Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार की सुबह अपने ट्वीट में जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा, “सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन।” जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था और अपने जीवन से प्रेम, सत्य, और धर्म की स्थापना की थी। यह त्योहार विशेष रूप से भक्ति, प्रेम और सेवा का संदेश देता है, और देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों…

Read More

शीआन। विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी काइरेन विल्सन ने 7-8 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रविवार को जूड ट्रम्प को 10-8 से हराकर शीआन ग्रैंड प्रिक्स में अपना सातवां विश्व स्नूकर रैंकिंग खिताब जीत लिया है। रात के सत्र से पहले, विल्सन ने ट्रम्प के खिलाफ 5-4 की बढ़त ले ली थी। ट्रम्प और विल्सन ने दसवें और ग्यारहवें फ्रेम में जीत हासिल की, इससे पहले ट्रम्प ने लगातार दो फ्रेम जीतकर अंतिम अंतराल से पहले 7-6 की बढ़त हासिल की, लेकिन 14वें फ्रेम में विल्सन के 76 ने उन्हें बराबरी पर ला दिया। ट्रम्प ने टूर्नामेंट…

Read More

नई दिल्ली। स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस ने रविवार को सिलेसिया डायमंड लीग मीटिंग में दूसरे प्रयास में 6.26 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही पोल वॉल्ट विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डुप्लांटिस ने 10वीं बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, इस महीने की शुरुआत में पेरिस में अपना ओलंपिक स्वर्ण पदक बरकरार रखते हुए उन्होंने 6.25 मीटर की दूरी तय की थी, और इस साल यह तीसरी बार था जब उन्होंने अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ा। 24 वर्षीय डुप्लांटिस ने पेरिस ओलंपिक में स्टेड डी फ्रांस की भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया था, जब उन्होंने नौवीं बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा…

Read More

नई दिल्ली। डार्सी ब्राउन पैर के स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर चुकी हैं और अब वह टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 खिलाड़ियों वाली टीम में शामिल हो गई हैं। इस टीम को बांग्लादेश से यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेस जोनासेन, जिन्हें इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश दौरे से बाहर रखा गया था, पहली बार विश्व कप से बाहर हैं, जबकि वह चयन के लिए उपलब्ध थीं। टीम में 15 खिलाड़ी हैं, जिनका नेतृत्व एलिसा हीली कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया लगातार चार टी20 खिताब जीतने की उम्मीद कर रहा है। ब्राउन के साथ टेला व्लामिन्क…

Read More

नई दिल्ली। पेरिस पैरालिंपिक 2024 से पहले, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने रविवार को दल के लिए स्वयं (स्मिनू जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट की एक गैर-लाभकारी पहल) को एक्सेसिबिलिटी पार्टनर के रूप में रखने के प्रावधान की सराहना की और कहा कि दिव्यांग एथलीटों के सामने आने वाली ‘पीड़ा’ और परेशानियों का अब समाधान हो गया है। पैरालिंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के 20 से अधिक एथलीट रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे से पेरिस के लिए रवाना हुए। वे मेजबान देश में उम्मीदों, एक अरब देशवासियों की शुभकामनाओं और सभी सरकारी और निजी भागीदारों के समर्थन…

Read More

रांची। झारखंड में भाकपा माओवादी के अलावा कई छोटे-बड़े उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। इन उग्रवादी संगठनों में तीन उग्रवादी संगठनों के प्रमुख हैं। इनमें टीपीसी, पीएलएफआइ और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन शामिल हैं। तीनों उग्रवादी संगठन समय-समय पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर झारखंड पुलिस को चुनौती देने का काम करते रहे हैं। तीनों उग्रवादी संगठनों के कई छोटे-बड़े उग्रवादी पकड़े गये हैं इस दौरान तीनों उग्रवादी संगठनों के कई छोटे-बड़े उग्रवादी पकड़े गये हैं या फिर मुठभेड़ में मारे गये हैं। वर्तमान में हालात यह है कि इन उग्रवादी संगठनों में सिर्फ सात बड़े उग्रवादी बचे हैं। इनमें टीपीसी के…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।भाजपा ने अर्शिद भट्ट को राजपोरा, जावेद अहमद कादरी को शोपियां, मो. रफीक वानी को अनंतनाग पश्चिम, सलाह. सैयद वजाहत को अनंतनाग और गजय सिंह राणा को डोडा से टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों- 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे। कश्मीरी प्रवासियों के लिए दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में स्पेशल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन…

Read More

कोलकाता। आरजी कर दुष्कर्म और हत्याकांड के बाद सबसे बड़े खलनायक के रूप में उभरे पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसकी वजह है कि रविवार को केंद्रीय एजेंसी सीबीआई के अधिकारियों ने उनके घर 13 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की थी। छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद एक अधिकारी ने बताया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए है। रविवार सुबह 6:50 बजे, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम कोलकाता के बेलघरिया इलाके में स्थित संदीप घोष के घर पहुंची। हालांकि, उन्हें तुरंत अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। सीबीआई अधिकारियों को घर…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने के बावजूद अशांति का ज्वालामुखी ठंडा नहीं पड़ा है। रविवार को भी राजधानी ढाका में शाम से रात तक हिंसक प्रदर्शन होते रहे। अंतरिम सरकार में शामिल भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं के साथ अंसार सिक्योरिट एजेंसी के वर्करों से टकराव के चलते हालात गंभीर हो गए। अंसार सिक्योरिटी एजेंसी को हसीना समर्थक माना जाता है। नियमिति किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अंसार एजेंसी के वर्करों ने सचिवालय के कई अधिकारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान हुई हिंसा में कम से कम 40 लोग…

Read More

नई दिल्ली। जन्माष्टमी के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली कमजोरी नजर आ रही है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73,180 रुपये से लेकर 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,090 रुपये से लेकर 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी भी आज प्रति किलोग्राम 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। कीमत में आई इस मामूली गिरावट की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 87,900 रुपये प्रति किलोग्राम के…

Read More

– खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी 25 हजार के स्तर के पार पहुंचा नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे उत्साहजनक संकेत की वजह से घरेलू शेयर बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक…

Read More