कोलकाता। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने उत्तर बंगाल के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अनेक क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई घर जलमग्न हो चुके हैं और सड़कों पर आवाजाही ठप पड़ गई है। इस प्राकृतिक आपदा में जब प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य में सक्रिय हो गए हैं। जैसे ही खबर आई कि जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालबाज़ार और दार्जिलिंग के तराई इलाकों में लोग बाढ़ और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बिना…
Author: shivam kumar
07अक्टूबर 1992 को भारत में त्वरित कार्रवाई बल (रैपिड एक्शन फोर्स – आरएएफ) का गठन किया गया था। यह बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक विशेष इकाई है, जिसे मुख्य रूप से सांप्रदायिक दंगों और सामूहिक अशांति की स्थितियों से निपटने के लिए बनाया गया था। इसका उद्देश्य ऐसी परिस्थितियों में सहानुभूति और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करते हुए शांति व्यवस्था बहाल करना है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं, राहत कार्यों और बचाव अभियानों में भी आरएएफ नागरिक प्रशासन की सक्रिय सहायता करती है। आज त्वरित कार्रवाई बल देश के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और…
हजारीबाग। पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में सोमवार को पर्यावरण साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं जिला वन अधिकारी(पूर्वी) उज्ज्वल कुमार,जिला वन अधिकारी(पश्चिमी) मौन प्रकाश एवं जिला वन अधिकारी(वन्य प्राणी) सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से कनहरी से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साइकिल चलाने से न केवल प्रदूषण घटता है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आम जनों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला बाजार में रविवार रात हुए सड़क हादसे में झारखंड नायक नामक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह से रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) को कराइकेला थाना के समीप जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सड़क जाम के कारण रांची-चाईबासा मार्ग…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण पहले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए, लेकिन इसके बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के…
रांची। झारखंड के 17 जिलों में मंगलवार को गर्जन के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान कहीं कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी। विभाग के अनुसार जिन जिलों में गर्जन के साथ तेज हवा चलने की आशंका है उनमें झारखंड के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, दुमका,जामताड़ा, सिमडेगा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा) को छोड़कर शेष सभी जिले शामिल हैं। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और गुनगुनी…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज फिलहाल मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स करीब 250 अंक की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। वहीं एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,715.79…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के दल ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों, पुलिस विभाग और केंद्रीय बलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे और आखिरी दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस वार्ता भी की और चुनाव से पहले अब तक की कार्रवाईयों का निचोड़ बताया। ज्ञानेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जैसे हम त्योहारों को मनाते हैं, उसी तरह लोकतंत्र के पर्व को उत्सव के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने का…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दार्जिलिंग में पुल हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट कहा कि “दार्जिलिंग में पुल हादसे में जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुःख है। जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं, उन्हें मेरी संवेदनाएं। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आस-पास के क्षेत्रों की स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल में लगातार…
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 12 अक्टूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में होने वाले 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस सम्मेलन में भारत के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के 36 अध्यक्ष और 16 सचिव भी भाग लेंगे। लोकसभा सचिवालय के अनुसार सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ‘राष्ट्रमंडल: वैश्विक भागीदारद’ विषय पर आमसभा को संबोधित करेंगे। ओम बिरला के नेतृत्व में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद अनुराग शर्मा, डॉक्टर डी. पुरंदेश्वरी, डॉ के. सुधाकर, रेखा शर्मा, डॉ अजीत माधवराव गोपचडे, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा…
दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल के पूरे पर्वतीय क्षेत्र को शनिवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तहस-नहस कर दिया है। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, कई घर बह गए हैं और अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दार्जिलिंग में इस तरह की भयानक तबाही आखिरी बार 1998 में देखी गई थी। 27 साल बाद फिर वही भयावह दृश्य लौट आया है। भारी बारिश के कारण बालासन नदी पर स्थित दूधिया पुल का एक हिस्सा बह गया, जिससे सिलिगुड़ी और मिरिक का संपर्क पूरी…