Author: shivam kumar

पटना। बिहार में दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बक्सर जिला के टुडीगंज स्टेशन के समीप नई दिल्ली से पटना आ रही मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में रविवार को बंट गयी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। नई दिल्ली से पटना होते हुए इस्लामपुर तक जाने वाली गाड़ी संख्या 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस डुमरांव रेलवे स्टेशन से चलने के करीब आठ मिनट बाद दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना बक्सर-आरा रेलखंड पर टुड़ीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से चलने के करीब एक मिनट बाद ही यह घटना हुई। करीब…

Read More

-जीरो ड्रॉप आउट को लेकर पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देशों की भी होगी समीक्षा रांची। झारखंड राज्य के 1,159 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (+2) तथा 1,703 माध्यमिक विद्यालयों के सतत अनुश्रवण के लिए राज्य स्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है। टीम को सितंबर-अक्तूबर माह में राज्य के सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट इम्पैक्ट, एनईपी, प्रयास, बाल अधिकार, विद्यालय अंतर विश्लेषण, ट्रांजिशन समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों की अद्यतन स्थिति का स्थानीय अनुश्रवण करना होगा। इन विद्यालयों में गुणात्मक सुधार में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए राज्य द्वारा प्रयास किया जायेगा। साथ ही बेहतर विद्यालयों को सम्मानित…

Read More

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म ‘कंतारा’ क असर रिलीज़ के बाद से ही दर्शकाें पर दिख रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस लेकर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बना ली है। गणेश चतुर्थी पर कंतारा का असर गणेश पंडालाें में भी दिखा। कंतारा का जादू जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। देशभर में गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया जा रहा है, पंजुरली देव की मौजूदगी भी इस त्यौहार का अहम हिस्सा बन रही है। शहर के पंडालों में पंजुर्ली देव गणपति की मूर्तियों को सजाया गया है, और कुछ पंडालों में गणपति की मूर्ति के पीछे पंजुर्ली देव…

Read More

गणपति बप्पा काे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। फिल्म जगत की कई हस्तियों के घर भी बप्पाजी का आगमन हो चुका है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ‘मन्नत’ बंगले में हर साल की तरह इस साल भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। शाहरुख के घर पर बप्पा की विधि-विधान से पूजा की गई। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर उनके घर से गणपति बप्पा की एक फोटो शेयर की। शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर बप्पा के आगमन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर गणपति बप्पा हम…

Read More

नई दिल्ली। एक दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट आ गई है। सोना आज 400 रुपये से लेकर 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है। इसी तरह चांदी में भी आज 2,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। कीमत में हुई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये से लेकर 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,950 रुपये से लेकर 66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के…

Read More

विशेष झामुमो-कांग्रेस के साथ भाजपा के लिए भी आसान नहीं होगा रण विकास और पिछड़ेपन के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों का भी होगा टेस्ट सीट शेयरिंग और टिकट बंटवारे से ही शुरू हो जायेगा चुनावी झकझूमर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के सबसे पिछड़े इलाकों में शुमार पलामू प्रमंडल का राजनीतिक परिदृश्य हमेशा पूरे उफान पर रहता है। झारखंड का ‘बिहार’ कहा जानेवाला पलामू प्रमंडल भले ही पिछड़ेपन की पीड़ा झेल रहा है, लेकिन यहां के लोगों का राजनीतिक चिंतन और विमर्श हमेशा से पहली कतार का रहा है। यही कारण है कि…

Read More

धनबाद। कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को एना कोलियरी, धनबाद का जायजा लिया। गौरतलब है कि एना कोलियरी में कोयला खनन का इतिहास सौ साल से भी अधिक पुराना है, जो 1906 से शुरू होता है। बीसीसीएल के कोयला उत्पादन में इस कोलियरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। 216 हेक्टेयर में फैले इस साइट में कुल 165.50 मिलियन टन का कोयला भंडार है। बीसीसीएल की ओर से जलते हुए कोयले को निकालने और गर्म ओवर बर्डन के सुरक्षित रूप से हटाने के लिए उन्नत तकनीकों और प्रक्रियाओं को लागू करना सुनिश्चित किया है। अग्नि-प्रभावित क्षेत्रों से कोयला…

Read More

113195 आवासों का आवंटन प्रत्येक लाभुक को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए, रांची को मिले 6410 आवास रांची। केंद्र सरकार ने करीब तीन साल बाद चुनावी वर्ष में झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवासों का आवंटन किया है। केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसले में पूरे देश में तीन करोड़ पीएम आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके मद्देनजर अन्य राज्यों के साथ-साथ झारखंड को भी पीएम आवास आवंटित किये गये हैं। केंद्र सरकार ने झारखंड को 113195 आवास बनाने का लक्ष्य दिया है। इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने झारखंड को आवंटन आदेश दिया है। सबसे…

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार को सऊदी अरब, जर्मनी और स्विट्जरलैंड की छह दिनों की यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों पर विचार साझा करना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, डॉ. जयशंकर सबसे पहले भारत-खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दो दिन रियाद रहेंगे। जीसीसी प्रभावशाली समूह है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत शामिल हैं। इसके बाद विदेश मंत्री 10 से 11 सितंबर तक दो दिनों की यात्रा पर बर्लिन जाएंगे। तीसरे व…

Read More

लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर के पास शनिवार शाम तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या रविवार सुबह तक 8 हो गई है। कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 28 लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत विभाग की ओर से रविवार को बताया गया कि सरोजनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित तीनमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गयी। इस कारण मलबे में दब कर आठ व्यक्तियों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान आशियाना के पंकज (40), बंथरा निवासी धीरज (48),आलमबाग रोड निवासी अरुण सोनकर, राजकिशोर (27) और गोमती नगर निवासी जसमीत…

Read More

लंदन। इटली की पीएम जॉर्जिया मलोनी ने शनिवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान की दिशा में भारत और चीन महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। एक सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद जॉर्जिया मलोनी ने कहा कि वे रूस-यूक्रेन संघर्ष सुलझाने में चीन और भारत की अहम भूमिका देखती हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अलग-थलग या उसे अकेला छोड़ कर इस संघर्ष का समाधान हरगिज नहीं निकाला जा सकता है। इटली की पीएम मेलोनी का यह बयान तब आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत का…

Read More