भागलपुर। गंगा नदी में अप्रत्याशित जलस्तर में वृद्धि के कारण भागलपुर के विभिन्न प्रखंडों के कई इलाकों में फैले नदी के पानी के कारण वहां के लोगों ने विद्यालयों एवम् अन्य स्थलों पर शरण लिया है। उन शरण स्थलों पर चलाए जा रहे सामुदायिक किचन एवं राहत शिविर की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा सुबह- शाम ऑनलाइन बैठक कर स्थिति की जानकारी ली जा रही है। सोमवार को सुबह की बैठक में उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारी से उनके इलाके की स्थिति का फीडबैक लिया। बताया गया कि कई विद्यालयों में जहां लोग शरण लिए हुए हैं,…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड विधानसभा में अवैध नियुक्ति की जांच की मांग के लिए दाखिल जनहित याचिका पर हाइकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सोमवार को अदालत ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआइ से कराने का आदेश पारित किया है। इस केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 20 जून को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने अपनी बहस पूरी की। विधानसभा की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार ने बहस की। इस संबंध में शिव शंकर शर्मा ने जनहित याचिका दाखिल की है।…
रांची। नई दिल्ली में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार काे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा भी उपस्थित रहें। यह जानकारी साेमवार काे आजसू पार्टी क केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने दी।
देवघर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के नई दिल्ली से देवघर पहुँचने पर बाबा बैद्यनाथ एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के अधिकारियों नेे स्वागत किया। गंगवार ने रविवार को दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रयो भट्टाचार्य ने इस संबंध में आयोग को पत्र लिखा। इसमें कहा गया है कि पांचवें विधानसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया 23 दिसंबर, 2019 को संपन्न हुई और 29 दिसंबर, 2019 को वर्तमान सरकार का गठन किया गया था। इस लिहाज से चुनाव संचालन दिसंबर के प्रथम सप्ताह से संपन्न हों, तो वर्तमान राज्य सरकार को अपना संपूर्ण कार्यकाल पूर्ण करने का अवसर प्राप्त होगा। झामुमो ने चुनाव आयोग के समक्ष…
रांची। ग्रामीण कार्य विभाग में 20 कनीय अभियंताओं का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। किसको, कहां भेजा गया मोहम्मद अब्दुल कुद्दुस अंसारी, जामताड़ा, राजेश कुमार महेशपुर, दीपक कुमार, ठेठईटांगर, विश्वदीप बागे, कुचाई, सरोज कुमार सरायकेला खरसावां, रमाकांत सिंह, सिमरिया, सुरेश प्रसाद गुप्ता, बिश्रामपुर, मुकेश कुमार मंडल, निरसा, मनीष दे, तीसरी, शमशाद अंसारी, धनवार, दिनेश चंद्र महतो चांडिल, राजीव रंजन दो, रातू, नंदकिशोर प्रसाद चौरसिया कोलेबिरा, रोशन कुमार, टुंडी, संजय कुमार महतो, नीमडीह, संदीप कुमार , बोरियो, आकाश कुमार, पथरगामा, राहुल तिवारी, घाटशिला, अजय कुमार किस्कू, मिट्टी अन्वेषण प्रमंडल रांची, राजेश कुमार,…
नगर विकास सचिव ने कांटाटोली फ्लाई ओवर के काम का जायजा लिया रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको और कांटाटोली फ्लाई ओवर का काम कर रही एजेंसी को हर हाल मे 30 सितंबर तक काम पूरा कर चलायमान बना देने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को फ्लाई ओवर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया। उन्होंने कार्यरत एजेंसी डीआरए के प्रतिनिधि को स्पष्ट रूप से कहा कि हर हाल में 30 सितंबर तक योगदा मठ बहुबाजार से शांतिनगर कोकर तक कांटाटोली फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा कर…
आकाश यादव (लखनऊ लायंस) ने ऑरेंज और कशिश पुंधीर (हरयाणवी हंटर्स) ने पर्पल कैप जीता नई दिल्ली। हरयाणवी हंटर्स ने एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ईसीएल) टी10 के उद्घाटन संस्करण का खिताब जीत लिया है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रविवार रात खेले गए शानदार मुकाबले में हरयाणवी हंटर्स ने लखनऊ लायंस को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। हरयाणवी हंटर्स के रोहित लांबा को उनके अद्वितीय ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। लखनऊ लायंस के कप्तान अनुराग द्विवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम को शुरुआत में ही झटके…
देहरादून। युवराज चौधरी और अखिल रावत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यूएसएन इंडियंस ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण का खिताब जीत लिया है। रविवार रात राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेले गए खिताबी मुकाबले में यूएसएन इंडियंस ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को 40 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया। युवराज चौधरी को उनके शानदार 103 रन की पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। नैनीताल एसजी पाइपर्स के लिए यह दो दिनों में दूसरी बड़ी निराशा थी। शनिवार को उनकी महिला टीम उपविजेता रही, और रविवार को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक विकास, शांति, जलवायु कार्रवाई, कौशल और सप्लाई चैन मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसके पीछे भारत का मकसद दुनिया में दवाब बढ़ाना नहीं बल्कि प्रभाव बढ़ाना है। हम सूरज की तरह रोशनी देने वाले हैं। हम विश्व पर दबदबा नहीं चाहते हैं, हम विश्व की समृद्धि में अपना सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान आज न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड में आयोजित ‘मोदी एंड अमेरिका’ नामक कार्यक्रम में…
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को झारखंड हाइकोर्ट से झटका लगा है। उनके खिलाफ जामताड़ा में दर्ज एसटी/ एससी केस को रद्द करने की याचिका को हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया। एसटी/ एससी एक्ट से जुड़े मामले में दुमका की विशेष अदालत में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायतवाद केस चल रहा है। मामले में शिकायतकर्ता सुनीला देवी हैं। दरअसल, इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा में धरना प्रदर्शन के दौरान जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने एवं गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए सुनीला देवी ने शिकायतवाद दर्ज करायी थी। जामताड़ा के निचली अदालत ने मामले में…
