Author: shivam kumar

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 113वें संस्करण को लखनऊ पश्चिम विधानसभा के पश्चिम मंडल-3 अंतर्गत बूथ संख्या 360 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। मन की बात को सुनने के बाद भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम का हिस्सा बनें तथा धरती मां को पवित्र व स्वच्छ बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाये जाने वाले ‘पोषण माह’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं से मानवता, प्रेम, नारी सम्मान, समरसता और शांति की ओर उन्मुख होने की प्रेरणा मिलती है। उनके जीवन संदेशों से लोक-कल्याण के लिए निष्काम भाव से कर्म करने की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हम सभी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

Read More

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त हैं जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इसअभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 93 जिसमें 89 एनबीडब्ल्यू व 4 एसआर वारंटी वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने 11, थाना दक्षिण ने 2, थाना रामगढ़ ने 9, थाना रसूलपुर ने 4, थाना टूण्डला…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कालेज की घटना के आरोपित संजय को लेकर सीबीआई रविवार को प्रेसीडेंसी जेल में पहुंची। इस मामले में आरोपित संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट आज होने के आसार है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई के अधिकारी प्रश्नावली तैयार करके आरोपित संजय के साथ प्रेसीडेंसी जेल पहुंची है। इस बीच आरजी में हुई वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सीबीआई की 15 टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की। आरजी से इस्तीफा दे चुके प्रिंसिपल संदीप घोष के घर भी रविवार सुबह सीबीआई पहुंची। काफी देर इन्तजार…

Read More

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार के प्रसिद्ध लेखक परिमल दे ने राज्य की स्थिति पर गुस्सा व्यक्त करते हुए बंगरत्न पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है। रविवार को संवाददाता सम्मेलन कर परिमल दे ने बंगरत्न पुरस्कार लौटाने की घोषणा की। संवाददाताओं से बात करते हुए बंगरत्न परिमल दे ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल में लंबे समय से अराजकता की स्थिति है। भ्रष्टाचार के साथ-साथ आर.जी. कर जैसी अमानवीय घटना से बंगाल में बवाल मचा हुआ है। देश में हर तरफ इस घटना का विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शारीरिक अस्वस्थता के कारण मैं आर.जी. कर घटना के विरोध में सड़क पर नहीं उतर…

Read More

सिलीगुड़ी। आशिघर चौकी की पुलिस ने शनिवार देर रात विभिन्न बैंकों के एटीएम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम बबलू दास है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के 38 नंबर वार्ड के निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर आशिघर चौकी की पुलिस ने मध्य चयनपाड़ा में अभियान चलाकर एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। जब पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से विभिन्न बैंकों के 47 एटीएम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित एटीएम कार्डों के विषय में पूछताछ के बाद युवक को…

Read More

आदिवासी संगठनों का विरोध-प्रदर्शन, जगन्नाथपुर गोल चक्कर के पास लगी कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा हटाने की मांग रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित गोल चक्कर (पुराना विधानसभा मैदान) के पास कैलाश पति मिश्र की मूर्ति स्थापित की गयी है। इसको लेकर रविवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रतिमा हटाने की मांग की। आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की थी। मौके पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता, हटिया डीएसपी, कोतवाली डीएसपी सहित कई पुलिस और प्रसाशनिक…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी शिखर धवन के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद उनके लिए एक भावुक नोट लिखा है। कोहली ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून हमेशा याद आएगा। विराट ने एक्स पर लिखा, ”शिखर, आपके निडर डेब्यू से लेकर भारत के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें संजोने के लिए अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी ट्रेडमार्क…

Read More

नेत्रदान महादान है क्योंकि इससे किसी दूसरे व्यक्ति की दुनिया में उजाला भरता है। भारत में नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने, उससे जुड़े भ्रम की सच्चाई से लोगों को अवगत कराने और लोगों को मृत्यु बाद नेत्रदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। नेत्रदान पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ प्रत्यारोपण के लिए कॉर्निया की कमी को दूर करना है। क्योंकि इसकी मांग भारत में लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय दृष्टिबाधितता नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के अनुसार,…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि के युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र संग्राम के दौरान भी बहुत से गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग उसमें जुड़े थे। इसी तरह की जरूरत आज भी है। ‘मन की बात’ के 113वें एपीसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनके लाल किले से किए गए आह्वान की जबदस्त प्रतिक्रिया हुई है। युवा उन्हें लिख रहे हैं कि वे अपने क्षेत्र में…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीमें रविवार सुबह कोलकाता के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। सीबीआई ने केस्टोपुर, हावड़ा और एंटाली इलाकों में स्थित अस्पताल के पूर्व अधिकारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की है। अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. देवाशीष सोम के केस्टोपुर स्थित घर पर सीबीआई की टीम पहुंची, जबकि अस्पताल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट संजय बशिष्ठ के एंटाली स्थित आवास पर भी सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा, सीबीआई ने हावड़ा में स्थित बिप्लव सिंह के घर…

Read More