रांची। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल संघ समिति सोमवार को गठित की गई। साथ ही खेलों का प्रशिक्षण सुचारू रूप से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर में पहले की तरह शुरू करने का निर्णय लिया गया। कुछ खेलों का प्रशिक्षण चल भी रहा है। इसके लिए सभी की अनुमति से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ की एक समिति का गठन किया गया। इसमें सभी के सहयोग से हमेशा हर सप्ताह किसी न किसी खेल का एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराते रहने का निर्णय भी लिया गया। इससे सभी खेल का और खिलाड़ियों का…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी रांची समेत कई जिलों में रविवार रात बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। रांची समेत कई जिलों में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सात बजे के बाद थोड़ी देर के लिए सूरज निकला लेकिन फिर बादलों की ओट में छिप गया। सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। रांची सहित झारखंड के आधा दर्जन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून 20 जून तक प्रवेश करेगा। ऐसे में लोगों को मानसून के लिये 20 जून…
नई दिल्ली। देशभर की जामा मस्जिदों में आज सवेरे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के दरगाह पंजा शरीफ में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इससे पहले ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार शाम तक मनाया जाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह छह बजे…
कार्तिक आर्यन का फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और उनके काम की काफी सराहना हो रही है। लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ आख़िरकार शुक्रवार 14 जून को रिलीज़ किया गया। यह भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेठकर के जीवन पर आधारित है इस फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने बायोपिक में पुलिस इंस्पेक्टर सचिन कांबले की भूमिका निभाई है। श्रेयस तलपड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें श्रेयस एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। श्रेयस तलपड़े ने पोस्ट में लिखा कि,…
हिंदी जासूसी उपन्यासों की दुनिया में आज अमित खान का नाम जाना-पहचाना है। उनके 100 से ज्यादा उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं, जिसमें 58 उपन्यास सिर्फ ‘कमांडर करण सक्सेना’ सीरीज’ के हैं। ‘कमांडर करण सक्सेना’ उनका सबसे चर्चित पात्र है। ‘कमांडर करण सक्सेना’ सीरीज पर पहले ‘स्पॉटीफाई’ पर ‘ऑडियो ड्रामा सीरीज’ भी बन चुकी है, जिसमें ‘कमांडर करण सक्सेना’ को सुपर स्टार ‘सोनू सूद’ ने आवाज दी है और अब इसी सीरीज पर जल्द ही हॉटस्टार पर वेब सीरीज भी आ रही है। आइये बात करते हैं ‘कमांडर करण सक्सेना’ के लेखक अमित खान से- कभी सोचा था कि ‘कमांडर…
आज ‘फादर्स डे’ है। जीवन में पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने का विशेष दिन। ‘फादर्स डे’ के मौके पर कई लोग अपने पिता के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर सभी अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही पिता बने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने ‘फादर्स डे’ के मौके पर बेटी के साथ एक खास फोटो शेयर की है। आज ‘फादर्स डे’ के मौके पर वरुण ने बेटी की एक खास फोटो शेयर की है। इस फोटो में वरुण का हाथ उनकी लाडली ने कसकर…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य पर आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय गृह मंत्री ने एजेंसियों को जम्मू में एरिया डॉमिनेशन प्लान और ज़ीरो टेरर प्लान के माध्यम से कश्मीर घाटी में हासिल की गई सफलताओं को दोहराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए कहा, जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद के सफाये के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि जम्मू…
उज्जैन। गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में भगवान महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। भगवान महाकाल के शीश पर मां गंगा को धारण कराया गया, साथ ही मोगरे का हार अर्पित कर पगड़ी पहनाई गई। भगवान महाकाल के इस दिव्य रूप के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। परम्परा के मुताबिक रविवार तड़के 04 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से जलाभिषेक किया। इसके…
इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी इलाके में रविवार की दोपहर बाद 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में दहशत फैल गई। मणिपुर के कांगपोकपी में रविवार को 13 बजकर 21 मिनट 30 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन में 25 किलोमीटर नीचे और भूकंप का एपीक सेंटर 24.99 उत्तरी अक्षांश…
सरायकेला। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार को विपक्ष भाजपा ने कभी स्थिर नहीं रहने दिया। वेबजह झूठा आरोप को लेकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। आखिरकार चार साल के अंदर वे लोग सफल रहे, लेकिन हमारा गठबंधन मजबूत है। युवा मुख्यमंत्री को वे लोग झूठा आरोप में जेल पहुंचा दिया। झारखंड अलग हुए 24 साल हो गया। भाजपा ने लंबा समय राज किया है, लेकिन ना यहां के आदिवासी के लिए सोचा ना मूलवासी के लिए, सिर्फ झूठ बोलकर राजनीति किया किया। यहां…
रांची। विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, संभव है कि नवंबर में चुनाव हो जाए और उसके लिए चुनावी प्रक्रिया पहले से शुरू हो जाएगी, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि इन हालात में झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन होगा। चंपाई सोरेन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और सभी उन्हें सहयोग भी कर रहे हैं। कल्पना सोरेन चुनाव जीतकर आई हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि नेतृत्व परिवर्तन होगा। उक्त बातें झारखंड के वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने प्रभात खबर के साथ विशेष बातचीत में कही।डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस बार का चुनाव किसी खास…