रांची। राज्य के कल्याण विभाग अंतर्गत आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों को एक बार फिर सेवा अवधि विस्तार दिया गया है। इनकी सेवा 31 मार्च 2025 (एक साल) तक लिये जाने संबंधी संकल्प जारी किया गया है। बता दें कि इनका पूर्व का अवधि विस्तार मार्च में समाप्त हो गया था। विभाग ने कहा कि इस अवधि के बाद किसी परिस्थिति में अवधि विस्तार नहीं दिया जायेगा। इस बीच नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया की जायेगी। दरअसल, राज्यभर में आवासीय विद्यालय 10 प्लस 2, एकलव्य विद्यालय, आश्रम विद्यालय संचालित हैं। इनकी संख्या 143 है। इनमें स्वीकृत छात्र बल 25348 है।…
Author: shivam kumar
विशेष पूरे इलाके में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बने हुए हैं झामुमो के पूर्व दिग्गज साढ़े तीन दशक से इस क्षेत्र में है दबदबा, छह बार जीत चुके हैं चुनाव पार्टी बदलने से कोई नाराज है तो कोई खुश, लेकिन छवि मददगार वाली ही है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा की सबसे चर्चित सीटों में से एक है बोरियो, जहां का राजनीतिक परिदृश्य इस बार पूरी तरह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आदिवासियों के लिए आरक्षित यह विधानसभा सीट झामुमो का गढ़ है और इस गढ़ के निर्विवाद नायक हैं…
जिनेवा। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने सोमवार को लीगल हैंडबुक का 2024 संस्करण प्रकाशित किया, जिसमें दुनिया भर के फुटबॉल समुदाय को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए नवीनतम नियम, वैधानिक दस्तावेज और परिपत्र शामिल हैं। विश्व फुटबॉल शासी निकाय ने 2020 में पहले संस्करण के बाद से हर साल कानूनी पुस्तिका प्रकाशित की है। नए संस्करण में फुटबॉल संगठनों और मैचों पर लागू सभी नियमों और कानूनों में हालिया परिवर्तन और संशोधन शामिल हैं। अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के अलावा, कानूनी पुस्तिका के 2024 संस्करण में फीफा के नियमों के अद्यतन संस्करण, खिलाड़ियों की स्थिति और स्थानांतरण पर…
नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे लखनऊ में शेष भारत के खिलाफ 1 से 05 अक्टूबर तक होने वाले आगामी ईरानी कप मैच में रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इस मैच में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी सर्जरी के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी होगी। समझा जाता है कि श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन सहित सभी शीर्ष खिलाड़ी इस मैच में खेलेंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय टीम में शामिल सरफराज खान को इस मुकाबले के लिए चुना जाएगा या नहीं। बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर…
नई दिल्ली। राफेल नडाल को नवंबर में मैलागा में होने वाले डेविस कप फाइनल आठ मुकाबले के लिए स्पेन की टीम में शामिल किया गया है। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने पेरिस 2024 ओलंपिक के बाद से कहीं भी प्रतिस्पर्धा नहीं की है, जहां वह पुरुष एकल में नोवाक जोकोविच से दूसरे दौर में हार गए थे, और कार्लोस अल्काराज़ के साथ जोड़ी बनाकर पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें अमेरिकी ऑस्टिन क्राजिसेक और राजीव राम से हार का सामना करना पड़ा था। पेरिस खेलों के बाद, नडाल ने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यूएस…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने गत वर्ष 2023 में बनी पहाड़ी मंदिर रांची की नयी समिति को भंग करने का आदेश दिया है। साथ ही पुरानी समिति को कार्य करने का आदेश दिया है। बता दें कि नयी कमेटी के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी थी। इसे मंगलवार को स्वीकार कर लिया गया। मामले की सुनवाई जस्टिस एसके द्विवेदी की पीठ कर रही थी। पुरानी समिति की ओर से हाइकोर्ट में एडवोकेट अभय मिश्रा दलीलें पेश कर रहे थे। कोर्ट ने कहा है कि मंदिर की पुरानी समिति कार्य करती रहेगी। बात दें कि पिछले साल मंदिर प्रबंधन समिति…
जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर एक मालगाड़ी की पांच बोगियां बेपटरी हो गई। मंगलवार सुबह हुई दुर्घटना के बाद मालगाड़ी की बोगियां रेलवे ट्रैक पर बिखर गई हैं। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन फिलहाल बाधित है। ट्रेनों को दूसरे रूट से परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। परिचालन को सामान्य करने के लिए रेलवे की टीम तेजी से काम कर रही है। मौके पर डीआरएम समेत रेलवे के बड़े अधिकारी पहुंचे। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। उल्लेखनीय कि पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग इलाको में ट्रेनों को…
नई दिल्ली। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक मजेदार बातचीत को साझा किया। 22 सितंबर को भारत की 280 रनों की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अश्विन की ऑलराउंड प्रतिभा ने एक बार फिर उनकी बेहतरीन प्रतिभा को उजागर किया है। 38 साल की उम्र में, अश्विन अपनी निरंतरता और मैच जीतने वाले प्रदर्शनों के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम युवा खिलाड़ियों की ओर बढ़ रही है। अपने नवीनतम यूट्यूब वीडियो में, अश्विन ने एक मजेदार किस्सा…
हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी ) ने हजारीबाग जिले के प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय के लिपिक विकास कच्छप को मंगलवार को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ब्यूरो को लिखित राज कुमार ने आवेदन दिया था कि विजय बस (जेएच02एभी 8861) जो देवघर रांची मार्ग पर चलता है। इसका परिमिट का रिनूअल करने के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप के जरिये परमिट रिनूअल करने के एवज में छह हजार रिश्वत की राशि की मांग कर रहे है। शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे। जांच के दौरान आरोप…
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ डब्लू महतो ने समर्थकों के साथ हम (से.) की सदस्यता ली रांची। बिहार का सत्तासीन हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। बिहार सरकार में मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि हम (से.) गरीबों, दलितों के हक और अधिकार के लिए लड़ने वाली पार्टी है। झारखंड में यह वर्ग आज भी खुद को असहज और कमजोर महसूस कर रहा है। इसके लिए पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है।…
काठमांडू। राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की एक बस नवलपरासी जिले के नवलपुर के पास मंगलवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 43 यात्री सवार थे, जिसमें 23 यात्री घायल हो गए हैं। यह बाद काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करके वापस राजस्थान लौट रही थी। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक तीव्र गति से चल रही बस के अनियंत्रित होने के बाद सड़क के किनारे पलट गई। नवलपरासी जिले के पुलिस डीएसपी वेद बहादुर पौडेल के मुताबिक मंगलवार की सुबह राजस्थान की बस (आरजे 14 पीसी 3545) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 23 यात्रियों के घायल होने…
