दी। सीवान स्थित आवास पर करीब 40 मिनट तक सघन तलाशी ली गई। छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि सीवान के भूमाफिया अब शहर छोड़ दें,…
Author: shivam kumar
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। आधी रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा में गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उस समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे। लेकिन समय रहते सभी को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने…
चतरा। उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने सोमवार को चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती तथा कारा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। इस दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता संतोषजनक पाई गई। साथ ही सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और आगंतुकों की सघन जांच के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में बंदियों के वार्ड,…
दुमका। दुमका स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 1 वर्ष की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत ने सुनाया। मामला वर्ष 2010 का है, जब सूखा संकट को लेकर देवघर समाहरणालय का घेराव किया गया था। देवघर नगर थाना कांड संख्या 363/2010 के तहत यह केस दर्ज हुआ था। आंदोलन और गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार उस समय प्रदीप यादव समेत रणधीर सिंह और 14 अन्य कार्यकतार्ओं को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। आरोप था कि झाविमो…
धनबाद। धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोरा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग अमलाबाद से धनबाद रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। उन्हें गया में एक शादी समारोह में शामिल होना था। परिवार के सदस्य टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही टेम्पो जेलगोरा के पास…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 10 मई तक बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान राज्य में सबसे…
पश्चिमी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की असम, बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर कार्यकतार्ओं के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नोवामुंडी में जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर मधु कोड़ा ने कहा कि चुनाव परिणाम यह दशार्ता है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों और एसआईआर (विशेष गहन…
देवघर। आगामी श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने देवघर परिसदन में देवघर और दुमका के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करना रहा। मंत्री ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं। ऐसे…
खुशियों का क्रूज, मौत का ताबूत बन गया, कुदरत का कहर या तंत्र की चूक -सिस्टम की सड़ांध और यमराज से लड़ती ममता की एक तस्वीर ने देश को रुला डाला -चेतावनी अनसुनी, आदेश अनपढ़े, क्या मुवावजे के चंद नोटों से लौट पायेंगी सांसें -राकेश सिंह जबलपुर के बरगी डैम की वह शाम अब केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए एक कभी न खत्म होने वाला दु:स्वप्न बन गयी है। उस दिन जो घटा, वह कुदरत का कहर कम और मानवीय तंत्र की लापरवाही का क्रूरतम उदाहरण अधिक था। नौ शवों का मिलना तो एक त्रासदी थी…
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह न सिर्फ बड़े शॉट लगा सकता है, बल्कि समझदारी से खेलते हुए हर परिस्थिति में खुद को ढाल सकता है। नंबर चार पर उसकी मौजूदगी टीम को बेहतर संतुलन देती है, जहां वह तेज गेंदबाजों और स्पिन दोनों के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभा सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा की भी…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण में सर्वोत्तम प्रथाओं’ पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) 2.0 के नए और संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। यह पहल देश में बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहले से लागू ‘4-डी मॉडल’ को और अधिक मजबूत बनाना है। इस मॉडल के तहत चार प्रमुख श्रेणियों जन्मजात दोष, रोग, कमियां, कुपोषण और विकासात्मक विलंब पर विशेष ध्यान दिया…
