डीजीपी की समीक्षा बैठक के बाद कार्यवाही में तेजी -शेष जिलों में जल्द भुगतान का आश्वासन, तकनीकी बाधाएं दूर रांची। झारखंड में बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले के कारण बाधित हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ होने लगा है। हाल ही में मुख्यालय सहित राज्य के कई जिलों में पुलिसकर्मियों के बैंक खातों में वेतन की राशि भेज दी गई है, जिससे लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे जवानों को बड़ी राहत मिली है। विदित हो कि घोटाले के बाद उपजी तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण राज्य भर में पुलिस महकमे का वेतन…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कई जगहों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की शिकायत सही मिलेगी, वहां दोबारा चुनाव होंगे। भवानीपुर में CM ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर TMC समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन…
साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के निकट शामलाजी से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक निजी लग्जरी बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर…
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन अब तक यह 150 करोड़ क्लब से काफी दूर है। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ का कारोबार किया, जो पिछले दिन के 3.65 करोड़ से थोड़ा बेहतर रहा। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 121.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि…
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित लॉ कॉलेज के समीप एक निजी क्लीनिक में बुधवार को मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। परिजन ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। मृतक की पहचान भागलपुर के सरधो निवासी रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजन का कहना है कि रितेश अपनी शारीरिक तकलीफ के बाद खुद चलकर इलाज के लिए डॉक्टर अभिषेक कुमार…
पलामू। पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में मंगलवार रात एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी। बुधवार सुबह घर से कुछ दूर आगे खेत में खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान करमा गांव निवासी 60 वर्षीय राजमुनि पाठक के रूप में हुई है। एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनाें ने बताया कि मंगलवार रात 8.30 बजे राजमुनि पाठक अपने घर…
नयी दिल्ली। केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने एडवोकेट इंदिरा जयसिंह की दलीलों के जवाब में कहा कि सामाजिक सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता। आस्था और विवेक के मामलों पर कोर्ट में बहस नहीं हो सकती। एडवोकेट जयसिंह ने सुनवाई के 10वें दिन कहा कि सबरीमाला मंदिर में एंट्री का फैसला अब भी लागू है। इस पर स्टे नहीं है, लेकिन मंदिर में प्रवेश नहीं मिल रहा है। जयसिंह ने कहा कि…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में जबरदस्त कमजोरी का रुख बना हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,550 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में 1,320 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,440 रुपये प्रति 10 तक की गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका क्षेत्र में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर विधायक संजीव सरदार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने प्रखंड के हाता बिरसा चौक स्थित झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद संवेदक हरि ओम कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में सामने आया कि कॉम्प्लेक्स में करीब 40 दुकानों का निर्माण लगभग पूरा हो…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 30 अप्रैल तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक लिवालों और बिकवालों के बीच मामूली खींचतान भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली उतार-चढ़ाव भी होता रहा। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांकों की मजबूती लगातार बढ़ने लगी। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.76…
