Author: shivam kumar

नई दिल्ली/बेंगलुरु। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को यहां कहा कि आरबीआई लगातार ऐसी नीतियां, प्रणालियां और मंच तैयार करने पर काम कर रहा है, जो वित्तीय क्षेत्र को मजबूत, जुझारू और ग्राहक केंद्रित बनाएंगे। आरबीआई@90 पहल के तहत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तथा उभरती प्रौद्योगिकियों पर वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शक्तिकांत दास ने यह बात कही। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) और उभरती प्रौद्योगिकियां दुनिया में लगभग सभी अर्थव्यवस्थाओं की भविष्य की यात्रा को आकार देंगी। आरबीआई गवर्नर ने इस बात पर भी जोर दिया कि वित्तीय संस्थाओं…

Read More

पटना/गया। बिहार के गया जिला का हथियार तस्कर सौरव कुमार एवं उसका सहयोगी अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को गया जिला का हथियार तस्कर सौरव कुमार सा. दुबहल थाना मगध मेडिकल जिला गया तथा राणा अविनाश सिंह उर्फ बजरंगी सा. खटका चक थाना विष्णुपद जिला गया को वजीरगंज (गया) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मियों के विरूद्ध वजीरगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों के पास से बरामद हथियार 1. दो नाली राईफल 012. देशी…

Read More

रांची। भाजयुमो की 23 अगस्त को हुई युवा आक्रोश रैली में भाजपा के 51 नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें कई मंत्री, सांसद और विधायकों के नाम भी शामिल हैं। राजधानी के कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार ने इन नेताओं पर सरकारी काम-काज में बाधा डालने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में सारठ के विधायक रणधीर सिंह का नाम 14वें आरोपी के रूप में शामिल किया गया है। इस दिन विधायक रणधीर सिंह की दुमका कोर्ट में पेशी थी। श्री सिंह 12.30 बजे दुमका कोर्ट में पेश हुए थे। सारठ विधायक रणधीर सिंह मोरहाबादी मैदान…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने संताल इलाके के उपायुक्तों और एसपी द्वारा अदालत में दिये गये हलफनामे में आदिवासियों की लगातार घटती आबादी पर कोई जानकारी नहीं देने पर निराशा जतायी है। दानियल दानिश की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने 22 अगस्त को पांच पन्नों के अपने आदेश में केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा जवाब देने के लिए समय मांगे जाने पर भी नाराजगी जतायी है। सुनवाई के आदेश की विस्तृत कॉपी हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड जनहित याचिका पर हुई सुनवाई के आदेश की विस्तृत कॉपी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन को बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस संबंध में साझा एक एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है। जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब अधिक ध्यान दिया जाएगा, जिससे लोगों को सेवाएं और अवसर और भी करीब आएंगे। वहां के लोगों को बधाई।” उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्वाड सहित द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे अपने मित्र ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर अपने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग में प्रगति का जायजा लिया।”

Read More

दुनिया भर में बल्लेबाजी के पर्याय माने जाने वाले डॉन ब्रेडमैन का जन्म 27 अगस्त, 1908 को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। 25 फरवरी 2001 को 93 वर्ष की उम्र में इस महान क्रिकेट खिलाड़ी का निधन हो गया। ब्रैडमैन ने अपना टेस्ट करियर 30 नवंबर 1928 को इंग्लैंड में खिलाफ शुरू किया था लेकिन पहली पारी में महज 18 और दूसरी पारी में केवल 1 रन बना कर आउट हो गए। इंग्लैंड ने यह टेस्ट मैच 675 रनों से जीत लिया। उन्होंने अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाये…

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी ने जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की लिस्ट में सुधार करते हुए दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम होल्ड कर दिया है। पार्टी को ये कदम क्यों उठाना पड़ा इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में गंभीर चर्चाएं चल रही हैं। आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी ऐसे कदम नहीं उठाती रही है। ये भी कहा जा रहा है कि पार्टी ने इसे होल्ड कर उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में की गई गलतियों को दुहराने से खुद को बचाया है। पार्टी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तीन चरणों के लिए 44 उम्मीदवारों की…

Read More

– रक्षा मंत्री ने मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया – भारतीय समुदाय को अमेरिका के रिश्तों का ‘समकालीन सेतु’ करार दिया नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिका दौरे के अंतिम दिन टेनेसी के मेम्फिस में स्थित राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों का ‘समकालीन सेतु’ करार दिया, जो घनिष्ठ संबंधों एवं सद्भावना को बढ़ावा देता है। मेम्फिस में स्थित राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान तक…

Read More

रांची। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से 2 सितंबर को झारखंड में पेट्रोल पंप बंद रखने का अह्वान किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि डीलर्स कमीशन में वृद्धि 2017 के बाद से अभी तक नहीं हुई है, जबकि तेल के मूल्य बढ़े हैं, महंगाई बढ़ी है, डीलर्स की ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ी है, कम बिक्री वाले पंप बंदी की कगार पर हैं। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार वैट में कटौती करे। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से अधिक वैट झारखंड में होने के कारण बिक्री प्रभावित हुई है। राज्य में 1600 पंप रखे जायेंगे…

Read More

‘सिंग इज ब्लिंग’ फेम एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ब्रिटिश अभिनेता और संगीतकार एडवर्ड जैक पीटर वेस्टविक से शादी की है। उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग इटली के अमाल्फी बीच पर हुई थी। दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। एमी और एडवर्ड ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। शादी में एमी जैक्सन और एडवर्ड वेस्टविक दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। एमी ने शादी के लिए सफेद गाउन ड्रेस चुनी, जबकि एडवर्ड ने काली पैंट के साथ सफेद सूट पहना था। पहली फोटो में एडवर्ड एमी को पास पकड़कर पोज दे रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में…

Read More