नई दिल्ली। प्रादेशिक सेना की 128वीं पैदल वाहिनी (इको टास्क फोर्स) ने रविवार को जैसलमेर में एक घंटे में पांच लाख से अधिक पौधे रोपकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया । रेतीले जैसलमेर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस सफलता पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रादेशिक सेना को बधाई दी है। भूपेंद्र यादव ने एक्स पर कहा कि प्रादेशिक सेना ने एक घंटे में 5,19,130 पौधे लगाए। यह प्रयास एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनभागीदारी का एक अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया है। इसमें स्थानीय समुदायों, जिला अधिकारियों, गैर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना’ के आज छह साल पूरे हो गए। आज इसकी छठी वर्षगांठ पर केंद्रीय स्वाथ्यमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का स्वास्थ्य उसकी समृद्धि की नींव है। स्वस्थ जनता देश के विकास, उत्पादकता और नवाचार में योगदान करने में सक्षम होती है। आयुष्मान भारत इस स्वस्थ, मजबूत और विकसित भारत की संकल्पना का केंद्र है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना’ की छठी वर्षगांठ गर्व का क्षण है। सितंबर 2008 में शुरू यह योजना आज…
पतरातू। झारखंड सरकार में नौकरी की तमन्ना लिये उत्पाद सिपाही की बहाली में दौड़ने वाला 24 साल का युवक अनु कुमार बेदिया जिंदगी की जंग हार गया। उसने खुद की और अपने परिवार की जिंदगी संवारने के लिए दौड़ में हिस्सा लिया था, लेकिन अचानक आयी बीमारी ने उसके सारे सपने तोड़ दिये। जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत साकी गांव निवासी अनु कुमार बेदिया की मौत इलाज के दौरान कोलकाता के एक अस्पताल में रविवार की देर रात हो गयी। सोमवार को जब यह खबर जिले में फैली तो हर किसी की आंखें नम हो गयीं। अनु कुमार बेदिया भदानीनगर…
न्यूयॉर्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की नामी गिरामी प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिंग में कहा कि भारत पांच साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। यह लक्ष्य हम अपने तीसरे कार्यालय में हासिल कर लेंगे। आज हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 150 बिलियन डॉलर से अधिक का है। हमारा लक्ष्य इसे 2030 तक 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान यहां कहा कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत इंडस्ट्री के साथ जितना सहयोग हो सकता है वह करने के लिए तैयार…
कोलंबो। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले नेशनल पीपुल्स पावर के नेता अनुरा कुमार दिसानायके ने आज देश की बागडोर संभाल ली। उन्होंने राष्ट्रपति सचिवालय में श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 56 वर्षीय दिसानायके के निर्वाचित होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर उन्हें बधाई दी। श्रीलंका के समाचार पत्र डेली न्यूज ने अनुरा कुमार दिसानायके की जीत को अपने आज के अंक में शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है। डेली न्यूज के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, ” अनुरा कुमार दिसानायके आपको श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई।…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बेखौफ आतंकवादियों ने रविवार को रूस समेत 12 देशों के राजदूतों के काफिले को निशाना बनाया। दहशतगर्दों ने काफिले की एक पुलिस सुरक्षा वैन को रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाने की कोशिश की। इस दौरान हुए धमाके में एक सिपाही की जान चली गई। पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सैदु शरीफ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी विदेशी दूत सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्हें खैबर पख्तूनख्वा के कड़ी सुरक्षा में इस्लामाबाद भेजा गया है। डॉन समाचार पत्र की खबर में स्थानीय पुलिस और विदेश कार्यालय…
काठमांडू। न्यूयॉर्क में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मुलाकात की है। यह मुलाकात भारतीय समयानुसार सुबह 4:15 से 4:45 तक हुई। प्रधानमंत्री ओली ने एक्स पोस्ट में सौहार्दपूर्ण वातावरण मे बहुत ही अच्छी मुलाकात होने की बात कही है। ओली के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात है। इस मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश मंत्री डा एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री सहित विदेश मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मुलाकात पर नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा ने कहा कि नेपाल…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट नजर आ रही है, जबकि चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज की गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 76,070 रुपये से लेकर 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 69,740 रुपये से लेकर 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी आज सपाट स्तर पर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा है। इस वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। हालांकि इस खींचतान में अभी तक खरीदारों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के बाद अमेरिकी बाजार में आई तेजी लंबे समय तक टिक नहीं सकी। पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली के दबाव की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक…
– पिछले 10 सालों के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ने शहरी विकास की बदली तस्वीर नई दिल्ली। लंबे समय तक सुस्ती का सामना करने के बाद अब छोटे शहर भी रियल एस्टेट मार्केट के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। महानगरों और बड़े शहरों की महंगाई और भीड़ भाड़ के कारण रियल एस्टेट के खरीदारों में छोटे शहरों के प्रति रुचि बढ़ी है। इस बात की जानकारी शहरी विकास मंत्रालय की एक रिपोर्ट में दी गई है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कई छोटे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों को भी पीछे छोड़…
