Author: shivam kumar

गुवाहाटी। मतगणना के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। असम के 40 मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। कल तय होगा 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवारों का भाग्य। उल्लेखनीय है कि, हाल ही में 09 अप्रैल को एक ही चरण में राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस बार राज्य में रिकॉर्ड संख्या के 85.5 प्रतिशत मतदान हुआ। यह राज्य के लिए रिकॉर्ड मतदान था। इस बार सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सीटें, असम गण परिषद (अगप) ने 26…

Read More

-एक सप्ताह में सोने के भाव में 2,960 रुपये तक की गिरावट नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में भी आज के कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार में हाजिर सोना 510 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 810 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में आज के कारोबार में 9,900 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती नजर आ रही है। सोने के भाव में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,930 रुपये से लेकर 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम…

Read More

रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है। वहीं…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को समाज के गरीब, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’ से नवाजा गया है। मजदूर दिवस के अवसर पर रांची स्थित उनके आवास पर आयोजित एक सादे और गरिमामय कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार जनसेवा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। शनिवार को अंबेडकर स्कूल आॅफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बांसफोर,…

Read More

रांची। शनिवार को राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बड़ा हादसा कर दिया। कार अचानक बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे लोगों में जा घुसी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस वक्त वहां काफी भीड़ थी और काले रंग की कार ने तेज रफ्तार में कई राहगीरों को चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को रांची सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।…

Read More

नई दिल्ली। आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों तक त्वरित एवं प्रभावी सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का शुभारंभ किया है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में लॉन्च की गई इस अत्याधुनिक प्रणाली का शनिवार को पूरे देश में सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान लगभग 11:45 बजे देशभर में मोबाइल फोन पर एक साथ बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि यह केवल एक परीक्षण है और नागरिकों को किसी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।…

Read More

रांची। झारखंड में जनगणना-2027 की प्रक्रिया धूमधाम से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में खुद सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) करके इस अभियान को हरी झंडी दे दी। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। सीएम ने साफ कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने भर का काम नहीं है, बल्कि यह जननीति और योजनाओं को सही दिशा देने का सबसे मजबूत आधार है। सटीक आंकड़ों से ही जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाएं प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकती हैं। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने…

Read More

सिमडेगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं की परीक्षा में पूरे राज्य में अव्वल आने वाली सिमडेगा की बेटी शिवांगी कुमारी के हौसलों को अब नई उड़ान मिलने वाली है। सिमडेगा जिले के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जिले की उपायुक्त (DC) कंचन सिंह ने एक सराहनीय और प्रेरक घोषणा की। उन्होंने स्टेट टॉपर शिवांगी कुमारी की आगे की पूरी पढ़ाई का खर्च व्यक्तिगत तौर पर वहन करने का जिम्मा उठाया है। नगर भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह के दौरान उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि शिवांगी की सफलता न केवल उसके परिवार, बल्कि…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के कड़े निर्देशन के बाद राजधानी काठमांडू सहित देश के कई हिस्सों में रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाने का काम शनिवार को भी जारी है। नदी किनारों और अतिक्रमित सार्वजनिक भूमि पर बने ढांचों को हटाने के अपने अभियान का दायरा सरकार ने बढ़ा दिया है। इसी क्रम में शनिवार को काठमांडू के बालाजु और माछापोखरी क्षेत्रों में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और संबंधित निकायों के समन्वय में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नदी किनारों और सार्वजनिक जमीन पर बने…

Read More

काठमांडू। अमेरिका के मध्य एवं दक्षिण एशियाई मामलों के विशेष दूत तथा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नेपाल के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के सभापति रवि लामिछाने से मुलाकात की है। काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, गोर शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे लामिछाने से मिलने बूढ़ानीलकण्ठ स्थित उनके निवास पहुंचे थे। लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद वे सुबह 9 बजे वहां से निकल गए। गोर ने आज ही एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर ‘अल्ट्रा एक्स जेन 2’ नामक अमेरिकी कार्गो ड्रोन का परीक्षण उड़ान भी किया था। उनके साथ नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह गांव में शनिवार को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान चंद्रमोहन सवैया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मामले में नामजद चार अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। फरार आरोपितों में श्याम सिंह मुंडा, बीरू मुंडा, रुई मुंडा और चंद्र मुंडा शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंझारी थाना पुलिस के सहयोग से की। छापेमारी के दौरान अवैध शराब…

Read More