Author: shivam kumar

नई दिल्ली। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती होने के स्पष्ट संकेत मिलने के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में लगातार खरीदारी होती रही। हालांकि एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने का साफ संकेत देने के बाद पिछले सत्र के…

Read More

पटना/गया। बिहार में गया जिले के बंधुआ-मानपुर से होकर गुजरने वाली डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से क्रास कर रही मालगाड़ी मानपुर के रसलपुर गुमटी के निकट सोमवार को बेपटरी हो गईं, जिसमें 12 बोगियां एक साथ पटरी से नीचे उतर गईं। मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। इस घटना से रेलवे गुमटी के दोनों तरफ यातायात बाधित है। घटना की सूचना पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं। मालगाड़ी में कोयला लदा है, जो झारखंड से बाढ़ जा रहा था। खास बात यह कि डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के तहत हाल में ही पटरी बिछाई गई थी। संचालन भी…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक के पेट में दर्द की शिकायत के बाद जब एक्स-रे करवाया तो प्लेट को देखकर डाक्टर हैरान रह गये।उस युवक के पेट में लोहे का सामान दिख रहा था। डॉक्टर ने परिजनो को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। जब परिजन तैयार हुए तब डॉक्टरों की टीम ने युवक के पेट का ऑपरेशन किया तो उसमें से जो निकला उसे देखकर डॉक्टर ही नही बल्कि सभी हैरान रह गये। युवक के पेट से चाकू-चाबी का गुच्छा और नेल कटर निकाला गया। पेट के अंदर से लोहे का…

Read More

दावेदारों की फेहरिश्त से जूझ रही हैं सभी राजनीतिक पार्टियां कोयला राजधानी में आम मतदाताओं में पसरी है खामोशी यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:। स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥ भागवत गीता के तृतीय अध्याय, श्लोक 21 में कहा गया है कि श्रेष्ठ पुरुष जो-जो आचरण यानी जो-जो काम करते हैं, दूसरे मनुष्य (आम इंसान) भी वैसा ही आचरण, वैसा ही काम करते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जो प्रमाण या उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, समस्त मानव-समुदाय उसी का अनुसरण करने लग जाते हैं। श्रीकृष्ण सिर्फ कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए मानव को केबल और केबल कर्म में लीन रहना चाहिए जिससे वह श्रेष्ठ…

Read More

रांची। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर रांची महानगर के बिरसानगर और विक्रमादित्य नगर में षष्टिपूर्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामलला, श्री कृष्ण एवं भारत माता का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।विक्रमादित्य नगर में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे एवं बिरसानगर में प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्य एवं उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्या की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधवराव…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का प्रेशर पॉलिटिक्स लगातार जारी है। वह आज फिर दिल्ली पहुंचे हैं। रविवार की शाम वो पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आयोजित एथलेटिक क्लब के फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। इसके बाद सड़क मार्ग से बहरागोड़ा होते हुए कोलकाता चले गए। उनके इस स्टैंड से झारखंड की राजनीति में फिर से खलबली मची हुई है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चंपाई सोरेन के दिल्ली जाने को लेकर संभावना जताई जा रही है कि आज वह दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिल सकते हैं। इसके बाद आगे की रणनीति की घोषणा…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है। ये नए जिले जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है। नए जिले, अर्थात जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग, हर गली-मोहल्ले में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए…

Read More

रांची। राजधानी रांची में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। हिंदपीढ़ी और मेन रोड से चेहल्लुम का जुलूस निकला। बच्चे, बूढ़े और नौजवान सभी जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान राजधानी में पुलिस की व्यवस्था बेहद चुस्त दुरुस्त दिखी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। जुलूस में शामिल शिया समुदाय के लोगों ने अपने शरीर को लहूलुहान कर दिया। जुलूस में आगे-आगे तिरंगा के साथ निशान चल रहा था।

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नांदेड़ से कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सांसद के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया, “लोकसभा सांसद वसंतराव बलवंतराव चव्हाण के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। एक सांसद के रूप में उन्होंने लोगों की भलाई और महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया। मैं उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

Read More

पलामू। पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन्म मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन सक्रिय सदस्यों को सतबरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे। उससे पहले ही गुप्त सूचना पर उन्हें वाहन जांच के दौरान धर दबोचा गया। सोमवार को जेल भेज दिया। मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने सोमवार को सतबरवा थाना में बताया कि पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के तीन सदस्य रविवार रात्रि में किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से लातेहार जिले के छिपादोहर की ओर से अपाची बाइक…

Read More

रांची। राज्य से चलने वाली कुछ ट्रेनें 31 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी। क्योंकि, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। रांची रेल मंडल के मुताबिक, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 28, 30 और 31 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 18035 और 18036 खड़गपुर, हटिया, खड़गपुर एक्सप्रेस 29 अगस्त को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा, हटिया, आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

Read More