पलामू: रविवार को मेदिनीनगर स्थित योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में NEET UG परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रश्न-पत्र लगभग एक घंटे देरी से दिया गया, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई। इस देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि देरी के कारण न सिर्फ उनका कीमती समय बर्बाद हुआ, बल्कि मानसिक दबाव भी बढ़ा। कई छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने और मामले को शांत…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन टीम को थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस के विरूद्ध 3-0 से हार मिली। भारत को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भारतीय बैडमिंटन संघ ने कहा कि भले ही पदक का रंग वह न हो जिसकी हमने उम्मीद की थी, लेकिन विश्व मंच पर कांस्य पदक हासिल करना भारतीय बैडमिंटन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि भले ही नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन कोर्ट पर हमारा जोश और पक्के इरादे ने दुनिया को यह याद…
काठमांडू। नेपाल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण तीन राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं, जिसके कारण सैकड़ों यात्रीवाहक बसें और मालवाहक ट्रक रास्ते में ही फंसे हुए हैं। पिछले हफ्ते से हो रही बारिश के कारण काठमांडू से जनकपुर को जोड़ने वाला वीपी राजमार्ग अवरुद्ध है। वीपी राजमार्ग के सिंधुली क्षेत्र में बनाए गए अस्थाई डायवर्सन भी बारिश में बह गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस राजमार्ग की यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। ललितपुर के पाङ्दुर क्षेत्र में भूस्खलन के बाद कान्ति लोकपथ अवरुद्ध हो गया है। काठमांडू ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के अनुसार,…
बेरूत। इजराइल ने 16 अप्रैल से लागू सैन्य विराम के बीच लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। अकेले दक्षिणी लेबनान में पिछले 24 घंटों में इजरायल ने 50 हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 41 लोग मारे गए। इजराइली हमलों में अब तक अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस समय समूचे लेबनान में इजराइली ड्रोन मंडरा रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इजराइल ने शनिवार शाम से दक्षिणी लेबनान के अधिकांश इलाकों में बमबारी की है। रविवार…
सीवान। बिहार में सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप 29 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी के पास पुलिस और अपराधी के बीच हुई भिड़ंत में 25 हजार का इनामी सोनू कुमार यादव मारा गया। मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का पुत्र था और इसी गोलीकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा था। आरोप है कि उसी ने हर्ष कुमार को गोली मारकर हत्या की थी, जबकि भाजपा नेता मनोज…
हज़ारीबाग। हज़ारीबाग ज़िले के बरही स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की शाखा में 24 अप्रैल को हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में झारखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ चलाए गए एक संयुक्त अभियान में तीन आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया सोना और नकद राशि भी बरामद कर ली है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह का सरगना भी शामिल है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान मो. अफजल,…
पलामू। पलामू जिला मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल रेलिंग से टकरा गई, जिससे उसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर और चैनपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद से उनके परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। उनकी पहचान शाहपुर निवासी अजय राम के 22 वर्षीय पुत्र मिनसू कुमार और चैनपुर के रहने वाले प्रभु ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र बिट्टू उर्फ गोपी अनंत के रूप में हुई है। दोनों शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मिली…
काठमांडू। नेपाल के कृषि मंत्रालय ने किसानों को रासायनिक उर्वरक की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई और कड़ी व्यवस्था के साथ नई कार्यविधि लागू की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय पर खाद की सप्लाई नहीं कर पाने और कालाबाजारी करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जायेगा। नेपाल की कृषि मंत्री गीता चौधरी ने ‘अनुदानयुक्त उर्वरक वितरण व्यवस्थापन कार्यविधि’ के दूसरे संशोधन को मंजूरी दी। इस कार्यविधि के लागू होने के बाद अब किसानों को रासायनिक उर्वरक आसानी से उपलब्ध कराने तथा उर्वरक आपूर्ति और वितरण प्रणाली को व्यवस्थित, पारदर्शी और अधिक प्रभावकारी बनाने का…
धनबाद। झारखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर लोगों में कानूनी साक्षरता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 90 दिवसीय व्यापक आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को प्रभात फेरी निकाल कर किया गया। प्रभात फेरी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा दुर्गेश चंद्र अवस्थी के नेतृत्व में सिविल कोर्ट धनबाद से निकलकर रणधीर वर्मा चौक तक गई, जिसके बाद प्रभात फेरी वहां से वापस सिविल कोर्ट आई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि 90 दिनों तक न्यायिक पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम हर एक क्षेत्र में जाकर कानूनी जागरूकता फैलाएगी।…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा (अफीम) बरामद किया है। यह कार्रवाई कदमडीह के पास स्थित घने जंगल में की गई, जहां तस्करों ने बड़ी चालाकी से नशीले पदार्थ को छिपाकर रखा था। पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 21 बोरे डोडा के जब्त किए गए हैं, जिनका कुल वजन करीब सात क्विंटल बताया जा रहा है। बरामद डोडा की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है, जिससे इस अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। बुंडू के…
नई दिल्ली। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के बनासकांठा में एक सभा के दौरान कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर पर दिए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह टिप्पणी न केवल शर्मनाक है बल्कि पार्टी की महिला-विरोधी सोच को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने के बावजूद इस तरह की घटनाओं पर प्रधानमंत्री की चुप्पी चिंताजनक है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा…
