रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों में एक ऐतिहासिक और दूरगामी असर वाला फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि दो निजी पक्षों के बीच विवादित जमीन का सीमांकन (नापी) अब अंचल स्तर के अधिकारी नहीं करेंगे। जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने इस प्रक्रिया पर अगली सुनवाई तक पूरी तरह रोक लगा दी है। इस फैसले से राज्य के सैकड़ों जमीन विवादों पर सीधा असर पड़ेगा। कोर्ट ने क्या कहा? हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यदि दो व्यक्तियों के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद है, तो उसका हल प्रशासनिक स्तर पर नहीं बल्कि सिविल कोर्ट के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में कहा कि राज्य सरकार आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और “विकसित महाराष्ट्र” का विजन वर्ष 2047 तक “विकसित भारत” के साझा लक्ष्य के साथ सामंजस्य रखता है। प्रधानमंत्री ने तीन पृष्ठों के विस्तृत पत्र में महाराष्ट्र की प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सामाजिक सुधार, आध्यात्मिक चेतना और औद्योगिक विकास का मजबूत केंद्र रहा है, जिसने देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका…
रांची। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनगणना की प्रथम प्रक्रिया ‘आवास गणना’ के तहत रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कुच्चू में स्व-गणना फॉर्म भरकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साहू ने कहा कि शीघ्र ही जनगणना की टीम आपके घर भी पहुंचेगी। यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह आपकी हमारी…
धनबाद। लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ में धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान (गोफ) होने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। पहले से बने गोफ के बगल में नया गोफ बन गया है, जिसमें बारिश का पानी तेजी से समा रहा है। इसके चलते गोफ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है। प्रशासन ने एहतियातन मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और लोगों में दहशत…
रांची। हजारीबाग में अल्पसंख्यक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या और एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह समिति बनाई गई है। इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि समिति का उद्देश्य घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार एवं संबंधित पक्षों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्रित करना है, ताकि सत्य तथ्यों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को विस्तृत प्रतिवेदन…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद की मुंबई इंडियंस पर छह विकेट की जीत के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन तालिका को पूरी तरह बदल दिया। ऑरेंज कैप: अभिषेक और क्लासेन का दबदबा मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 400 रन के साथ ऑरेंज कैप धारक थे, लेकिन इस मुकाबले के बाद वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली,…
बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेवानिवृत महिला प्रोफेसर (82 वर्षीय)को डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने 01 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की बड़ी ऑनलाइन ठगी कर ली। महिला को करीब सात दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया और उन्हें टेरर फंडिंग फर्जी के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 1.04 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला का बेटा घर पहुंचा और सच्चाई सामने आई। बिलासपुर में 1.04 करोड़ रुपये की इस बड़ी साइबर ठगी का शिकार हुई सेवानिवृत्त प्रोफेसर का नाम प्रो. रमन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रिपोर्ट तलब की है। भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर मामले की विस्तृत जांच करने और अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को राव के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के…
काठमांडू। नेपाल सरकार के 30 अप्रैल से विदेश से आयात होने वाले सामान पर भी अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) लेबल अनिवार्य किए जाने के बाद अधिकांश आयातित वस्तुओं का कस्टम क्लियरेंस ठप हो गया है। इससे सैकड़ों कंटेनर सीमा पार अटक गए हैं। पहली अप्रैल को नेपाल के वाणिज्य विभाग ने सूचना जारी कर देश में उत्पादित और आयातित तैयार वस्तुओं पर 30 अप्रैल से एमआरपी लेबल अनिवार्य करने की जानकारी दी थी। इस समय सीमा के अनुसार, मध्य रात 12 बजे सेी एमआरपी उल्लेख न होने वाले किसी भी सामान का कस्टम क्लियरेंस नहीं हो रहा है। कई कस्टम…
रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाले के आरोपित शराब कारोबारी नवीन केडिया को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने केडिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सशर्त जमानत प्रदान कर दी। साथ ही पांच लाख का बेल बॉन्ड निचली अदालत में जमा करने का निर्देश दिया है। निचली अदालत में पासपोर्ट जमा करने, बेलर उनका निकट रिश्तेदार होने, मोबाइल नंबर और ईमेल देने, अनुसंधानकर्ता के द्वारा बुलाने पर सशरीर उपस्थित होने सहित कुछ शर्त भी लगाई है। मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की अदालत में हुई। प्रार्थी की ओर से उच्चतम…
अभिनेता राहुल रॉय ने हाल ही में उन वायरल रील्स को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिनकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घड़ागे देसाई के साथ बनाए गए वीडियो पर मिल रही आलोचनाओं के बीच राहुल ने कहा कि अगर लोग उनकी सादगी या संघर्ष का मजाक बनाते हैं, तो यह उनकी नहीं बल्कि सोच की कमी दिखाता है। राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह ईमानदारी और विनम्रता के साथ अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पुराने कानूनी मामलों की वजह से उन्हें आर्थिक जिम्मेदारियां…
