नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों में और अधिक गिरावट आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी के सपोर्ट से ये दोनों सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच गए, लेकिन कुछ ही देर में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों ने वापस लाल निशान में गोता लगा दिया।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार कमजोरी बनी रही। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। रोजगार के कमजोर आंकड़ों की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना…
नई दिल्ली। देश में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत पूर्ववत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जरूर उतार-चढ़ाव जारी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.88 डॉलर यानी 1.24 फीसदी की उछाल के साथ 71.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ को जूनियर इंजीनियर से असिस्टेंट इंजीनियर पद पर प्रमोशन दिये जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि प्रार्थियों को भी उसी तिथि से प्रोन्नति दी जाये, जिस तिथि से प्रार्थी के कनिष्ठ को प्रमोशन दिया गया था। कोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी। मामले को लेकर अनिल कुमार, जयराम और विद्या भार्गव की ओर से अलग-अलग रिट याचिका हाइकोर्ट में दाखिल की गयी थी। उनकी ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया था…
रांची। बहुचर्चित और वीभत्स रांची की बूटी बस्ती निवासी बीटेक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद जला कर मार डालने के मामले में सजायाफ्ता राहुल राज उर्फ रॉकी राज उर्फ अंकित उर्फ राज श्रीवास्तव उर्फ आर्यन की फांसी की सजा को कंफर्म करने को लेकर राज्य सरकार की अपील और राहुल राज की अपील पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने राहुल राज को रांची की निचली अदालत द्वारा सुनायी गयी फांसी की सजा को बरकरार रखा है। वहीं अपीलकर्ता राहुल राज की अपील को खारिज कर दिया। रांची की निचली अदालत ने अभियुक्त राहुल राज…
रामगढ़। एसपी अजय कुमार ने रामगढ़ जिले के तीन थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही तीन पदाधिकारियों को लाइन क्लोज भी किया है। गोला थाना प्रभारी हरिपद टुडू, बरकाकाना ओपी प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली और भुरकुंडा ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। इन तीनों थानों में नए पदाधिकारी को मौका दिया गया है। भुरकुंडा ओपी में पदस्थापित अभिषेक प्रताप को गोला थाना प्रभारी, हिंदी शाखा के प्रभारी उमाशंकर वर्मा को बरकाकाना ओपी प्रभारी, भुरकुंडा ओपी में ही पदस्थापित निर्भय कुमार गुप्ता को भुरकुंडा ओपी प्रभारी बनाया गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ अंतरधार्मिक विवाह करने के बाद गणेश चतुर्थी मनाई। दोनों ने साथ में गणेश आरती करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जहीर इकबाल भी धर्म की सीमाएं लांघकर आरती में शामिल हुए। शादी के दौरान सोनाक्षी ने कहा था कि इकबाल को मेरे धार्मिक रीति-रिवाजों से कोई दिक्कत नहीं है। अब गणेश आरती का वीडियो शेयर करने से जाहिर हो रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान किया है लेकिन फिर भी इंस्टाग्राम पर कुछ यूजर्स ने दोनों को ट्रोल किया है। इस…
रांची। सिविल जज जूनियर डिवीजन से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड हाइकोर्ट ने जेपीएससी में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जतायी। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि जेपीएससी में कब तक अध्यक्ष या प्रभारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जायेगी? कोर्ट ने मामले की सुनवाई मंगलवार निर्धारित की है। दरअसल, प्रार्थी श्वेता त्रिपाठी की ओर से सिविल जज जूनियर डिवीजन के मेंस के एग्जाम को जल्द कराने को लेकर याचिका दाखिल की गयी थी। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जानना चाहा कि मेंस का एग्जाम अब कब तक क्यों…
सरकार ने मांगा समय, यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत में चार्ज फ्रेम पर रोक जारी रांची। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील कुमार तिवारी की ओर से उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित एवं गवाहों को धमकाने को लेकर दो अलग-अलग मामले में दायर क्वैशिंग याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार को जवाब के लिए दो सप्ताह का समय दिया। सरकार की ओर से चार सप्ताह का समय कोर्ट से मांगा गया था। कोर्ट ने दोनों मामले की सुनवाई 30 सितंबर निर्धारित की है। हाइकोर्ट ने सुनील कुमार तिवारी…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि आपराधिक मामले में बरी किया गया व्यक्ति मुआवजे का दावा नहीं कर सकता, क्योंकि ट्रायल के दौरान या उससे पहले पुलिस या किसी अन्य एजेंसी द्वारा आरोपों के आधार पर किसी को जेल भेजना मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं है। दरअसल रांची के रहने वाले बंशीधर शुक्ला ने हाइकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि रांची सीबीआइ के विशेष कोर्ट ने उन्हें जालसाजी के मामले में वर्ष 2004 में दोषी करार दिया था, जिसके बाद उन्होंने सीबीआइ कोर्ट के आदेश को चुनौती दी…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष केदारनाथ मंदिर और उज्जैन के महाकाल का दर्शन कराएगी। साथ ही कोयंबटूर के आदियोगी शिव का दर्शन भी कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है । यहां 50 फीट ऊंची आदि योगी की मूर्ति विराजमान होगी, जो भक्तों में आकर्षण का केंद्र होगी। पंडाल की दोनों ओर दीवारों पर शिवलिंग, नंदी, डमरू और सांप की कलाकृति भक्तों को आकर्षित करेगी। आदि योगी शिव के प्रारूप…
