रांची। कुख्यात अपराधी अमन साहू गैंग के जेल में बंद गुर्गे चंदन साव (27) को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। एटीएस के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने शनिवार को उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका खारिज कर दी है। एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे 17 जुलाई, 2023 को ओरमांझी इलाके से एक महिला के घर से गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से लोडेड रिवाल्वर, पांच जिंदा कारसूत, दो मोबाइल, फेक आधार कार्ड जिस पर पवन कुमार सिंह का नाम अंकित था लेकिन फोटो…
Author: shivam kumar
हजारीबाग (आजाद सिपाही)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य गरीब है। इस राज्य में सामाजिक सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए थी। राज्य अगल होने के बाद हमारे विपक्षियों ने जो सरकार चलायी, उसमें सामाजिक सुरक्षा में ध्यान ना देकर व्यपारियों की सुरक्षा में लगे रहे। आपको याद होगा 2019 से पहले जब डबल इंजन की सरकार थी। हाथ में राशन कार्ड लेकर भात-भात करके लोग मरता था। कोरोना जैसा महामारी आया सब कुछ बंद हो गया। ऐसे स्थिति में भी हमने एक भी व्यक्ति को भूखा नहीं मरने दिया। हमलोग शुरू से परेशानियों से घिरे रहे है। राज्य का…
पलामू। युवा आक्रोश रैली में रांची गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक पुलिस प्रशासन के द्वारा आंसू गैस, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को भाजपा मेदिनीनगर नगर एवं ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वावधान शहर थाना के सामने में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गयी। कार्यक्रम की अगुवाई नगर मंडल अध्यक्ष सरवन गुप्ता एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह राज्य की हेमंत सरकार की पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया, वह निंदनीय है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के…
-कोर्ट में दलित विधायक को माफिया डॉन कहने के मामले पर सुनवाई हुई आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी अनुसूचित जाति-जनजाति के व्यक्ति को उसकी जाति का नाम लिए बगैर अपमानित किया गया है, तो यह मामला एसटी-एससी (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत अपराध नहीं होगा। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने एक ऑनलाइन मलयालम न्यूज चैनल के एडिटर शाजन स्कारिया को अग्रिम जमानत देते हुए यह फैसला सुनाया। स्कारिया पर 1989 एक्ट की धारा 3(1)(फ) और 3(1)(व) के तहत केस दर्ज हुआ था। उन पर आरोप था कि…
सरायकेला। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक बार फिर दिल का दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि जिस संगठन को अपने खून पसीने से सींचा उस पार्टी ने वो सम्मान नहीं दिया। इसलिए अब नया इतिहास लिखने निकला हूं। आपका समर्थन देख ऐसा लगने लगा है कि नया इतिहस पर अब विराम लगने का वक्त आ गया है। हमने टाटा जैसी कंपनी से लोहा लिया। जादूगोड़ा माइंस को लेकर यहां के आदिवासी-मूलवासियों के हक की लड़ाई लड़ी। अलग झारखंड राज्य के लिए महीनों परिवार की चिंता छोड़ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ जंगल-जंगल भटकता रहा। चंपाई शनिवार को…
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हजारीबाग में कांंग्रेस और सहयोगी दलों पर दागे सवाल आजाद सिपाही संवाददाता हजारीबाग। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता को जो नुकसान हुआ है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेवार है। सत्ता के लिए कांग्रेस पार्टी किसी भी हद तक जा सकती है। आज जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सत्ता के लिए बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। बाबूलाल ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी दल…
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एक दिवसीय दौरे पर 25 अगस्त को रांची बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर सेआयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस संबंध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया की झारखंड प्रभारी 10.45 बजे रांची परिसदन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 12.30 बजे कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, दो बजे जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की बैठक, 3.30 बजे अग्रणी संगठन और विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक में झारखंड प्रभारी…
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चतरा जिला से आये हुए युवा नेता अभिजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी के नीति सिद्धांत को स्वीकार करते हुए पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने उनलोगों का स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल कराया। इस मिलन समारोह में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
रामगढ़। झारखंड में डबल इंजन की सरकार भाजपा ने चलाई। उससे पहले भी भाजपाई सत्ता में रहे लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने व्यापारियों की सुरक्षा देखी। मैं झारखंड में सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा हूं। यही वजह है कि झारखंड की आधी आबादी को सम्मान दिया है। यह बात शनिवार को हजारीबाग के सिंदूर मैदान में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। हेमत सोरेन ने कहा कि सिर्फ 15 दिनों में दिन-रात एक कर पूरे राज्य की 42 लाख महिलाओं को इस योजना में जोड़ा गया है। यह आंकड़े भी अब…
आंखों देखी कुछ के पैरों से खून बह रहा था, तो कुछ सांसें नहीं ले पा रहे थे गाड़ियों में टांग अस्पताल की ओर भागते भाजपा नेता आंसू गैस की तीव्रता का एहसास गांधी जी की प्रतिमा तक भी थी राकेश सिंह भागो-भागो सांस नहीं ली जा रही है, दम घुट रहा है, आंखें जल रही हैं, आंसू नहीं रुक रहे, कोई रुमाल दो, अरे अपना कपड़ा चेहरा पर बांध लो, मैं हार्ट का मरीज हूं, मर जाऊंगा, हम लोग कोई आतंकवादी हैं, जो इस तरह से प्रशासन हमलावर है। इतने में दो पैकेट जैसा कुछ लोगों के बीच गिरता…
एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का निर्देश एयरपोर्ट को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने योग्य बनायें सीएसआर का पैसा विस्थापित गांव के लिए खर्च करना सुनिश्चित करें रायपुर, जयपुर, गुवाहाटी के लिए नयी हवाई यात्रा का प्रस्ताव भेजें रांची। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची की सलाहकार समिति की बैठक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सभी नव मनोनीत सदस्य, एयरपोर्ट के निदेशक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एयरपोर्ट निर्देशक आरआर मौर्य ने सभी नव मनोनीत सदस्यों का अभिनंदन…
