Author: shivam kumar

सहारनपुर। संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पास हाेने पर इस्लामिक जगत में अहम स्थान रखने वाले मदरसा दारुल उलूम ने भी कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। देवबंद दारुल उलूम के मोहतमिम (कुलपति) मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा है कि यह मुस्लिम समुदाय के साथ एक धोखा है। वक्फ वक्फ मुसलमानों का धार्मिक मामला है, जिसमें सरकारी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जा सकता। देवबंद में शुक्रवार की देर रात को पत्रकारों से बात करते हुए मोहतमिम ने कहा कि इस तरह के मामलों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह एक तरह से मुस्लिमों के साथ बड़ा धोखा है।…

Read More

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में शनिवार से मौसम साफ हो गया। लेकिन सात अप्रैल से फिर से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम में बदलाव होने की सम्भावना है। इससे आनेवाले दिनों में तापमान में उतार- चढ़ाव होगा। वहीं जिन जिलों में मौसम में बदलाव होगा उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज शामिल है। इन जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी की गति से हवा चलने की आशंका है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने राज्य के अन्य…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार झूठ और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के दिए गए बयान पर गहरी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। यह बयान तथ्यों से परे और भ्रामक है, जो समाज में अनावश्यक भय और भ्रम फैलाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को कांग्रेस गुमराह न करे। राफिया ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज…

Read More

विशेष बातचीत का प्रस्ताव देकर नक्सलियों ने मान ली अपनी हार अब इसे खत्म करने के लिए अंतिम प्रहार करना आवश्यक नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के एलान और सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई से घबराये नक्सली संगठनों ने सरकार से वार्ता का प्रस्ताव रखा है। भाकपा माओवादी की ओर से आये इस प्रस्ताव के बाद यह साफ हो गया है कि पिछले करीब पांच दशक से देश के विभिन्न इलाकों में बिना मतलब खून-खराबा करने और…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव के ठिकाने पर छापामारी की गयी है। इस मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान घोटाले के मामले में उन्होंने कई बार आवाज उठायी। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्रालय और उससे जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। जमशेदपुर में पूर्व स्वाथ्य मंत्री के निजी सचिव के ठिकाने पर कार्रवाई मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक ने कहा कि उन्होंने इसे विधानसभा सभा सत्र में भी उठाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय से…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम सौरभ जोरवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की यह सफलता बच्चों के साथ उनके अभिभावक और पूरे जिला के लिए गर्व का विषय है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बच्चों की सफलता से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होने बच्चों से कहा कि आप सभी ने स्वयं को साबित करते हुए जो उच्च मानदंड…

Read More

हजारीबाग। वक्फ संशोधन बिल को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौरा खूब चल रहा है। झारखंड सरकार के मंत्री भी इसको लेकर केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत का फैसला हरदम सही नहीं होता है। देश में अल्पसंख्यकों को उतना ही हक जितना बाकी को है। बहुमत की अंधी दौड़ में देश को जिस तरह से धकेलना की कोशिश की जा रही है देश उनको कभी माफ नहीं करेगा। मंत्री सुदिव्य…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर शोक एवं दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व मनोज कुमार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मनोज कुमार को भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। स्व० मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द…

Read More

नई दिल्ली। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भारत की चिंताओं को भी रेखांकित किया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि दोनों देशों के बीच महौल खराब करने वाली किसी भी बयानबाजी से बचा जाना चाहिए। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री थाईलैंड की यात्रा पर हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रो यूनुस से आग्रह किया कि…

Read More

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पुनर्स्थापित किए गए तथा वक्फ संशोधन विधेयक सहित कुल 16 विधेयक पारित किए गए। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कहा कि सत्र में 26 बैठकें हुईं तथा कुल उत्पादकता 118 प्रतिशत से अधिक रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 173 सदस्यों ने भागीदारी की। इसी प्रकार केन्द्रीय बजट पर चर्चा में 169 सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि…

Read More