रांची। नगर निगम के सैकड़ों सफाईकर्मियों ने मासिक वेतन 18 हजार रुपये करने और बोनस देने की मांग को लेकर झारखंड नगर निकाय सफाईकर्मी यूनियन के बैनर तले गुरुवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष भवन सिंह ने की। सफाईकर्मियों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर को चार जोन में बांटकर सफाई कराई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक ड्रेस दी जाती है। नाली और सड़क की सफाई के दौरान ग्लव्स तक नहीं दिए जाते। कई बार तो झाड़ू भी उपलब्ध…
Author: shivam kumar
रांची: रांची रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम जारी है। करीब 447 करोड़ रुपये की पुनर्विकास परियोजना के बीच दुर्गा पूजा के मद्देनजर स्टेशन के दक्षिणी प्रवेश द्वार यानी साउथ गेट को अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। यहां दो टिकट काउंटर और चार ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) शुरू की गई हैं। मोबाइल यूटीएस सहायकों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में सहूलियत हो और मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ का दबाव कम किया जा सके। हालांकि, स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस करने…
रांची: झारखंड के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से टेंडर की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। सरकार ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 29 अक्टूबर तक निविदादाताओं को आवेदन जमा करना है, जबकि 30 नवंबर को टेंडर का बिड खोला जाएगा। इसके बाद सरकार निविदा प्रक्रिया की प्रगति से संबंधित जवाब अदालत में दाखिल करेगी। डीजीपी को सशरीर उपस्थित रहने से…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में पुलों के ध्वस्त होने से जुड़े एक दशक से अधिक पुराने मामलों की जांच में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने बुधवार को जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए धनबाद, पलामू और गुमला जिलों में दर्ज प्राथमिकियों की जांच तीन महीने के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है। तीन जिलों के SP को अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश अदालत ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे जांच पूरी कर तीन महीने के भीतर संबंधित न्यायालयों…
नई दिल्ली: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज करते हुए मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल इस्लाम अपनाने से कोई व्यक्ति तमिलनाडु के अधिसूचित पिछड़े मुस्लिम समुदायों में स्वतः शामिल नहीं हो जाता। पुराने जातिगत या सामुदायिक दर्जे के आधार पर नए धर्म में आरक्षण का लाभ अपने आप नहीं मिल सकता। इस्लाम अपनाने से पिछड़े मुस्लिम वर्ग में स्वतः नहीं मिलेगी जगह सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति को…
नई दिल्ली: हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक सख्त और बड़ा कदम उठाया है। डीजीसीए ने ‘Mobikins MK-PB-04’ मॉडल के पावरबैंक को देश के भीतर और बाहर चलने वाली सभी उड़ानों में ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। डीजीसीए प्रमुख वीर विक्रम यादव के निर्देशानुसार, यात्री अब इस खास मॉडल के पावरबैंक को न तो अपने हैंड बैगेज (केबिन बैग) में रख सकते हैं और न ही चेक-इन लगेज या कमर्शियल कार्गो के जरिए ले जा सकते हैं। क्यों लिया गया यह सख्त फैसला? (इंडिगो…
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन बुधवार, 14 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना करने वाली देवी मानी जाती हैं। उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि आने की कामना की जाती है। नवरात्रि के चौथे दिन भक्त विधि-विधान से मां की पूजा करते हैं और उन्हें मालपुए सहित विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और मौसमी व्यंजनों का भोग अर्पित करते हैं। कई परंपराओं में कद्दू का भोग भी विशेष महत्व रखता…
रांची: राजधानी में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। बुधवार, 14 अक्टूबर से शहर के कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार पंडालों में देश के प्रसिद्ध मंदिरों, धार्मिक स्थलों और पौराणिक प्रसंगों की झलक देखने को मिलेगी। कहीं दक्षिण भारत के बृहदेश्वर मंदिर की भव्यता नजर आएगी, तो कहीं कैलाश धाम और द्वारिकाधीश मंदिर की तर्ज पर तैयार पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही राजधानी में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ने लगेगी। पूजा समितियों ने आकर्षक सजावट, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा…
ट्रैफिक, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रांची: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने मंगलवार देर रात शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा…
रांची: झारखंड में सजायाफ्ता कैदियों की समयपूर्व रिहाई का मामला चर्चा में है। राज्य सरकार ने 53 कैदियों को जेल से रिहा करने के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी है। इनमें कई चर्चित नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। सरकार के इस फैसले के पीछे रिहाई के बाद दोबारा अपराध होने की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखे जाने की बात सामने आई है। 53 कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव पर क्या हुआ? झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 30 जुलाई 2026 को हुई बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई से जुड़े…
मुंबई: उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने सोमवार को प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पार्टी की विचारधारा, गठबंधन की राजनीति और हाल के रुख पर तीखा हमला बोला। आनंद दुबे ने कहा, “बड़े भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले कई वर्षों में मैंने पार्टी के लिए तन-मन-धन लगा दिया। हर जिम्मेदारी निभाई, लेकिन कई महीनों से पार्टी की लाइन नहीं भूल पा रहा था।” क्या कहा आनंद दुबे ने? उन्होंने पार्टी में…
