Author: shivam kumar

पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला में महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। वह फरार बताया जाता है। महिला की पहचान शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला टीलहापर निवासी 45 वर्षीया शायरा बानो के रूप में हुई है। हत्या को गोतिया परिवार से चल रहे जमीन विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार रात 10.30 बजे शायरा औऱ उसके पति शहाबु को उसकी बहू असमीना बीवी ने भोजन कराया था। खाना खाने के बाद दोनों एक साथ कमरे में सोने चले…

Read More

-मुख्यमंत्री चाइबासा के नोवामुंडी में कार्यक्रम में हुए शामिल -गुवा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि -परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और परिसंपत्तियों वितरण किया आजाद सिपाही संवाददाता नोवामुंडी, चाईबासा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोल्हान समेत पूरे झारखंड के लिए यह एक ऐसा दिन है, जिसे हम ना कभी भूले हैं और ना कभी भूलेंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए हमारे वीर शहीद हमेशा आदर्श रहेंगे। ये वीर शहीद सदैव हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। ऐसे में इनके आदर्श पर चलकर झारखंड को नयी दिशा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में गुवा गोली कांड…

Read More

कहा-10 किलोमीटर दौड़ में अभ्यर्थी का मरना आपदा नहीं, हत्या है रांची। झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चुनाव करीब आता देख झारखंड सरकार धड़ाधड़ तमाम घोषणाएं कर रही हैं। रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने उनसे पूछना शुरू किया कि आखिर लोगों को मिला क्या, तब कई घोषणाएं करने लगे। इस मौसम में युवाओं को सिपाही की नौकरी में 10-10 किमी की दौड़ लगवा कर नियुक्ति का दिखावा करने लगे। इस दौरान ना पानी, ना छांव, ना इलाज की व्यवस्था…

Read More

-सरकार पर लगाया वादा खिलाफी आरोप -राज्य भर के हजारों युवा रांची के प्रभात तारा मैदान में जुटे आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए नीति, नीयत और विश्वसनीयता की आवश्यकता है। मौजूदा सरकार इन तीनों मापदंडों पर विफल रही है। हमारे युवा सड़कों पर हैं। युवा रोजगार मांग रहे हैं। इनके पास बीए, एमए, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक आदि की डिग्री है। लेकिन इनके पास नौकरी नहीं है। यही नौकरी की डिग्री सरकार को देनी थी। सुदेश रविवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में पार्टी की नवनिर्माण…

Read More

रांची। रविवार को निवारणपुर, रांची स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। इसमें रांची महानगर एवं रांची जिला के लगभग 200 युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए रतन पासवान (राजा पासवान) तथा बिट्टू के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नमन गुप्ता, आयुष चंद्रवंशी, शुभम पासवान, अभिषेक सिंह, प्रिंस मिश्रा, अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा, हर्ष गुप्ता, सूरज मोदी, शुभम गुप्ता, निशांत सोनी, लक्षमण सिंह मुण्डा, आकाश गोप, आयुष यादव, अमित वर्मा, आर्यन वर्मा, रंजय वर्मा,…

Read More

रांची। आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूर्व में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होना था। अब इसकी अवधि बढ़ा कर 24 सितंबर तक कर दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री भी 9 सितंबर से अलग-अलग जिलों के जिला स्तरीय कैंप में शामिल होंगे। 24 सितंबर को साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में आयोजित समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इस बाबत कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम की अपार सफलता एवं जिलों में पंचायतों की संख्या अधिक होने के कारण इस कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए…

Read More

महगामा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को खिरौंदी स्थित अपने आवास पर बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कांग्रेस में शामिल कराया। सभी को पार्टी सिंबल देकर स्वागत किया और मिठाई खिलायी। इस मौके पर मंत्री ने कहा, मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस और मैं सभी के दुख दर्द में हमेशा साथ खड़ी रहूंगी। कांग्रेस में आपको पूरा सम्मान मिलेगा। इसी के साथ मंत्री ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। तेजस्विनी कर्मियों ने मंत्री से मिल कर तेजस्विनी फेज 2 शुरू करने, सरकार की किसी भी योजना से जोड़…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम की शुरूआत 10 सितंबर से होगी। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 18 मुख्य मुद्दे पर आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 21 जिलों में 21 आइजी और डीआइजी रैंक के अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है। प्रतिनियुक्त अधिकारी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश का सही से अनुपालन हो रहा है या नहीं, आम जनता से मिली शिकायत का सही तरीके से निवारण किया जा रहा है या नहीं,…

Read More

रांची। जेबीकेएसएस ने अल्पसंख्यक केंद्रीय अध्यक्ष अकील अख्तर उर्फ रिजवान को उनके पद से हटा दिया है। रिजवान पर बालू लदे वाहनों से अवैधी वसूली करने का आरोप लगा है। इस बारे में अध्यक्ष जयराम महतो ने पत्र जारी करते हुए कहा है, विभिन्न अखबारों के माध्यम से अल्पसंख्यक केंद्रीय अध्यक्ष अकील अख्तर उर्फ रिजवान के कृत्य की जो जानकारी मिली है, उसे संज्ञान में लिया जाता है। मामले की पुष्टि के लिए शक्ति महतो, अखलाक अंसारी, शंकर महतो राजीव राय, पप्पू पहाड़ी, हरेंद्र रजक और गौतम महतो की सात सदस्यीय टीम का गठन तत्काल किया गया है। टीम की…

Read More

अम्बेडकर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंबेडकरनगर में 1,231 करोड़ की 6,778 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पार्टियों ने केवल तुष्टिकरण की नीति के साथ काम किया। पहले दशहरा दुर्गा पूजा किसी भी धर्मिक योजना को बिना विवाद के नहीं होने देते थे। उन्होंने कहा कि आज जल जीवन मिशन की योजनाएं हों या फिर शिलान्यास की योजना, शिव बाबा मंदिर या श्रवण धाम, सब की विकास की योजना का शिलान्यास करने…

Read More

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात में पांच घंटे अभियान चलाकर 85 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त हैं जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्ल्यू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध शनिवार की रात को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस कुल 85 वांछित अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया है। इसमें 84 एनबीडब्ल्यू व 1 एसआर वारंटी वाँछित है। थाना उत्तर ने 3, थाना दक्षिण ने 3, थाना रामगढ़ ने 5, थाना रसूलपुर ने 7, थाना…

Read More