Author: shivam kumar

रांची। राहे थाना क्षेत्र के लोवाहातू गांव में एक घर से पिता-पुत्र का शव एक साथ निकला। बताया जाता है कि 18 वर्षीय वरुण कुमार महतो ने शुक्रवार की रात अपने घर में फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह पुत्र की मौत की जानकारी मिलने पर सेवा सदन अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय पिता दयाराम महतो की सदमे से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर राहे पुलिस गांव पहुंच कर वरुण के शव को कब्जे में लेकर रिम्स में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि वरुण कुछ दिनों से तनाव में था, संभवत: इसलिए…

Read More

रांची। झारखंड में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए गठित चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू की अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस भवन में हुई। बैठक में प्रदीप कुमार बलमुचू सहित सभी सदस्यों ने आपस में विचार कर जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए पूरा खाका तैयार किया। बलमुचू ने कहा कि कांग्रेस ने सात सीटों पर गठबंधन के तहत उम्मीदवार उतारे थे। इसमें हमें सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली। पांच सीटों पर हार के कारणों की पड़ताल जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड महागठबंधन की…

Read More

– केन्द्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश आए शिवराज, मुरैना स्टेशन पर भव्य स्वागत मुरैना। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास पंचायत राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा भगवान की सेवा है। कृषि एवं किसान कल्याण के लिए 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर सबसे पहले 18 जून को काशी से किसानों को सम्मान निधि की राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

-परिणाम की समीक्षा के लिए पलामू पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पलामू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पलामू सहित पूरे प्रदेश में बिजली और पानी देने में भी झारखंड सरकार फेल साबित हो रही है। केंद्र सरकार की नल-जल योजना का लाभ दिलाने में भी राज्य सरकार फेल हो गयी है। थोड़ा बहुत काम हुआ है, लेकिन उसकी भी स्थिति ठीक नहीं है। लोगों को पर्याप्त बिजली-पानी मिले, इसके लिए युद्धस्तर पर अभी भी कार्य करने की जरूरत है। बिजली नहीं मिलने के कारण व्यवसाय ठप है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पलामू का अधिकतम तापमान हर दिन…

Read More

रांची। दो साल से अधिक समय के बाद केंद्र सरकार ने झारखंड को पीएम आवास ग्रामीण से आवास बनाने की योजना पर अपनी सहमति दी है। इसकी सूचना राज्य सरकार को मिल गयी है। लगभग 1.20 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किये जा सकते हैं। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवास निर्माण का लक्ष्य संभवत: इसी माह झारखंड सहित सभी राज्यों को मिल जायेगें। हालांकि, इसकी पूरी विवरणी अभी तक विभाग को नहीं मिली है। जल्द ही जिलावार आंकड़ा केंद्र से भेजा जायेगा। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बिहार को करीब 10-12 लाख तक आवास मिलने की सूचना है। अधिकारियों…

Read More

रांची। खेलगांव से नामकुम आरओबी तक सड़क बनाने का फैसला लिया गया है। कहीं-कहीं दो लेन और कुछ किमी रोड चार लेन तक बनायी जायेगी। वर्तमान सड़क को चौड़ा किया जायेगा। 15 माह में इसे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सड़क के बनने से नामकुम की ओर से आने वाले वाहनों को काफी फायदा होगा। वे खेलगांव होते हुए बूटी मोड़ निकल सकेंगे। आवागमन अधिक सुगम होगा। पथ निर्माण विभाग ने इनर रिंग रोड के रूप में इसे विकसित करने का फैसला लिया है जो रांची को अंदर ही अंदर सड़कों से जोड़ेगी। करीब छह किमी इस रोड़…

Read More

रांची। कोकर औद्योगिक क्षेत्र की सूरत जल्द ही संवरेगी। इसके लिए 20 करोड़ 40 लाख 85 हजार 877 खर्च किये जायेंगे। जियाडा कोकर औद्योगिक क्षेत्र में रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सौंदर्यीकरण का काम करेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। कोकर औद्योगिक क्षेत्र में अब तक 143 प्लॉट एलॉट हो चुके हैं। जबकि 35 प्लॉट खाली पड़े हैं। बताते चलें कि झारखंड में नये उद्योगों का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि राज्य के 12 इंडस्ट्रियल एरिया में जियाडा में एक भी प्लॉट खाली नहीं है। सारे…

Read More

भागलपुर। गंगा दशहरा को लेकर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर रविवार के अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट में बिहार और झारखंड के हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। आज के दिन मां गंगा जन्मोत्सव है। विशेषकर महिलाएं आज के दिन गंगा स्नान कर मां गंगा को आम का फल, फूल और प्रसाद चढाते हुए गंगा में प्रवाहित करती हैं। ऐसा करने पर सुख शांति मिलती है और सारे कष्टों का निवारण होता है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के भीड़ को लेकर लिए गंगा घाट में नगर परिषद…

Read More

रांची। शहर के हटिया डीआरएम बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में रविवार को लॉ वर्कशाप का आयोजन हुआ। वर्कशाप में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही रांची मंडल के आरपीएफ अफसरों और स्टाफ को पुराने कानून में हुए संशोधन का प्रशिक्षण दिया गया। वर्कशॉप में रांची लॉ कॉलेज के प्रोफेसर एस श्रीवास्तव और उत्कर्ष वर्मा एवं अधिवक्ता प्रदीप सरकार ने आरपीएफ कर्मियों को जानकारी दी। वर्कशॉप की अध्यक्षता रांची मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने की। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय न्याय संहिता, भारतीय…

Read More

रांची। रांची के धुर्वा सेक्टर थ्री के पास शुक्रवार को जिस कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार विवेक कुमार सोनी और सोमा सरकार घायल हुई थी, यह हादसा था या हत्या। पुलिस की जांच में पता चला है कि कार चालक ने जान बूझ कर इस घटना को अंजाम दिया था। दरअसल विवेक और कार चालक कुंदर गिरि की आपसी रंजिश थी। जिस वजह से उसकी हत्या की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक कुंदर गिरि को गिरफ्तार कर लिया है। 100 मीटर तक कार चालक ने घसीटा इस मामले में…

Read More

दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। अमेरिका को यह फ्रांस से तोहफे में मिला था। इसे 17 जून, 1776 को अमेरिका को सौंपा गया था। फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में लिबर्टी द्वीप पर स्थित है। अमेरिका के लिबर्टी आइलैंड पर स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी एक महिला की मूर्ति है, जो स्वतंत्रता की रोमन देवी लिबर्टस का प्रतिनिधित्व करती है। स्टेच्यू के दाएं हाथ में मशाल है और बाएं हाथ में एक तख्ती है जिस पर अमेरिका की आजादी की…

Read More