Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल में आज से नया शैक्षणिक सत्र आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। अब हर वर्ष स्कूल स्तर का शैक्षणिक सत्र नेपाली कैलेंडर के अनुसार बैशाख 15 (28 अप्रैल) से शुरू होगा। पहले यह सत्र बैशाख 2 से शुरू होता था। सरकार ने तिथि में यह बदलाव निजी स्कूलों द्वारा वार्षिक परीक्षा समाप्त होने से पहले प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की प्रवृत्ति को रोकने और ईंधन आपूर्ति जैसी लॉजिस्टिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किया है।शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी निजी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि तय शुल्क के अलावा…

Read More

तेहरान/मास्को। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के महज कुछ घंटों बाद अराघची 48 घंटे के अंदर तीसरी बार पाकिस्तान पहुंच गए हैं। ईरानी मीडिया और रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, पाकिस्तान इस समय ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। अराघची मंगलवार को रूस दौरे से वापस लौटकर सीधे पाकिस्तान पहुंचे। इससे पहले रविवार रात उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात की थी। रूस दौरे के दौरान…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए धनबाद जिला पुलिस बल से अन्य जिलों में भेजे गए 20 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि विभाग प्रशासनिक जरूरत का हवाला देकर किसी कर्मचारी को स्थानांतरित करके दंडित नहीं कर सकता। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी पर लापरवाही या अनुशासनहीनता के आरोप हैं, तो विभाग को विधिवत जांच और विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए, न कि शॉर्टकट अपनाकर उनका तबादला करना चाहिए। अदालती हस्तक्षेप…

Read More

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सेहत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार सुबह रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें लू लगने की आशंका जताई है। चुनाव प्रचार से लौटने के बाद बिगड़ी हालत मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री राधाकृष्ण किशोर हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर लौटे थे। सोमवार को जब वे झारखंड के मेदिनीनगर पहुंचे, तभी से उन्हें अस्वस्थ महसूस हो रहा था। सोमवार शाम को वे पलामू से रांची वापस आए, लेकिन रात के दौरान उनकी स्थिति और बिगड़ गई, जिसके बाद…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 60.86 लाख रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मनोज कुमार सिन्हा को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है।सीबीआई के अनुसार, यह मामला 16 अप्रैल 2012 को बीएसएनएल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोप था कि एसबीआई की शिलांग मुख्य शाखा से बीएसएनएल के खाते से 60.86 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। मामले में संजीव कुमार राय समेत कई लोगों पर आरोप लगे थे।सीबीआई ने 2013 में पहला आरोपपत्र दाखिल किया। बाद में 2021 में पूरक आरोपपत्र दायर कर मनोज कुमार सिन्हा…

Read More

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण कर लापरवाह कर्मियों के बीच खलबली मचा दी। दोपहर करीब 02:30 बजे किए गए इस औचक निरीक्षण में स्थापना, लेखा, प्रोक्योरमेंट और छात्र शाखा समेत कई विभागों के कर्मचारी अपनी सीट से गायब पाए गए। निदेशक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता करार देते हुए अनुपस्थित कर्मियों से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा है। डॉ. राज कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि संबंधित कर्मियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला,…

Read More

रांची। झारखंड के चर्चित IAS विनय चौबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देने से साफ इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति एआर चौधरी की अदालत ने विनय चौबे की जमानत याचिका को खारिज करते हुए अपना फैसला सुना दिया है। इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। नियमों को ताक पर रखकर हुआ खेल यह मामला हजारीबाग में उपायुक्त (DC) के पद पर तैनाती के दौरान का है। आरोप है कि विनय चौबे…

Read More

संपादकगण-पूर्व में 28HNAT2 क्रमांक संख्या से जारी समाचार के स्थान पर इसका उपयोग करें । शीर्षक में संशोधन किया गया है। -संपादक नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम का दो दिवसीय दौरा आज पूरा हो रहा है। वो शाम दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेंगे। गंगा तीरे स्थित वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। वो वाराणसी में 6,350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री हरदोई में 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह जानकारी सरकारी विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति…

Read More

धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जीटी रोड काशीटांड़ के पास की है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक संख्या (जेएच 10 सीआर 3134) पर सवार एक दंपती और उनका बच्चा गोविंदपुर से बरवाअड्डा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काशीटांड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में नरमी का रुख देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 300 से 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,669.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,53,700 रुपये से 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…

Read More

ढाका। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान बांग्लादेश के दो और हज यात्रियों की मौत हो गई है। हज बुलेटिन के अनुसार, 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक सऊदी अरब पहुंचने वाले बांग्लादेशी हज यात्रियों में कुल 6 मौतें हो चुकी हैं।बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार तक 92 उड़ानों से कुल 36,996 हज यात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। इनमें 3,284 यात्री सरकारी व्यवस्था के तहत गए, जबकि 33,712 यात्री निजी एजेंसियों के माध्यम से हज के लिए पहुंचे हैं।उड़ानों का विवरण इस प्रकार है: बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने 40 उड़ानों से 16,587 यात्रियों को…

Read More