सरायकेला। खरसावां के बाजारसाही में तेज गति से आ रही एक कार चालक ने शनिवार देर शाम को सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा आवागमन ठप कर दिया और आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम खरसावां के बाजारसाही निवासी प्रशांत मोदक (48) की किराने की दुकान से कुछ सामान खरीद घर लौट रहा था। इस दौरान बाजारसाही हरिमंदिर के पास रोड के किनारे एक चापाकल के…
Author: shivam kumar
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को बीजूपाड़ा के स्मार्ट बैंक्वेट हॉल में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की113वीं कड़ी सुनी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हम सभी के लिए सूचना का भंडार है, जिसमें वे नये समसामयिक विषयों को हम सभी के समक्ष रखते हैं। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने भारत में स्पेस टेक्नोलॉजी, तिरंगा यात्रा, एक लाख युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने के साथ-साथ श्री अन्न को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने आनेवाले सभी पर्व-त्योहारों…
देवराज को पुष्पांजलि अर्पित करने उदयपुर पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार उदयपुर। पिछले दिनों 10वीं में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र के चाकू मारने से उसी के सहपाठी देवराज की मौत के बाद रविवार सुबह शोक प्रकट करने उसके घर आए विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिन्दुओं पर हमले का नया तरीका नाबालिग जिहाद है। पिछले कुछ महीनों में चार से ज्यादा घटनाएं इस क्षेत्र में हुई हैं जिनमें हमलावर नाबलिग हैं। ऐसे में सरकार को ऐसे अपराधों में ऊपरी तौर पर नहीं, बल्कि गहराई से इस प्रवृत्ति और षड्यंत्र को बढ़ावा देने…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मध्यप्रदेश की लखपति दीदियों से संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम महाराष्ट्र के जलगांव में हो रहा है। मध्यप्रदेश की पांच लखपति दीदियां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जलगांव पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश के गुना जिले की लखपति दीदी गंगा अहिरवार को सम्मान-पत्र प्रदान करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी अवनीश सोमकुंवर ने बताया कि कार्यक्रम में सीहोर जिले की लखपति दीदी संगीता मालवीय और गुना की लखपति दीदी कामिनी शर्मा प्रधानमंत्री से संवाद करेंगी। इस मौके पर छिंदवाड़ा जिले की लखपति दीदी लक्ष्मी तिर्के और देवास जिले की लखपति दीदी रोशनी लोधी…
कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन कर देश से गद्दारी की नई दिल्ली। बांग्लादेश में बदली राजनीतिक परिस्थिति और हिंसक वातावरण के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि पिछले दिनों में बांग्लादेश से घुसपैठ कर असम आने वालों में अधिकांश मुस्लिम थे, जबकि एक भी हिन्दू इधर नहीं आया। इस आधार पर उनका दावा है कि हिन्दू लोग बांग्लादेश में ही रह कर संघर्ष कर रहे हैं। एक प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयान को साझा करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने लिखा- ‘कुछ…
नौकरी लगाने के नाम पर कई व्यक्तियों से की थी ठगी रामगढ़। रामगढ़ एसडीओ ऑफिस में पदस्थापित नाजिर रामप्रवेश कुमार ने लगभग 43 लाख रुपए का गबन कर लिया है। उन्होंने उन रुपयों का ना तो कोई हिसाब दिया और ना ही उनसे जुड़े कोई वाउचर कार्यालय कर्मचारी को मिले। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और नाजिर राम प्रवेश कुमार के खिलाफ प्रपत्र को गठित कर दिया है। रामप्रवेश कुमार वर्तमान समय में अंचल कार्यालय, दुलमी में पदस्थापित हैं। उनके विरूद्ध अनुमण्डल कार्यालय, रामगढ़ के नजारत एवं अन्य प्रभार नहीं सौपने के…
जामताड़ा। जामताड़ा के नारायण थाना क्षेत्र के मिरगा गांव में पुलिस की वर्दी में नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। सात नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में घुस कर डकैती की इस घटना को अंजाम दिया। इसमें करीब चार लाख रुपये की लूट हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पीड़ित शिबू मंडल के परिवार को पिस्टल की नोक पर बंधक बना कर घर में दो घंटे तक लूटपाट की। अपराधियों ने घर में रखे नगद 35 हजार समेत घर की बेटी, बहू और नतनी के चांदी और सोने के जेवरात ले लिये, जिसकी किमत लगभग…
रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को रांची में खेलों का आयोजन किया जायेगा। रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर देसी और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जायेगा। दिन की शुरूआत पांच किमी के मैराथन से होगी, जो पुरूष और महिला दोनों वर्गों के लिए आयोजित होगी। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में योग, मलखंब, कबड्डी, खोखो, रस्साकसी, गेड़ी दौड़, गुलेल से निशाना, पारंपरिक धनुष से तीरंदाजी का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान पत्रकारों और खेल विभाग के बीच…
कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी हुए दो वाहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत एसपी अनुदीप सिंह ने रविवार को बताया कि जिले के डोमचांच थाना काण्ड संख्या-65/24 में चोरी किये गये गये पिकअप वाहन संख्या (जेएच 12 ई 2336) एवं डोमचांच थाना काण्ड संख्या 76/24, में चोरी किये गये पिकअप वाहन संख्या (जेएच 12एक 4470) को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त…
रांची। मोरहाबादी स्थित एकलव्य हॉकी हॉस्टल को नया रंग रूप दिया जाना है। इसके लिए साझा (स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ झारखंड, खेल विभाग, झारखंड) ने पहल की है। साझा की ओर से इसके लिए टेंडर नोटिस भी जारी किया गया है। इसके मुताबिक एकलव्य हॉकी हॉस्टल (लड़का) तथा किचन के रिनोवेशन कार्य पर करीब 50 लाख रुपये (49,12,798 रुपये) खर्च किये जायेंगे। इसके लिए इएमडी कॉस्ट 98300 रुपये तय किये गये हैं। इसी तरह एकलव्य हॉकी हॉस्टल (लड़की) तथा इसके किचन के रिनोवेशन के काम पर 45,63,100 रुपये व्यय किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इएमडी कॉस्ट के…
विशेष अलकायदा सरगना की गिरफ्तारी के बाद सामने आया पूरा नेटवर्क एनआइए और एटीएस की कार्रवाई से खुली घुसपैठ के खतरे की पोल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। खतरनाक आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकांटिनेंट मॉड्यूल के सरगना सहित पांच लोगों की झारखंड से और हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेने गये झारखंड के छह लोगों की राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तारी के बाद से बांग्लादेशी घुसपैठियों के झारखंड में बसने का खतरा सामने आ गया है। इसके साथ ही यह राज भी खुल गया है कि आंतकी संगठन के लोग कितने प्रभावशाली तरीके से…
