Author: shivam kumar

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने साेमवार काे एक्स पर लिखा, उच्च न्यायालय ने कहा है कि राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के साथ फ्रॉड किया। यह टिप्पणी उच्च न्यायालय ने इंटरनेट सेवा को परीक्षा के दौरान सस्पेंड करने के मामले में दिया है। प्रतुल ने लिखा हैकि उच्च न्यायालय ने आदेश के पैराग्राफ नाै में कहा कि राज्य सरकार ने कहा था कि सिर्फ मोबाइल की इंटरनेट सेवा बाधित होगी। बाकी ब्रॉडबैंड समेत तमाम सेवाएं चलती रहेंगी लेकिन राज सरकार ने फ्रॉड करते हुए सारी सेवाओं को बंद कर…

Read More

रांची। रांची के डोरंडा स्थित जैप वन में सोमवार को 16वीं झारखंड राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, जैप एडीजी प्रिया दुबे, जैप आईजी राजकुमार लकड़ा, जैप डीआईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, जैप कमांडेंट राकेश रंजन समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। इस खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 1500 पुलिस खिलाड़ी भाग लेंगे। बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली टीम के लिए किया जायेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में…

Read More

रांची। आगामी विधानसभा आम चुनाव के संबंध में सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अध्यक्षता में झारखंड के सभी दलों के साथ हुई बैठक में राजद ने तीन सुझाव मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष रखा। राजद की तरफ से इस बैठक में उपाध्यक्ष अनीता यादव और कार्यालय प्रभारी शालीग्राम पांडेय शामिल हुए। अनीता यादव ने पार्टी की तरफ से विचार रखते हुए कहा कि झारखंड में कई ऐसे केंद्र हैं, जहां मतदान करने के लिए मतदाताओं को 6-7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में मतदान कम होता है। उम्मीदवार की ओर से मतदाताओं को ले जाने पर निष्पक्ष मतदान…

Read More

– वार्षिकोत्सव के साथ आईएमए मुरादाबाद की नई टीम का अधिष्ठापन समारोह सम्पंन मुरादाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुरादाबाद ब्रांच की वार्षिक सभा ‘अभार एवं आगाज’ का आयोजन सोमवार को दिल्ली रोड स्थित होटल राही में किया गया। वार्षिकोत्सव के साथ आईएमए मुरादाबाद की नई टीम का अधिष्ठापन समारोह भी सम्पंन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नगर रितेश कुमार गुप्ता रहे। गेस्ट आफ आनर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कुलदीप कुमार सिंह रहे व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्टेट वाइस प्रेसिडेंट जोन-1 डा. बबीता गुप्ता रहीं। सभा का संचालन डाॅ. दिशान्तर गोयल एवं डाॅ. स्मिता गोयल ने किया। कार्यक्रम में आईएमए…

Read More

जालौन। जनपद में सरेराह एक लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात को शातिरों ने अंजाम दे डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकाे में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदकुआं चौराहे के पास अमित कुमार नाम का युवक पीएनबी बैंक से एक लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक पर खड़ा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक से झोले में रखे एक लाख रुपये छीनकर मौके से फरार हो गया। इस वारदात की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज…

Read More

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को सिलीगुड़ी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और डीवीसी से राज्य के दो प्रतिनिधियों के इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर और केंद्र के खिलाफ टिप्पणियां कर आर.जी. कर मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, केंद्र लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रही है। उन्होंने…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में पानीहाटी के तृणमूल विधायक निर्मल घोष को सीबीआई ने तलब किया है। उन्हें सोमवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पेश होने के लिए कहा गया था। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे से पहले ही विधायक निर्मल घोष केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंच गए थे। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। घटना नौ अगस्त की है जब आर.जी. कर अस्पताल के चौथे मंजिल के सेमिनार हॉल से महिला डॉक्टर का शव बरामद किया गया था। उस दिन विधायक निर्मल घोष…

Read More

कोलकाता। मालदा जिले के वैष्णवनगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर1 8 माइल स्टैंड के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जिले के एसपी प्रदीप यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित सनाउल शेख (19 वर्ष) कालियाचक का निवासी है। पुलिस ने सनाउल शेख के बैग से 400 ग्राम कच्चा ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात गिरफ्तारी के बाद सनाउल शेख यह कच्चा मादक पदार्थ वैष्णवनगर के एक स्थानीय डीलर को देने जा रहा था, जहां इसे ब्राउन शुगर बनाने के…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर शुभंकर सरकार की नियुक्ति के बाद राज्य में पार्टी की तृणमूल कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ने की संभावना बढ़ गई हैं। इसके साथ ही राज्य में कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच चुनावी गठबंधन के भविष्य को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे दो प्रमुख कारण सामने आए हैं। पहला कारण शनिवार रात कांग्रेस द्वारा शुभंकर सरकार को पार्टी का नया राज्य अध्यक्ष घोषित किया जाना है। जबकि दूसरा कारण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का हाल ही में हुए असमय निधन है, जिनके उत्तराधिकारी की घोषणा पार्टी नेतृत्व…

Read More

कोलकाता। प्रख्यात बंगाली अभिनेता और नाटककार मनोज मित्रा एक बार फिर से अस्वस्थ हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज मित्रा के भाई, अमर मित्रा ने रविवार देर रात इस बात की पुष्टि की कि मनोज मित्रा अस्पताल में भर्ती हैं। एक और प्रसिद्ध नाट्य कलाकार, सौमित्र मित्रा ने भी कहा कि उन्हें सीने में दर्द शुरू होने के बाद जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया ताकि जल्द से जल्द उनका इलाज शुरू किया जा सके। हालांकि, यह भी सुना जा रहा है कि 86 वर्षीय…

Read More

अररिया। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से सटे बॉर्डर रोड में बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी की ओर से सोमवार को किए गए संयुक्त छापेमारी में एक स्कॉर्पियो से 98 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला के बीरपुर थाना क्षेत्र के कोशिकापुर वार्ड संख्या 13 का रहने वाला 26 वर्षीय श्याम कुमार मेहता पिता नंदलाल मेहता है। एसएसबी और पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर बॉर्डर रोड में की गई है।बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की खेप को तस्करी कर चार पहिया…

Read More