लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गठबंधन दल सपा-कांग्रेस पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मामले में इन विपक्षीय दलों का चुप्पी साधना ये दर्शाता है कि ये दोनों पार्टी आरक्षण विरोधी है। एससी-एसटी आरक्षण के वर्गीकरण व क्रीमीलेयर को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने एक अगस्त को जो निर्णय किया है। इसको लेकर बसपा प्रमुख मायावती लगातार विरोध कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सपा एवं कांग्रेस आदि ये दल एससी-एसटी आरक्षण के समर्थम में तो अपने स्वार्थ व मजबूरी…
Author: shivam kumar
लखनऊ। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शनिवार को प्रथम पाली का पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हो रहा है। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसटीएफ, यूपी पुलिस की कई टीमें परीक्षा केंद्रों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस महानिदेशक स्वयं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को भी डीजीपी ने लखनऊ विश्वविद्यालय और नेशनल पीजी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने…
बालुरघाट (दक्षिण दिनाजपुर)। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस प्रशासन ने बालुरघाट जिला अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है। दूसरी ओर बालूरघाट शहर में सुरक्षा के हालात के जायजा लेने खुद डीएसपी हेडक्वार्टर विक्रम प्रसाद शुक्रवार देर रात गश्त पर निकले। डीएसपी हेडक्वार्टर ने आधी रात को बालुरघाट शहर के बस स्टैंड, श्मशान, जिला अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक सतर्क…
हुगली। पूर्व रेलवे के हावड़ा-तारकेश्वर शाखा के कामरकुंडु रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह लोकल ट्रेन के डिब्बे के नीचे से धुआं उठता देख ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकल ट्रेन हावड़ा से तारकेश्वर जा रही थी। कामरकुंडु स्टेशन पर ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे से धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद रेलकर्मियों ने मौके पर जाकर यांत्रिक खराबी को दुरुस्त किया। इस दौरान लोकल ट्रेन करीब आधे घंटे तक कामारकुंडु स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन करीब 11 बजे तारकेश्वर पहुंची। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ब्रेक से निकली लौ से धुआं…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले ने कोलकाता के इंजीनियर समुदाय में भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना के खिलाफ आज शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें बीमा सर्वेयर और हानि मूल्यांकनकर्ता संघ के सदस्य भी शामिल हुए। कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने वाई चैनल पर एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराया। इन प्रदर्शनकारियों में बिमान बनर्जी, तनमय सरकार, बिश्वनाथ कर्मकार, किशोर कुमार नाथ, अयन दत्ता, मानवेंद्र चटर्जी, सौगत रॉय, और बिप्लब कुमार बिशाल प्रमुख रूप से शामिल थे। इन सभी ने वाई चैनल से महात्मा गांधी की…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पीजीटी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में, अंतिम संस्कार की जल्दबाजी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले पर सवाल उठाते हुए, शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच कर रही सीबीआई से इस पहलू गहराई से जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर अंतिम संस्कार का वीडियो शेयर करते हुए कहा है, “घटना के बाद, मृतका के शव का अंतिम संस्कार असाधारण तेजी से किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की निगरानी में इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। जानकारी के…
पटना (बिहार)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को बिहार प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का एलान कर दिया गया है। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है। जदयू की पुरानी कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज ही भंग किया था। अब 115 सदस्यों वाली नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। पिछली कमेटी में 550 सदस्य शामिल थे लेकिन नई कमेटी में संख्या को घटाकर 115 कर दिया गया है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव,…
पटना/पूर्णिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार अपराह्न पूर्णिया स्थित चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण कार्यों में तेजी लाने को लेकर बैठक की। इसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा स्थानीय अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एयरपोर्ट के निर्माणकार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बैठक में दिल्ली से लेकर पटना तक के अधिकारी शामिल रहे। बैठक करीब 25 मिनट तक चली। इसके बाद वे एयरपोर्ट से ही कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग के रास्ते काझा कोठी के लिए निकले। मुख्यमंत्री ने काझा गांव स्थित काझा कोठी पहुंचकर बिहार के तीन बार…
नई दिल्ली। भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 वर्षीय शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने संन्यास की घोषणा की। धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मैं एक ऐसे मुकाम पर खड़ा हूं, जहां जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे केवल यादें और एक नया जीवन दिखाई देता है। भारत के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना था और मुझे इसे जीने का मौका मिला। मैं इसके लिए बहुत से लोगों का शुक्रगुजार हूं।…
गुरुग्राम। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जैसे मजबूत शतरंज टूर्नामेंट में लगातार सात गेम जीतना आसान नहीं है। लेकिन सूर्य शेखर गांगुली उस तरह की फॉर्म में हैं। चार राउंड शेष रहते हुए, उनके सात अंक हैं, जिससे शुक्रवार को उनकी बढ़त एक अंक की हो गई है। कोलकाता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी की 2016 में 2676 की सर्वोच्च रेटिंग से काफी गिरावट आई है – अब यह 2583 पर है – लेकिन वह आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सूर्य शेखर के बाद पांच खिलाड़ी गत विजेता एस.पी. सेथुरमन, दिप्तायन घोष, कार्तिक वेंकटरमन,…
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिछले सप्ताह प्रशिक्षण के दौरान पिंडली में खिंचाव के कारण अगले महीने स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। अपने आखिरी पांच टी20 मैच 2021 में खेलने वाले रिले मेरेडिथ को टीम में शामिल किया गया है। हेजलवुड की चोट को मामूली बताया गया है और उम्मीद है कि वह सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, हालांकि चयनकर्ता व्यस्त घरेलू गर्मियों से पहले सतर्क रुख अपना सकते हैं जिसमें भारत के खिलाफ पांच टेस्ट शामिल हैं। मेरेडिथ इंग्लिश सीज़न के दौरान व्हाइट-बॉल क्रिकेट…
