नई दिल्ली। अडाणी सूमह भूटान में 570 मेगावाट का हरित जलविद्युत संयंत्र लगाएगा। समूह के चेयमैन गौतम अडाणी ने 16 जून को थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात की है। इस मुलाकात के उन्होंने भूटान के चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। गौतम अडाणी ने एक्स पर जारी बयान में कहा है कि भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात बहुत ही रोमांचक रही। चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के हरित जलविद्युत संयंत्र के लिए ड्रक ग्रीन…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 83 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.27 डॉलर यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 82.35 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.28 डॉलर यानी 0.36 फीसदी लुढ़ककर 78.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के…
-टेंडर कमीशन घोटाला: ग्रामीण विकास विभाग में कमीश्नखोरी की जांच जारी – टॉप से बॉटम तक के अफसर व कर्मी जांच के दायरे में – अब तक पूर्व मंत्री आलमगीर सहित नौ आरोपी गिरफ्तार – एल वन ठेकेदारों को अयोग्य करार दिए जाने के मिले सबूत रांची। ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर कमीशन घोटाला के जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। विभागीय स्तर पर इडी की जांच जारी है। इस मामले में इडी छह जुलाई तक चार्जशीट दायर करेगी। इडी सूत्रों के अनुसार, इडी को विभाग के पूर्व अफसर, सेवानिवृत्त इंजीनियर सहित सेक्शन ऑफिसर से लेकर ज्वाइंट…
रांची। झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी जेइ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है, लेकिन अब तक उनकी पोस्टिंग नहीं की गयी है। इनमें कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी पुरानी नौकरी इस नौकरी के कारण छोड़ दी, लेकिन अब यहां भी उनके हाथ कुछ नहीं लग पा रहा है। इस कारण सफल अभ्यर्थी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह खुद को विवश महसूस कर रहे हैं। 7 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सभी सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा। जिन लोगों की बहाली हुई है, उनकी पोस्टिंग अब तक नहीं…
रांची। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बोकारो रेंज के डीआइजी सुरेंद्र झा ने छापेमारी करायी। डीआइजी की टीम ने बोकारो जिला के पेटरवार, बालीडीह और धनबाद जिला के बरवाअड्डा, सोनारडीह, महुदा और भातडीह इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम चार कोयला लोड ट्रक, एक जेसीबी और करीब 150 कोयला बरामद किया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। झारखंड के 13 जिलों में कोयले का अवैध खनन हो रहा है। इनमें लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, चतरा, गिरिडीह, बोकारो, रांची, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, पलामू और जामताड़ा जिला शामिल है। पिछले…
रांची। बकरीद को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल बकरीद को लेकर एकरा मस्जिद, डोरंडा मस्जिद, ईदगाह एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था में तैनात प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जबकि हिंदपीढ़ी इलाके में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए रविवार रात से ही कैंप कर रहे हैं। साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों पर तैनात जवानों को तैनाती स्थल पर रहने और कई दिशा निर्देश दिए। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि…
-हार को लेकर समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के समक्ष खुलकर रखी अपनी बात खूंटी। भाजपा का अभेद्य किला और सबसे सुरक्षित समझे जान वाली खूंटी संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा की करारी हार के बाद इसकी समीक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं में रार है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने अर्जुन मुंडा को लगभग डेढ़ लाख मतों से कड़ी शिकस्त दी थी। खूंटी वही सीट है, जहां से पद्मभूषण कड़िया मुंडा आठ बार सांसद रहे हैं। अब तक हुए 18 लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक नौ बार जीत दर्ज…
अमेठी। हज कराने के नाम 18 लाख रुपये की ठगी करने वाले शख्स के खिलाफ कमरौली थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस ठगी में ठग करने वाले खुर्शीद अजीज ने पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी नहीं बक्शा है। जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत महोना पश्चिम गांव के रहने वाले इनाम उल्ला ने कमरौली थाने में लिखित तहरीर दी है। उसने बताया है कि वह अपने माता-पिता और बुआ सहित कुल 4 लोगों को हज पर भेजने के लिए खुर्शीद अजीज पुत्र अजीज अहमद, निवासी–नियांवां थाना…
– पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को बकरीद की दी शुभकामनाएं मीरजापुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने को लेकर नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भ्रमण किया। उन्होंने जनपदवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की जाने वाली नमाज को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने को लेकर नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा सहित अन्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी एवं…
जम्मू। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आज जम्मू का दौरा करेंगे। वो जम्मू संभाग में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का आकलन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीडीएस का दौरा जम्मू संभाग में हुए कई घातक हमलों के बाद हो रहा है। कुछ दिन पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का बलिदान हो गया। साथ ही आतंकी हमले नौ तीर्थयात्रियों सहित 11 लोग मारे जा चुके हैं। जनरल चौहान नगरोटा व्हाइट नाइट कॉर्प्स मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक कर सकते हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस…
बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागाम इलाके में सोमवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी है। फिलहाल एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरागाम में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।