काठमांडू। बैंकाक में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात हुई है। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। यह मुलाकात अब से थोड़ी देर पहले स्थानीय समय अनुसार अपराह्न 4 बजे बैंकाक के होटल मैंडरिन ओरियंटल में मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक वार्ता होने की जानकारी प्रधानमंत्री ओली के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल ने दी है। नेपाल की तरफ से इस बैठक में प्रधानमंत्री ओली के अलावा विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, ओली के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल, आर्थिक सलाहकार डॉ.…
Author: shivam kumar
बेरूत/गाजा पट्टी। इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के सिडोन क्षेत्र में ड्रोन हमला करके आतंकवादी समूह हमास कमांडर हसन फरहत को मार गिराने का दावा किया है। आज तड़के शहर के दला’आ इलाके में हुए इस हमले में फरहत के बेटे और बेटी की भी मौत हो गई। अल जजीरा न्यूज चैनल ने कुद्स न्यूज नेटवर्क के हवाले से बताया कि हसन फरहत लेबनान में हमास के पश्चिमी क्षेत्र का कमांडर था। वह इजराइल के खिलाफ लंबे समय से साजिश रचता रहा है। पिछले साल फरवरी में उत्तरी इजराइल में रॉकेटों की बड़ी शृंखला लॉन्च करने के लिए जिम्मेदार था।…
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के तीन स्तंभ ‘समृद्धि, लचीलापन और खुलापन’ न केवल सतत विकास लक्ष्यों के साथ संरेखित हैं, बल्कि नेपाल की समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली की राष्ट्रीय आकांक्षा के साथ गहराई से प्रतिध्वनित भी होते हैं। थाईलैंड के बैंकॉक में शुक्रवार को बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि बिम्सटेक को न केवल बदलते समय के साथ खुद को ढालना चाहिए, बल्कि हमारे क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के अवसर का भी लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, “बंगाल की खाड़ी क्षेत्र का…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने अदियाला जेल (रावलपिंडी सेंट्रल जेल) में इमरान खान से मिलने की इजाजत नहीं देने पर अधिकारियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक बार फिर जेल अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने से रोक दिया, जो सरासर अदालत के आदेशों का उल्लंघन है। गुरुवार को अदियाला जेल पहुंचे नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता उमर अयूब, सीनेटर शिबली फराज़, आलिया हमजा, नियाजुल्लाह नियाजी को बिना मुलाकात के ही लौटना पड़ा। डॉन अखबार के अनुसार पीटीआई ने आरोप लगाया है कि जेल अधिकारियों ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के…
काठमांडू। भारत ने नेपाल में निर्मित सीमेंट, नालीदार चादरें और प्लाई लकड़ी सहित विभिन्न वस्तुओं पर भारतीय मानक प्रमाण पत्र ब्यूरो के नए सिरे से लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। बैंकाक में शुक्रवार की शाम को दोनों देशों के प्रधानमंत्री की साइडलाइन मुलाकात से पहले भारत की तरफ से प्रतिबंध को हटाना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने शुक्रवार को बताया कि भारत को नेपाली वस्तुओं के निर्यात और भारतीय बाजारों में माल की बिक्री और वितरण के लिए सुविधा प्रदान करने के भारत सरकार से किए…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को आज पिछले साल की गई अपनी अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा के लिए अपने पद से हाथ धोना पड़ा। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग का सामना कर रहे येओल को उनके पद से तत्काल हटाने की घोषणा की। संवैधानिक न्यायालय ने शुक्रवार सुबह 11:22 बजे अपना फैसला सुनाया। फैसला सुनकर संवैधानिक न्यायालय के बाहर एकत्र लाखों लोग खुशी से उछल पड़े। उन्होंने लोकतंत्र की जीत का जश्न मनाते हुए न्यायालय के पक्ष में नारे लगाए। कोरिया टाइम्स अखबार के अनुसार, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मून ह्युंग-बे ने राष्ट्रपति…
कोलकाता। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में देशभर में उबाल की आशंका के बीच शुक्रवार को सबसे पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की सड़कों पर मुस्लिम समुदाय उतर आया। जुमे की नमाज के बाद पार्क सर्कस इलाके में हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, यह प्रदर्शन जमायत-ए-इस्लाम के आह्वान पर आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को सीमित करने और वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने के इरादे से यह संशोधन…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राज भवन में राज्य के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मुलाकात की और उच्च शिक्षा की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाये और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाइबासा की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह शामिल थे। दोनों कुलपतियों ने राज्यपाल को विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कुलपतियों को…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 वर्षों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार पर विराम लगाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक न्याय और समानता के एक नये युग का द्वार खोलता है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक संशोधन से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियां पहले से कहीं अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और न्यायसंगत बनेंगी। उन्होंने विधेयक के लिए प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं इसका समर्थन करने वाले सभी दलों एवं सांसदों का…
रांची। नामकुम थाना के दारोगा को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। राजधानी रांची में ये दूसरा दारोगा है जो घूस लेते गिरफ्तार हुआ है। इससे पहले कोतवाली थाने के एक सब इंस्पेक्टर को 5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ताजा मामला नामकुम थाने का है। एसीबी ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को एक केस को मैनेज करने…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि विकसित भारत केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक समरसता और वैज्ञानिक नवाचार का समन्वित प्रतिबिंब है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा जनसंख्या है और हमें उन्हें नवाचार, स्टार्टअप, शोध और उद्यमशीलता की ओर प्रेरित करना होगा। राज्यपाल रांची के गोस्सनर कॉलेज में डेवलप्ड इंडिया @ 2047 चैटिंग मल्टी डिसीप्लिनरी और मल्टी इंस्टीट्यूशन पाथवेज फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ एंड ग्लोबल लीडरशिप विषय परआयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस के उद्घाटन पर बोल रहे थे। राज्यपाल ने विकसित भारत @2047, आत्मनिर्भर…