Author: shivam kumar

कूचबिहार। उत्तर बंगाल के सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। हालांकि सद्भावना का संदेश देते हुए उन तीनों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया। बीएसएफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 6वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) ओरान के सतर्क सीमा जवानों ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों -राम प्रसाद रे, तपोन कुमार रे और रिपन कुमार रे को उस समय पकड़ा जब वे बांग्लादेश से भारत में अवैध…

Read More

अररिया। फारबिसगंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास लायंस नेत्रालय परिसर में चार सौ यूनिट वाले ब्लड बैंक का उद्घाटन 11 सितंबर को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय उद्घाटन करेंगे।फारबिसगंज में लायंस क्लब के 21 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर यह सौगात शहर और जिलावासियों को मिलेगी।अब शहर और जिले के लोगों को ब्लड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लायंस नेत्रालय परिसर स्थित लायंस क्लब के कार्यालय में क्लब के ट्रस्टी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि लायंस क्लब के स्थानीय अधिकारी सहित वरीय अधिकारी उद्घाटन…

Read More

नई दिल्ली। अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 44वीं ओसीए आम सभा में इसकी घोषणा की गई। वह ओसीए अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय हैं। ओसीए ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पांच बार के ओलंपियन 77 वर्षीय रणधीर सिंह ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा। आम सभा में अध्यक्ष, पांच क्षेत्रों के लिए पांच उपाध्यक्ष और पांच कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन…

Read More

मुरादाबाद। कृष्णावती बैडमिंटन क्लब कांठ मुरादाबाद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय पुरुष बैडमिंटन कांठ प्रीमियर लीग का शुभारंभ रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम रामगंगा विहार में हुआ। लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोठीवाल डेंटल कॉलेज रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. केके मिश्रा, विशिष्ट अतिथि स्प्रिंगफील्ड कॉलेज के प्रबंध विपिन जेटली ने दीप प्रज्वलित करके व फीता काटकर किया। कृष्णावती बैडमिंटन क्लब कांठ के प्रबंधक अचल विश्नोई ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरुष बैडमिंटन कार्ड प्रीमियर लीग में मुरादाबाद के अलावा बरेली, आगरा, बिजनौर, बदायूं, अमरोहा, संभल आदि जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे हैं। प्रीमियर लीग में…

Read More

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं चुने जाने के बाद इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दस साल के लंबे करियर के बाद उन्होंने इंग्लैंड टीम को अलविदा कह दिया। मोईन ने कहा कि यह उनके लिए संन्यास लेने का सही समय है, ताकि युवाओं को टीम में ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वाइट बाल सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया था। मोईन अली ने डेली मेल के साथ साक्षात्कार…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एक तीन मंजिला इमारत के गिरने पर हुई माैतों पर दुख जताया है। घायलों के शीघ्र स्वथ्य हाेने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने हताहताें के परिजनाें के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक इमारत दुर्घटना में लोगों की मौत दुखद है। हम उन लोगों के साथ प्रार्थना करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार को बौद्धिक प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में कार्यकर्ताओं के लिए बौद्धिक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया है, जिसमें डॉ. भागवत मौजूद रहेंगे। कोलकाता के इस प्रवास में डॉ. भागवत का किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। बौद्धिक प्रशिक्षण वर्ग संघ की गतिविधियों का महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें संघ के बारे में विस्तार से चर्चा की जाती है। डॉ. भागवत आज रात कोलकाता से अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस सप्ताह रूस की यात्रा करेंगे। भारत रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। इसी संदर्भ में डोभाल रूस जायेंगे। सूत्रों ने विदेश से जुड़े नए घटनाक्रम की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में यूक्रेन की यात्रा की थी। उन्होंने संघर्ष समाप्ति में भारत की भूमिका को लेकर सकारात्मक पहल का वादा किया था। इससे पहले वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर रूस गए थे। प्रधानमंत्री माेदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के बाद राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की थी। जानकारी के अनुसार…

Read More

अमेरिकी संसद ने साल 1776 में आज ही के दिन आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कॉलोनीज़ से बदल कर संयुक्त राज्य अमेरिका किया था।संयुक्त राज्य अमेरिका के जनकों में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन ने 1775 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए युद्ध के समय उत्तरी अमेरिका के यूनाइटेड कॉलोनियों के नाम यूनाइटेड कॉलोनीज़ का इस्तेमाल किया था लेकिन स्वतंत्रता की घोषणा पर एक और नाम दिखाई दिया। इस घोषणापत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम का उपयोग किया गया था। अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र नहीं अपितु संयुक्त राज्य अमेरिका कहा जाता है क्योंकि यह राज्यों का गठजोड़ है।…

Read More

अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को आखिरकार सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। पिछले महीने कुछ सिख संगठनों ने फिल्म के दृश्यों और संदर्भों पर आपत्ति जताई थी और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। मामला हाई कोर्ट में गया। कंगना रनौत ने कहा था कि सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन न मिल पाने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। आखिरकार सेंसर बोर्ड ने तीन तरह के संदर्भों को फिल्टर करने और कुछ ऐतिहासिक शख्सियतों के मौखिक संवादों का प्रामाणिक संदर्भ देने की शर्त पर फिल्म को प्रदर्शित करने…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी होने का संकेत देश में लगातार बढ़ रहे डीमैट अकाउंट की संख्या से मिलता है। अगस्त महीने में देश में कुल डीमैट अकाउंट की संख्या पहली बार 17 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गई। अगस्त में देश में 42.30 लाख डीमैट अकाउंट खोले गए। इस तरह देश में अभी तक खोले गए डीमैट अकाउंट की कुल संख्या 17.11 करोड़ हो गई है। डिपॉजिटरी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के पहले जुलाई के महीने में 44.44…

Read More